CG News: छत्तीसगढ़ में 5 फरवरी तक होगी धान की खरीदी, सीएम विष्णु देव साय के निर्देश के बाद बढ़ाई तारीख

CG News: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तारीख को अब 5 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है. मुख्‍यमंत्री विष्‍णु देव साय के निर्देश के बाद तारीख को बढ़ाया गया है. धान खरीदी के लिए पहले 31 जनवरी अंतिम तारीख रखी गई थी, जिसके बाद इसे अब बढ़ते हुए 5 फरवरी कर दिया है.

Read More

रायगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पिकअप वाहन जब्त

रायगढ़ : जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत जूटमिल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस ने देशी और अंग्रेजी शराब से लोड एक पिकअप वाहन को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई 3 फरवरी को की गई। थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी…

Read More

युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाएं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

  रायपुर ” मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि युवाओं को अधिक से अधिक कौशल उन्नयन का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में नए-नए उद्योग स्थापित होने जा रहे हैं, जिससे प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री ने महानदी भवन मंत्रालय में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को समय-समय पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में रोजगार मेलों के आयोजन के…

Read More

नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ का पहला अंतरिक्ष केंद्र हुआ उद्घाटन

रायपुर/दिल्ली। छत्तीसगढ़ के पहले अंतरिक्ष केंद्र का नवा रायपुर में शुभारंभ एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने इसे राज्य के युवाओं के सपनों को नया आकाश देने वाला मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र छत्तीसगढ़ को भविष्य का स्पेस टेक्नोलॉजी हब बनाने की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी कदम है। छात्रों और युवाओं के लिए अवसर इस अंतरिक्ष केंद्र के माध्यम से राज्य के छात्र और युवा वैज्ञानिक स्पेस रिसर्च, नवाचार, सिमुलेशन और अत्याधुनिक…

Read More

समाज कल्याण विभाग की पहल ने माखन निर्मलकर की सुनने की क्षमता लौटाई

रायपुर। राज्य सरकार की संवेदनशील और जनकल्याणकारी नीतियां जमीनी स्तर पर असर दिखा रही हैं। कबीरधाम जिले के कवर्धा नगर, वार्ड 2 निवासी माखन निर्मलकर लंबे समय से श्रवण बाधा से जूझ रहे थे। 31 दिसंबर 2025 को समाज कल्याण विभाग द्वारा उन्हें श्रवण-यंत्र प्रदान किया गया, जिसने उनके जीवन में नई रोशनी ला दी। सुनने और संवाद करने में सुधार श्रवण-यंत्र मिलने के बाद निर्मलकर की सुनने की क्षमता में स्पष्ट सुधार हुआ। अब वे परिवारजनों, पड़ोसियों और समाज के अन्य लोगों से आसानी से संवाद कर पा रहे…

Read More

बिलासपुर: इंस्टाग्राम पर झगड़े में प्रेमी की हत्या, गर्लफ्रेंड गिरफ्तार

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक प्रेम संबंध विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। युवक कामता प्रसाद सूर्यवंशी (25) की गर्लफ्रेंड रोशनी सूर्यवंशी (22) ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। युवक और युवती की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। घटना का विवरण पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले किसी विवाद के कारण युवक ने युवती को मोबाइल पर ब्लॉक कर दिया। इससे नाराज होकर युवती मंगलवार की सुबह चाकू लेकर युवक से मिलने उसके घर पहुंची। दरवाजा खोलते ही उसने युवक…

Read More

कॉलेज प्राचार्य कक्ष में उत्पात मचाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सेक्टर-7 भिलाई में प्राचार्य कक्ष में उत्पात मचाने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर प्राचार्य से दुर्व्यवहार, शासकीय कार्य में बाधा डालने और शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपी और कार्रवाई भिलाई नगर थाना पुलिस ने अतुल कुमार चौधरी (19), निवासी खुर्सीपार और केतन तिवारी (23), निवासी नेहरू नगर सुपेला को पकड़ लिया। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पहले ही इस मामले में एनएसयूआई महासचिव आकाश कन्नौजिया…

Read More

छत्तीसगढ़ में बुधवार को होगी केबिनेट बैठक, नवा रायपुर में अंतरिक्ष केंद्र भी हुआ उद्घाटित

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (केबिनेट) की बैठक बुधवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। इस बैठक में राज्य के महत्वपूर्ण नीतिगत और विकास संबंधी निर्णय लिए जाने की संभावना है। नवा रायपुर में प्रदेश का पहला अंतरिक्ष केंद्र समान अवसर पर नवा रायपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राखी में प्रदेश के पहले अंतरिक्ष केंद्र का उद्घाटन भी किया गया। इस मौके पर भारत के जाने-माने अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और मुख्यमंत्री विष्णु…

Read More

भटगांव में 10.93 करोड़ के विकास कार्यों को मिली मंजूरी, पर्यटन और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

रायपुर। महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री और भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भटगांव विधानसभा क्षेत्र में कुल 10.93 करोड़ रुपए की लागत वाले महत्वपूर्ण विकास कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इन परियोजनाओं से न केवल जल संरक्षण और सिंचाई की सुविधाएं मजबूत होंगी, बल्कि क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी। जलाशयों का नवीनीकरण और जीर्णोद्धार सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड में बृजेश्वर सागर जलाशय योजना के नवीनीकरण के लिए 4.94 करोड़ रुपए, कुर्रीडीह जलाशय योजना के जीर्णोद्धार के…

Read More

माथे पर लाल टीका लगाए जेल से सीधे विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, बिना पढ़े ली विधायक पद की शपथ, तेजस्वी पर क्या बोले?

Bihar Politics: बिहार के मोकामा से विधायक बाहुबली अनंत सिंह ने आज मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को विधानसभा में शपथ ली है. अनंत सिंह पिछले करीब 3 महीनों से बेऊर जेल में बंद हैं. उन पर दुलारचंद यादव की हत्या का आरोप है. चुनाव परिणाम आने के बाद सभी जीते विधायकों ने शपथ ले ली थी लेकिन अनंत सिंह जेल में बंद होने की वजह से शपथ नहीं ले पाए थे. आज उन्हें बेऊर जेल से सीधे एंबुलेंस के माध्यम से विधानसभा लाया गया. जहां उन्होंने शपथ ग्रहण की. जब…

Read More