रायपुर, 21 नवंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) परीक्षा-2024 में सफलता प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि युवा शक्ति की कड़ी मेहनत, अनुशासन, निरंतर तैयारी और समर्पित प्रयासों का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश की सेवा में एक नई शुरुआत के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की युवा पीढ़ी ने हमेशा उत्कृष्टता, साहस और लगन का परिचय दिया…
Read MoreDay: November 21, 2025
प्रदेशवासियों के सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रही है कार्य: मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री “छत्तीसगढ़ 25 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में हुए शामिल रायपुर 21 नवंबर 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित “छत्तीसगढ़ 25 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने राज्य की 25 वर्ष की स्वर्णिम विकास यात्रा पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की अहम भूमिका रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों के सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के नेतृत्व में श्रम सुधारों का ऐतिहासिक क्रियान्वयन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
रायपुर 21 नवंबर 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज देश में चार श्रम संहिताओं के ऐतिहासिक क्रियान्वयन पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रम सुधारों का यह महत्वपूर्ण निर्णय देश के 40 करोड़ से अधिक श्रमिकों के अधिकार, सुरक्षा, सामाजिक सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की एक अभूतपूर्व गारंटी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज का दिन भारत के श्रम क्षेत्र के इतिहास…
Read Moreघर बैठे धान विक्रय का नया दौर: तुंहर टोकन ऐप से किसानों को मिली बड़ी राहत मोबाइल से काट रहे टोकन, धान खरीदी प्रक्रिया हुई पारदर्शी और तेज
रायपुर, 21 नवंबर 2025/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान उपार्जन को सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए शुरू किया गया तुंहर टोकन मोबाइल ऐप किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। धान खरीदी तिहार के बीच इस डिजिटल नवाचार ने उपार्जन केंद्रों में लगने वाली भीड़, समय की बर्बादी और पारंपरिक जटिलताओं को काफी हद तक कम कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में लागू की गई इस व्यवस्था से किसान अब अपने मोबाइल से कुछ ही मिनटों में…
Read Moreछत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 10वीं-12वीं के एग्जाम 20 फरवरी से, देखें पूरा शेड्यूल”
CGBSE 10th-12th Board Exam Schedule: छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं क्लास में पढ़ने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर है. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है. 10वीं क्वलास की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी 2026 से शुरू होंगी, जबकि 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू हो जाएंगी.
Read Moreबिहार के बाद बंगाल पर BJP की नज़र, ममता दीदी को टक्कर देने की रणनीति तैयार, जानिए क्या है पूरा प्लान?
BJP: बीजेपी कैडर की जीत की भूख और हार से लड़ने का माद्दा देखना हो तो कोई दल इस पार्टी की पुरानी फ़ितरतों को सलीके से पढ़ ले, सारा डाउट क्लियर हो जाएगा. इससे पहले की बंगाल फ़तह करने की बीजेपी की जीत की रणनीति और टार्गेट का ज़िक्र किया जाए, आप असम को याद कर लीजिए. जनसंघ से लेकर बीजेपी तक के संपूर्ण अस्तित्व में पहली बार 2016 में आकर असम में कमल खिला. यानी दशकों के संघर्ष के बाद 2016 के विधानसभा चुनाव में पहली बार बीजेपी ने…
Read Moreदुबई एयर शो में बड़ा हादसा…भारत का तेजस फाइटर जेट क्रैश, पायलट की मौत, जानिए क्या है पूरा मामला?
Tejas Fighter Jet Crashes: दुबई में एयर शो के दौरान शुक्रवार को बड़ा विमान हादसा हो गया. डेमो फ्लाइट के दौरान भारतीय फाइटर जेट क्रैश हो गया. तेजस के क्रैश होने का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि विमान के गिरते ही आग लग गई और काले धुंए का गुबार दिखाई दिया. हादसे में पायलट की मौत हो गई. भीड़ के सामने क्रैश हुआ तेजस दुबई में शुक्रवार को भारतीय फाइटर जेट तेजस डेमोंस्ट्रेशन फ्लाइट के दौरान क्रैश हो गया. जानकारी के मुताबिक जब…
Read Moreकेशव प्रसाद मौर्य को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी? बिहार फतह के बाद क्या होगा अगला कदम?
Keshav Prasad Maurya: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव समय-समय पर टलता रहा है. पहले अलग-अलग प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा हुई, तो खबरें आने लगी थीं कि जल्दी ही अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. हालांकि, बिहार चुनावों तक ये प्रक्रिया टल गई. अब जबकि, बिहार चुनाव समाप्त हो गया है और एनडीए की सरकार भी बन गई है, ऐसे में बीजेपी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर हलचल बढ़ने लगी है. इस रेस में एक चेहरा तेजी से उभर…
Read Moreस्कूलों में कुत्तों की निगरानी करेंगे शिक्षक…सरकार का बड़ा फैसला, जानिए क्या है पूरा मामला?
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए अब एक नया आदेश जारी किया गया है. इस आदेश के तहत प्रत्येक शाला के प्राचार्य संस्था प्रमुख को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है. आदेश में कहा गया है कि शाला परिसर के आसपास घुम रहे आवारा कुत्तों की सूचना उन्हें अपने ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और नगर निगम क्षेत्र में देना होगा. स्कूल परिसर के पास घूमने वाले कुत्तों की निगरानी करेंगे शिक्षक वहीं नगर निगम में डाग कैचर के जो नोडल अधिकारी होंगे. उन्हें आवारा कुत्तों के बारे में…
Read Moreहिडमा की मौत के बाद नक्सलियों का ऐलान: 23 नवंबर को प्रतिरोध दिवस, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला?
Hidma Encounter: नक्सली कमांडर हिडमा की मौत के बाद अब बड़ा आंदोलन होने वाला है. नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय ने एक पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है. पत्र के मुताबिक हिडमा समेत 6 नक्सलियों के मारे जाने के बाद नक्सलियों ने 23 नवंबर को देशव्यापी प्रतिरोध दिवस मनाने का फैसला लिया है. वहीं, इस पत्र में हिडमा की मौत को लेकर कई दावे करते हुए आरोप भी लगाए गए हैं. 23 नवंबर को नक्सलियों का प्रतिरोध दिवस 18 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश की सीमा पर…
Read More