केरे में आठ होम स्टे की सुविधा, देशदेखा में रॉक क्लाइंबिंग और लोक नृत्य-संस्कृति का आकर्षण रायपुर, 7 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आयोजित जशपुर जम्बुरी ने पर्यटन को नया आयाम देते हुए स्थानीय संस्कृति, प्रकृति और रोमांच को एक साथ जोड़ा है। जिला प्रशासन द्वारा 6 से 9 नवम्बर तक आयोजित इस चार दिवसीय आयोजन में देशभर से आए पर्यटकों को जशपुर की सुन्दर वादियों, लोक संस्कृति और आतिथ्य का सजीव अनुभव प्राप्त हो रहा है। ग्राम केरे में पर्यटकों के लिए आठ होम स्टे की…
Read MoreDay: November 7, 2025
मातृभूमि के प्रति समर्पण और अपने कर्तव्यों का सम्यक निर्वहन ही सर्वोच्च दक्षिणा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर 7 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राष्ट्रगीत वन्देमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वाल्मीकि रामायण में मातृभूमि को स्वर्ग से भी श्रेष्ठ बताया गया है — “जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी”। उन्होंने कहा कि जिस भूमि ने हमें जन्म दिया, पालन-पोषण किया और पहचान दी, उसकी सेवा ही हमारे जीवन का सबसे बड़ा धर्म है। भारत माता की आराधना केवल शब्दों में नहीं, अपने कर्तव्यों के सम्यक निर्वहन के माध्यम से होनी…
Read Moreछत्तीसगढ़ बनेगा मध्य भारत का टेक्नोलॉजी और नवाचार हब : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री ने किया ‘मेक इन सिलिकॉन’ संगोष्ठी का शुभारंभ रायपुर, 07 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) नवा रायपुर के 10वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय ‘मेक इन सिलिकॉन’ संगोष्ठी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन भारत को सेमीकंडक्टर निर्माण और तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर करने वाला एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपना रजत जयंती…
Read Moreवंदे मातरम् मां भारती की साधना और आराधना की प्रेरक अभिव्यक्ति : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
मातृभूमि की स्तुति में रचा गया ‘वंदे मातरम्’ स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशभक्ति की सबसे प्रबल प्रेरणा : मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ की फिज़ा में गूंजा राष्ट्रगीत, वंदे मातरम् के 150वें स्मरणोत्सव का अवसर बना खास मुख्यमंत्री ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष से आज़ादी की राष्ट्रीय चेतना का किया गया स्मरण पूरे उत्साह के साथ देशभर में मनाया गया ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ मुख्यमंत्री ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर नई दिल्ली में आयोजित स्मरणोत्सव में वर्चुअली…
Read Moreलाडली बहना योजना : नवंबर से बढ़कर मिलेंगे 1500 रुपये, जानिए कब और कैसे मिलेगा पैसा
मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस महीने यानी नवंबर 2025 में महिलाओं के खाते में 30वीं किस्त की राशि बढ़कर 1500 रुपए आएगी। इससे पहले हर महीने महिलाओं को 1250 रुपए मिलते थे, लेकिन अब CM डॉ. मोहन यादव ने दिवाली के बाद से इस राशि बढ़ाने का ऐलान किया है। इस बार से महिलाओं के खाते में एक साथ 1500 रुपए ट्रांसफर होंगे। अक्टूबर में पहले 1250 रुपए आए थे, इसके बाद भाई दूज पर 250 रुपए शगुन के रूप में भेजे गए…
Read Moreहसीन जहां की गुजारा भत्ता बढ़ाने की याचिका पर SC ने मोहम्मद शमी को जारी किया नोटिस
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने सुप्रीम कोर्ट में गुजारा भत्ता बढ़ाने की याचिका दायर की है। कोर्ट ने इस मामले में पश्चिम बंगाल सरकार और मोहम्मद शमी को चार हफ्ते के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी। हसीन जहां ने यह याचिका कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए दायर की है। हाईकोर्ट ने उन्हें 1.5 लाख रुपये और बेटी के लिए 2.5 लाख रुपये मासिक भत्ता देने का निर्देश दिया था। हसीन…
Read Moreगरियाबंद में बड़ा नक्सल सरेंडर, कमांडर सहित 7 हथियारबंद नक्सली मुख्यधारा में लौटे
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है। उदंती एरिया कमेटी के कमांडर सुनील के नेतृत्व में 7 हथियारबंद नक्सली जंगल से बाहर निकलकर मुख्यधारा में लौटे। इस दौरान उन्होंने विस्तार न्यूज़ पर भरोसा जताया और इसे अपने आत्मसमर्पण का माध्यम बनाया। विस्तार न्यूज़ की टीम के साथ नक्सलियों ने करीब आधे घंटे तक चर्चा की। टीम ने सरेंडर के दौरान नक्सलियों को सुरक्षित मुख्यमार्ग तक पहुँचाया। आत्मसमर्पण में शामिल थे कमांडर सुनील, सचिव एरिना जिन पर 8-8 लाख रुपए का इनाम था। इनके साथ कमेटी के…
Read Moreहमदाबाद विमान हादसा: SC ने पायलट को दोषी ठहराने से किया इंकार
SC on Ahmedabad Plane Crash: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अहमदाबाद विमान हादसा मामले में स्पष्ट किया कि पायलट को किसी भी तरह से दोषी नहीं ठहराया जा सकता। वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी कि विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की जांच स्वतंत्र नहीं है। इस पर न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि दुर्घटना के लिए किसी को अनुचित रूप से दोषी नहीं ठहराया जा सकता। जून 2025 में अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान में हादसा हुआ था, जिसमें 260 लोग…
Read Moreआजम खान ने की अखिलेश यादव से मुलाकात, राजनीतिक रिश्तों में बढ़ी गर्माहट
Azam Khan Meets Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे, जहाँ उन्होंने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। अपने बेटे अब्दुल्लाह के साथ अखिलेश के आवास पहुंचे आजम खान ने 45 मिनट तक नेताओं के बीच बातचीत की। यह मुलाकात खास इसलिए रही क्योंकि हाल ही में जेल से बाहर आने के बाद यह आजम का दूसरी बार सपा प्रमुख से मिलना था। मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, “न जाने कितनी यादें संग ले आए, जब वो हमारे…
Read Moreतेज प्रताप यादव ने कहा: बहुमत वाले दल के साथ होंगे
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन सियासी माहौल अभी भी गरमाया हुआ है। इसी कड़ी में लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा, “जिसके पास बहुमत होगा, हम उसी के साथ जाएंगे। जनता के फैसले का सम्मान करना हमारी प्राथमिकता है। 14 तारीख को जनता जो भी चुनेगी, हम उसी के साथ रहेंगे।” पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान होने के बाद राजनीतिक विश्लेषक तरह-तरह के अनुमान लगाने लगे हैं।…
Read More