रायपुर : के डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक युवती के घर में उसके पूर्व प्रेमी द्वारा हंगामा और धमकी देने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान चंगोरा भाठा निवासी रितेश सिंह के रूप में हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका रितेश सिंह के साथ करीब तीन साल पहले प्रेम संबंध था, लेकिन कुछ कारणों से उसने उससे संपर्क तोड़ लिया था। इसके बावजूद आरोपी लगातार उस पर…
Read MoreDay: February 1, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम: सीएम विष्णुदेव साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे भारत के सुनहरे और विकसित भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक दस्तावेज बताया है। उन्होंने कहा कि कर्तव्य भवन में प्रस्तुत यह पहला बजट है, जिसमें देश के समग्र विकास और हर नागरिक के कल्याण को ध्यान में रखते हुए आर्थिक विकास व रोजगार, जनता की अपेक्षाओं की पूर्ति और सबका साथ, सबका विकास जैसे तीन प्रमुख कर्तव्यों को केंद्र में रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री…
Read Moreरायगढ़ में बाइक चोरी और फर्जी दस्तावेज गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर उनके फर्जी दस्तावेज तैयार कर बाजार में बेचने वाले एक बड़े संगठित गिरोह का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में गिरोह के मुख्य आरोपी मुकेश चौहान समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 25 चोरी की बाइक, एक एप्पल लैपटॉप और एक कलर प्रिंटर बरामद किया है। गिरोह का एक सदस्य पहले से ही जेल में निरुद्ध है। पुलिस के अनुसार, संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगाम लगाने के लिए…
Read Moreबजट 2026-27 जनहितैषी और महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव: लक्ष्मी राजवाड़े
रायपुर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इसे समावेशी विकास, सामाजिक न्याय और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखने वाला जनहितैषी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। मंत्री राजवाड़े ने कहा कि शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता को समान रूप से प्राथमिकता देकर बजट ने देश के सर्वांगीण विकास को नई दिशा दी…
Read Moreकोरबा की SECL कॉलोनी में मानव भ्रूण मिलने से हड़कंप
कोरबा। जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र स्थित SECL कॉलोनी में मानव भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना कॉलोनी के पीछे स्थित नाली के पास सामने आई, जब स्थानीय निवासियों की नजर वहां पड़े भ्रूण पर पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, भ्रूण नाली के किनारे पड़ा हुआ था। इस स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात महिला द्वारा भ्रूण…
Read Moreजगदलपुर में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग, भारी नुकसान
जगदलपुर। शहर के गीदम रोड स्थित जयश्री इलेक्ट्रॉनिक में बीती रात आग लग गई, जिससे दुकान संचालक को भारी नुकसान हुआ। जानकारी के अनुसार, दुकान संचालक ने रात लगभग 10 बजे रोज की तरह दुकान बंद की थी। करीब दो घंटे बाद, रात 12 बजे के आसपास, वहां से गुजर रहे लोगों ने धुआं निकलता देखा और इसकी सूचना आसपास के लोगों और दुकान संचालक को दी। जब दुकान का शटर खोला गया, तब तक आग अंदर फैल चुकी थी। दमकल विभाग को तुरंत सूचित किया गया और टीम ने…
Read MoreCG Ration News: छत्तीसगढ़ के 82 लाख परिवारों के लिए खुशखबरी! फरवरी में ही मिलेगा दो महीने का राशन, निर्देश जारी…
CG Ration News: छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी है. जहां सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत प्रदेश के 82 लाख राशन कार्ड धारकों को फरवरी 2026 में ही दो महीने का चावल एकमुश्त दिया जाएगा. फरवरी में ही मिलेगा दो महीने राशन मिली जानकारी के मुताबिक, फरवरी माह में ही मार्च का भी वितरण किया जाएगा. सभी कलेक्टरों और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम को निर्देश दिए गए हैं कि वितरण व्यवस्था समय पर और सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाए. किन राशन कार्ड धारकों को होगा लाभ?…
Read MoreBudget 2026: 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में खुलेगा कंटेट क्रिएटर लैब, क्रिएटर्स की होगी बल्ले-बल्ले!
Budget 2026: बजट 2026 कंटेट क्रिएटर्स के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है. वित्त मंत्री निर्मणा सीतारमण ने घोषणा की कि कंटेंट क्रिएशन को बढ़ावा दिया जाएगा. इसके लिए 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स खोले जाएंगे. साथ ही कई नए सेटअप भी लगाए जाएंगे.
Read MoreBudget 2026: तीन आयुर्वेदिक एम्स, शुगर-कैंसर की दवा होगी सस्ती, जानें हेल्थ सेक्टर को बजट में क्या मिला
Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 9वां बजट पेश किया. मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के तीसरे बजट में कई बड़ी सौगात मिलीं. हेल्थ सेक्टर से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं की गईं. हेल्थ सेक्टर के लिए बजट 2026 में मेडिकल हब्स, निजी और सरकारी साझेदारी, आयुर्वेदिक एम्स और बायोफार्मा हब जैसी कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं. भारत बनेगा ग्लोबल बायोफार्मा हब बजट 2026 में हेल्थ सेक्टर पर फोकस किया गया है. भारत को बायोफर्मा के क्षेत्र में ग्लोबल हब बनाने की दिशा में काम किया जाएगा. इस ओर पहल…
Read Moreबजट 2026 में महिलाओं के लिए नई स्कीम, अपने कारोबार के लिए सी-मार्ट योजना से मिलेगा कम ब्याज पर लोन
नई दिल्ली। Budget 2026 में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ी घोषणा की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान महिलाओं के लिए सी-मार्ट (C-Mart) योजना शुरू करने का ऐलान किया। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके उद्यमिता को बढ़ावा देना है। वित्त मंत्री ने बताया कि सी-मार्ट योजना के तहत महिलाओं को अपने छोटे और मध्यम कारोबार शुरू करने या उसे विस्तार देने के लिए कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराया जाएगा। इससे…
Read More