रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक इंद्र साव ने बलौदाबाजार-भाटापारा क्षेत्र में मंदिरों और धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार तथा धर्मशाला निर्माण के मुद्दे को सदन में जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल से पूछा कि क्षेत्र से धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार और धर्मशाला निर्माण के लिए विभाग को कितने प्रस्ताव प्राप्त हुए और उनमें से कितनों को स्वीकृति मिली है। मंत्री राजेश अग्रवाल ने सदन को जानकारी देते हुए बताया कि जिले से मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए कुल 74 प्रस्ताव प्राप्त हुए थे,…
Read More