लखमा के जमानत पर गृहमंत्री का बयान, कहा-उन्हें बनाया गया बलि का बकरा, बैज ने भी किया पलटवार

रायपुर। पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को शीर्ष अदालत में मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने लखमा को अंतरिम जमानत देने का आदेश पारित किया है। वहीं उनकी जमानत को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। कवासी लखमा की जमानत को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, पूर्व मंत्री कवासी लखमा की जमानत पर जमानत न्यायालय ने दिया है इसका सम्मान करते हैं, लेकिन कहना चाहता हूं लीकर स्कैम छत्तीसगढ़ में हुआ और कांग्रेस सरकार के समय कई घोटाले…

Read More

BREAKING : सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 21 लाख का इनामी हार्ड-कोर माओवादी ने किया सरेंडर

सुकमा। मलकानगिरी पुलिस को नक्सल उन्मूलन अभियान में एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। छत्तीसगढ़ नक्सल संगठन का एक हार्ड-कोर माओवादी आज हथियारों के साथ मलकानगिरी पुलिस अधीक्षक के समक्ष सरेंडर कर गया। सरेंडर करने वाले माओवादी की पहचान शुक्राम मड़कम के रूप में हुई है, जो कांगेरघाटी एरिया कमेटी का सक्रिय सदस्य था। उसके सिर पर शासन द्वारा 21 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, सरेंडर के दौरान शुक्राम मड़कम ने संगठन में उपयोग होने वाली एक मॉडर्न SLR बंदूक, 12 ज़िंदा कारतूस, दो लैंडमाइन, कोडेक्स…

Read More

CG – चूहा खा गए 7 करोड़ का धान, अब घोटाले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, DMO निलंबित

कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के धान शॉर्टेज केस में यह बयान दिया था. इस मामले में 3 फरवरी 2026 को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला विपणन अधिकारी (डीएमओ) अभिषेक मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई प्रबंध संचालक, राज्य स्तर रायपुर द्वारा मीडिया में भ्रामक जानकारी देने के आरोप…

Read More

CG BREAKING : नक्सल-डेडलाइन से पहले 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं अमित शाह, लेंगे हाईलेवल मीटिंग

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे शनिवार रात रायपुर पहुंचेंगे और 8 फरवरी रविवार को राज्य में नक्सलवाद की स्थिति को लेकर एक हाईलेवल बैठक लेंगे। इसके बाद वे बस्तर रवाना होंगे, जहां पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होने का भी कार्यक्रम है। अमित शाह का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब केंद्र सरकार द्वारा तय की गई नक्सलवाद समाप्ति की 31 मार्च 2026 की समयसीमा नजदीक आ चुकी है। इस डेडलाइन का ऐलान…

Read More

ब्रेकिंग : साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, पढ़िए लिए गए सभी 9 बड़े फैसले

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – रायपुर। 1. मादक पदार्थाें की रोकथाम की दिशा में बड़ा निर्णय लेते हुए मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश के 10 जिलों में जिला स्तरीय एन्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स के गठन हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 के मुख्य बजट में प्रावधानित 100 नवीन पदों की स्वीकृति प्रदान की गई। इसमें रायपुर, महासमुंद, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, सरगुजा, कबीरधाम, जशपुर, राजनांदगांव एवं कोरबा जिला शामिल हैं। 2. मंत्रिपरिषद की बैठक…

Read More

CG : पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या, फिर खुद फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, फैली सनसनी

जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के दंतेश्वरी वार्ड में मंगलवार बुधवार मध्यरात्रि लगभग 2:30 बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई है। आपसी विवाद के चलते एक बुजुर्ग पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान तारा सिंह और पत्नी विजय कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच रोज़ाना आपसी विवाद और लड़ाई होती थी। बीती रात भी दोनों के बीच…

Read More

रोहित-कोहली को 2027 वर्ल्ड कप में मौका मिलना चाहिए? MS Dhoni का जवाब हो गया वायरल

MS Dhoni On Rohi-Virat: 7 फरवरी से भारत-श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है. भारत इस फॉर्मैट में डिफेंडिंग चैंपियन है और कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया खिताब बचाने उतरेगी. इस वर्ल्ड के साथ ही फैंस का ध्यान 2027 के वर्ल्ड कप पर भी है और उनके जेहन में एक ही सवाल है कि क्या 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की भारतीय टीम में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को मिलेगी या नहीं? भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी…

Read More

कांग्रेस संगठन के नए निर्देश से एमपी कांग्रेस में बढ़ी टेंशन, जम्बो जिला कार्यकारिणी पर लगी रोक, फिर होगा बदलाव

MP News: कांग्रेस संगठन के राष्ट्रीय स्तर से आए ताज़ा निर्देशों ने मध्य प्रदेश कांग्रेस की सियासत में खलबली मचा दी है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल द्वारा जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर जारी सख्त गाइडलाइन ने प्रदेश नेतृत्व की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. वर्षों से गुटों के संतुलन और राजनीतिक समायोजन के लिए जम्बो जिला कार्यकारिणी बनाने की परंपरा पर अब राष्ट्रीय संगठन ने स्पष्ट रूप से रोक लगा दी है, जिससे पार्टी के भीतर असमंजस और तनाव की स्थिति बन गई है. सीमित आकार में…

Read More

अजित पवार ने प्लेन क्रैश से पहले आखिरी कॉल किसे किया? जानें क्या बात हुई

Ajit Pawar: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का बारामती में विमान हादसे में निधन हो गया था. अब कथित रूप से उनका एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उन्होंने अंतिम बार विमान के अंदर से ही अपने भतीजे श्रीजीत पवार को फोन किया था. जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र जिला परिषद के चुनाव का जिक्र करते हुए बातचीत की थी. क्या हुई बातचीत? सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अजित पवार और उनके भतीजे श्रीजीत पवार के बीच…

Read More

शादी से पहले ब्लैकमेलिंग का खौफ: मऊगंज की शालिनी सिंह की दर्दनाक मौत

MP News: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र से सामने आया मऊगंज आत्महत्या मामला न सिर्फ दिल दहला देने वाला है, बल्कि समाज और कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। 23 वर्षीय शालिनी सिंह की शादी 14 फरवरी 2026 को तय थी। घर में मेहंदी, शहनाई और नई जिंदगी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन शालिनी के मन में डर और बदनामी का साया गहराता जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस का युवक जावेद अंसारी उर्फ शालू अंसारी लगातार फोन कर…

Read More