Ambikapur News: छत्तीसगढ़ का मैनपाट जिसे “छत्तीसगढ़ का शिमला” कहा जाता है, आज विकास की पोल खोल रहा है। प्रशासन भले ही यहां विकास के बड़े-बड़े दावे करे, लेकिन हकीकत बेहद दर्दनाक है। मैनपाट के कमलेश्वरपुर से लगभग 7 किलोमीटर दूर बसे असगवां सुगापानी गांव तक आज भी सड़क नहीं पहुंची है। इसी वजह से एक के बाद एक दर्दनाक घटनाएं सामने आ रही हैं। CAF जवान की लाश को ढोकर घर ले गए परिजन कुछ दिनों पहले इसी गांव के रहने वाले छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के जवान लवरेंश…
Read MoreDay: November 2, 2025
सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना, SHO ने याचिकाकर्ता को सड़क पर घसीटा और पीटा
UP News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे न्याय तंत्र को हिला दिया है। यहां के कोतवाली थाने के SHO गुलाब सिंह सोनकर पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की खुली अवहेलना का आरोप लगा है। SHO ने न सिर्फ कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों को नजरअंदाज किया, बल्कि याचिकाकर्ता को बीच सड़क पर घसीटकर बेरहमी से पीटा। हैरानी की बात यह रही कि जब याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट का आदेश दिखाया, तो SHO ने गालियां देते हुए कहा—“मैं किसी सुप्रीम कोर्ट का आदेश…
Read MoreIND vs SA Final: आज वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का महामुकाबला, कौन बनेगा नया चैंपियन?
IND vs SA Final 2025: आज वुमेंस क्रिकेट की दुनिया को नया चैंपियन मिलने जा रहा है। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। खास बात यह है कि दोनों टीमों में से किसी ने भी अब तक यह खिताब नहीं जीता है, इसलिए आज का दिन वुमेंस क्रिकेट इतिहास में दर्ज होने वाला है। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर शानदार…
Read MoreCG Rajyotsav 2025: रायपुर में आज आदित्य नारायण की धमाकेदार प्रस्तुति, हंसराज रघुवंशी ने बांधा समा
CG Rajyotsav 2025 का जश्न राजधानी रायपुर में पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के इस रजत वर्ष में आयोजन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। पहले दिन सिंगर हंसराज रघुवंशी ने अपनी सुरीली आवाज और भक्तिमय गीतों से दर्शकों का मन मोह लिया। उनके भजन और गानों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया, जिससे राज्योत्सव का आगाज़ यादगार हो गया। अब आज यानी 2 नवंबर को दर्शक एक और शानदार शाम का गवाह बनेंगे। बॉलीवुड सिंगर आदित्य नारायण रात 9…
Read MoreMP Weather News: मध्य प्रदेश में नवंबर की शुरुआत बारिश और ठंड के साथ, 10 जिलों में अलर्ट जारी
MP NEWS : मध्य प्रदेश में नवंबर का आगाज़ बारिश और ठंड दोनों लेकर हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। रविवार को इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के करीब दस जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन में दिनभर बादल छाए रहने के आसार हैं। हल्की बारिश का अलर्ट, भारी बारिश की संभावना नहीं मौसम विभाग ने बताया कि अरब…
Read Moreपचमढ़ी में कांग्रेस का 10 दिवसीय महामंथन आज से, जिला अध्यक्षों को मिलेगी रणनीतिक ट्रेनिंग
MP News: मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में आज से कांग्रेस पचमढ़ी महामंथन की शुरुआत हो रही है। संगठन सृजन अभियान के बाद अब पार्टी जिला अध्यक्षों को 10 दिन के विशेष प्रशिक्षण शिविर में शामिल कर रही है। इस प्रशिक्षण में सभी 71 जिला और शहर अध्यक्ष मौजूद रहेंगे, जहां उन्हें पार्टी संगठन, रणनीति और जनसंवाद से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। दिग्गज नेताओं की मौजूदगी और मार्गदर्शन जानकारी के मुताबिक, इस शिविर में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, पवन खेड़ा, केसी वेणुगोपाल और सुप्रिया श्रीनेत जैसे वरिष्ठ नेता जिला अध्यक्षों…
Read Moreबिजली संविदाकर्मियों का बड़ा प्रदर्शन: नियमितीकरण की मांग पर सरकार से जल्द फैसला करने की अपील
भोपाल : राजधानी भोपाल में रविवार को प्रदेशभर से आए बिजली संविदाकर्मियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में कर्मचारी अंबेडकर ग्राउंड पर एकत्रित हुए और सरकार से पुराने प्रस्ताव पर जल्द निर्णय लेने की अपील की। संविदाकर्मियों का कहना है कि ऊर्जा विभाग को तीन महीने पहले नियमितीकरण का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। तीन महीने से लंबित है नियमितीकरण प्रस्ताव मध्य प्रदेश यूनाइटेड फोरम फॉर एम्प्लाइज एंड इंजीनियर्स के संस्थापक इंजीनियर वी.के.एस.…
Read Moreसीएम मोहन यादव का बिहार दौरा: फुलपरास में जनसभा और फतुहा में रोड शो से बढ़ाएंगे चुनावी रफ्तार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बिहार में लगातार चुनावी दौरे पर हैं। पार्टी ने उन्हें राज्य में चुनाव प्रचार की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। आज सीएम यादव फिर से बिहार रवाना होंगे, जहां वे कई चुनावी कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनका लक्ष्य पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल मजबूत करना और कार्यकर्ताओं में जोश भरना है। दरभंगा और मधुबनी में कार्यकर्ताओं से मुलाकात मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह 9:45 बजे भोपाल से दरभंगा के लिए रवाना होंगे। सुबह 11:15 बजे वे दरभंगा से मधुबनी जिले के फुलपरास विधानसभा क्षेत्र के…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का किया लोकार्पण
प्रधानमंत्री मोदी ने संग्रहालय में स्वतंत्रता सेनानियों की वीरता को प्रदर्शित करती दीर्घाओं का किया अवलोकन रायपुर, / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ की रजत जयंती समारोह के अवसर पर शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक सह संग्रहालय का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को संग्रहालय को उत्कृष्टता के साथ मूर्त रूप देने के प्रयासों के लिए बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संग्रहालय में छत्तीसगढ़ के वीर सेनानियों का देश के लिए योगदान जीवंत रूप में प्रदर्शित…
Read Moreछत्तीसगढ़ राज्योत्सव में ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक की मौत, CM विष्णु देव साय ने जताया शोक
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के मौके पर नया रायपुर में ड्यूटी के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई है। वीवीआईपी सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक फुलजेश पन्ना की अचानक मौत हो गई। इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है और कहा कि सरकार इस कठिन समय में शहीद आरक्षक के परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने आधिकारिक ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, “आज नया रायपुर में वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक फुलजेश पन्ना के आकस्मिक निधन…
Read More