Saphala Mahatva: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को अत्यंत पुण्यदायी माना गया है. प्रत्येक माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी का अपना अलग धार्मिक और पौराणिक महत्व होता है. पौष मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को सफला एकादशी कहा जाता है, जिसे पौष कृष्ण एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा-अर्चना और व्रत रखने का विधान है. स्नान, दान और भक्ति भाव से की गई उपासना का इस तिथि पर विशेष फल प्राप्त होता है.…
Read MoreDay: December 14, 2025
भारत-पाकिस्तान महामुकाबला … 80 के पार स्कोर, लेकिन लगे दो झटके! क्या टीम इंडिया संभाल पाएगी पारी? देखें ताजा अपडेट
IND vs PAK Under-19 LIVE: आज अंडर-19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. दुबई के आईसीसी अकेडमी ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारतीय टीम ने टूर्नामेंट का शानदार आगाज करते हुए यूएई को 234 रन से करारी शिकस्त दी. इस मैच में युवा वैभव सुर्यवंशी ने 171 रनों की दमाकेदार पारी खेली थी. वहीं, पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में मलेशिया को हरा दिया.
Read Moreमौत के 11 मिनट बाद लौटी महिला का चौंकाने वाला खुलासा! बताया ‘जन्नत और जहन्नुम’ में क्या देखा?
Woman Death Experience: विज्ञान भले ही मृत्यु को जीवन का अंतिम सत्य मानता हो, लेकिन अमेरिका की एक महिला ने इस धारणा को चुनौती दी है. 68 वर्षीय शार्लोट होम्स ने दावा किया है कि वह मेडिकल रूप से पूरे 11 मिनट के लिए ‘मर’ चुकी थीं और इस दौरान उन्होंने जन्नत और जहन्नुम दोनों की यात्रा की. शार्लोट का कहना है कि यह ‘अजीबोगरीब’ अनुभव उनकी पूरी जिंदगी बदल चुका है और वह इस रहस्य को दुनिया के साथ साझा कर रही हैं. मौत के मुंह से वापसी यह…
Read MoreMPPSC FSO Exam 2025 Live Update: परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले जान लें ये 5 जरूरी नियम! 42 हजार अभ्यर्थी देंगे टेस्ट
MP FSO Exam 2025: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा 2025 का आयोजन रविवार, 14 दिसंबर को किया जा रहा है. यह परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक होगी. इसमें प्रदेशभर से करीब 42 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा के लिए मध्य प्रदेश में कुल 111 केंद्र निर्धारित किए गए हैं. चार शहरों में बनाए एग्जाम सेंटर राजधानी भोपाल में 29, इंदौर में 44, जबलपुर में 23 और ग्वालियर में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इन सभी…
Read Moreविधानसभा सत्र की रणनीति तय: अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत कई मंत्री रहे मौजूद
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदन की आगामी कार्यवाही और विधायी कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप सहित कार्य मंत्रणा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सदन के सुचारू संचालन, कार्यसूची निर्धारण और महत्वपूर्ण विधायी विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्य मंत्रणा समिति की यह बैठक विधानसभा सत्र के प्रभावी…
Read Moreनक्सलवाद के उन्मूलन के साथ-साथ बस्तर में मूलभूत सुविधाओं का तेजी से हो रहा विकास – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि बस्तर अंचल का विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। नक्सलवाद के उन्मूलन के साथ-साथ बस्तर में मूलभूत सुविधाओं का विकास तेजी से किया जा रहा है और बस्तर अब विकास की दिशा में सशक्त गति से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय आज जगदलपुर में आयोजित बस्तर ओलम्पिक 2025 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक समृद्ध राज्य है, किंतु माओवाद की समस्या प्रारंभ से…
Read Moreप्रधानमंत्री की परीक्षा पे चर्चा की शुरूआत, विद्यार्थियों को सीधे संवाद का अवसर
विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावकों को परीक्षा के तनाव से मिलेगी मुक्ति प्रतिभागी अपने प्रश्न को 11 जनवरी तक करें अपलोड रायपुर, /परीक्षा पे चर्चा 2026 का नौवां संस्करण जनवरी 2026 में आयोजित होगा। केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह कार्यक्रम पीएम मोदी का एक इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म है, जिसमें देश-विदेश के विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक परीक्षा से जुड़े तनाव, अनुभव और सकारात्मक तैयारी पर चर्चा करते हैं। कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन MyGov पोर्टल (innovateindia1.mygov.in) पर शुरू हो चुके हैं और इसकी अंतिम तिथि 11 जनवरी 2026 है। कक्षा 6…
Read Moreआकांक्षा महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा स्थापित पोषण आहार निर्माण से यूनिट मिला रोजगार का अवसर
सूरजपुर जिला के 366 आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेगा लाभ रायपुर, / एकीकृत बाल विकास सेवाएँ (आई.सी.डी.एस) अंतर्गत आँगनवाडी केन्द्रों द्वारा दी जाने वाली छः सेवाओं में से पूरक पोषण आहार एक महत्वपूर्ण सेवा हैं । आँगनवाडी केन्द्रों के माध्यम से 6 माह से 3 वर्ष आयु के बच्चों, 3 वर्ष से 6 वर्ष आयु के बच्चों तथा गर्भवती व शिशुवती महिलाओं को पूरक पोषण आहार का प्रदाय किया जाता हैं । योजना के अंतर्गत 11 से 14 वर्ष आयु की शाला त्यागी किशोरी बालिकाओ तथा 14 से 18 आयु…
Read Moreकेन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बस्तर ओलिंपिक के समापन समारोह को संबोधित किया
बस्तर सहित पूरे भारत से नक्सलवाद 31 मार्च 2026 तक खत्म हो जायेगा अगले 5 साल में बस्तर संभाग देश का सबसे विकसित आदिवासी संभाग बनेगा 2026 का बस्तर ओलंपिक नक्सलवाद से मुक्त बस्तर में होगा नक्सलवाद छोड़कर 700 से अधिक युवाओं का बस्तर ओलंपिक 2025 से जुड़ना हम सभी के लिए गर्व की बात है आत्मसमर्पण करने वालों ने भय की जगह आशा व विनाश की जगह विकास को चुना, यही मोदी जी की विकसित बस्तर की संकल्पना है जिस बस्तर में पहले ‘लाल सलाम’ के नारे लगते…
Read Moreजशपुर में बनेगा अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात 20.53 करोड़ की मिली स्वीकृति
रायपुर, / अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी का मतलब ऐसी अकादमी से है जहाँ खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरण और बेहतरीन सुविधाएं (जैसे हॉस्टल, इनडोर/आउटडोर रेंज) मिलती हैं, ताकि वे राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर सकें। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में जशपुर जिले को एक और बड़ी सौगात मिली है। जिले के बगीचा विकासखंड के पंडरा पाठ में अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी (आर्चरी सेंटर) के निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है।इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण हेतु एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा…
Read More