सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सारंगढ़-बिलाईगढ़ आंगनवाड़ी निर्माण कार्य को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कलेक्टर संजय कन्नौजे ने जनपद पंचायत सारंगढ़ के ग्राम पंचायत डोमाडीह (अ) में निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि काम निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं किया जा रहा है और सामग्री की गुणवत्ता भी बेहद कमजोर है। इस गंभीर लापरवाही पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, तकनीकी सहायक और क्रियान्वयन एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही तकनीकी सहायक को तत्काल प्रभाव…
Read MoreDay: November 15, 2025
रायपुर में बड़ी कार्रवाई: तीन गांजा तस्करों को 10-10 साल की सजा
रायपुर। Raipur Ganja Smuggling Case में पुलिस और न्यायालय को बड़ी सफलता मिली है। रायपुर स्थित NDPS विशेष न्यायालय ने तीन गांजा तस्करों—सूर्यकांत नाग, उमेश मनहीरा और धीरेन्द्र मिश्रा—को दोषी ठहराते हुए 10-10 वर्ष के कठोर कारावास और 1-1 लाख रुपये के आर्थिक दंड की सजा सुनाई है। अदालत ने यह फैसला 16 गवाहों की गवाही और पुलिस द्वारा प्रस्तुत ठोस सबूतों के आधार पर सुनाया। मुख्य आरोपी सूर्यकांत नाग को अदालत ने “आदतन तस्कर” माना। जांच में यह भी सामने आया कि उसका राजनीतिक परिवार से रिश्तेदारी थी, क्योंकि…
Read Moreबिलासपुर को मिली 329 करोड़ की विकास सौगात, मुख्यमंत्री साय ने किए 47 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर प्रवास के दौरान पुलिस ग्राउंड में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में जिले के लिए बिलासपुर विकास कार्य 2025 की बड़ी सौगात दी। उन्होंने 329 करोड़ 77 लाख रुपए से अधिक की लागत वाले 47 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 309 करोड़ 95 लाख रुपए से 42 कार्यों का शिलान्यास और 19 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से 5 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने कोनी में 11 करोड़ 91 लाख 17 हजार रुपए से निर्मित संभागीय आयुक्त कार्यालय…
Read Moreबोत्सवाना से 8 चीते कूनो पहुंचेंगे, फिर कहां जाएंगे, जानिए पूरा प्लान!
MP News: मध्य प्रदेश में एक बार फिर चीता लाए जाएंगे. अफ्रीकी देश बोत्सवाना ने भारत को 8 चीते सौंप दिए हैं. फिलहाल, इन्हें बोत्सवाना की राजधानी गैबोरोन के पास स्थित मोकोलोड़ी नेचर रिजर्व में क्वारंटीन में रखा गया है. क्वारंटीन की अवधि पूरी होने के बाद चीतों को दिसंबर या जनवरी के महीने में भारत लाया जाएगा. इन चीतों को कूनो नेशनल पार्क में रखा जाएगा. कूनो में किया जाएगा क्वारंटीन बोत्सवाना सरकार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यात्रा के दौरान भारत को चीते सौंपे थे. आठ चीतों को…
Read Moreगर्म कपड़ों का सबसे सस्ता बाजार: 100 रुपये में 3 कंबल, 300 में स्वेटर, जानिए कहां है?”
Cheapest Winter Market: नवंबर की अभी शुरुआत ही हुई है लेकिन अभी से ही छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ठंड का असर दिखने लगा है. बिलासपुर में भी ठंड बढ़ने लगी है. तापमान के गिरावट के साथ-साथ शहर के बाजारों में भी गर्म कपड़ों की रौनक बढ़ती जा रही है. ठंड की शुरुआत होते ही बिलासपुर के लखीराम ऑडिटोरियम से लेकर सदर बाजार और नया बस स्टैंड तक जगह-जगह गर्म कपड़ों का सस्ता बाजार सज चुका है. यहां बहुत सस्ते दामों में गर्म कपड़े मिल रहें हैं. शहर के ईदगाह…
Read Moreस्टाइलिश बैक कवर से हो सकता है बड़ा नुकसान! मोबाइल ब्लास्ट का खतरा, जानिए क्यों जरूरी है सावधानी?”
Mobile cover impact: आज के डेट में मोबाइल इंसानों के लिए सबसे उपयोगी वस्तुओं में से एक है. बहुत से लोग महंगी-महंगी मोबाइल खरीदते हैं. वहीं भीड़-भाड़ में मोबाइल सबसे अलग और सुंदर दिखे उसके लिए लोग अट्रैक्टिव कवर का इस्तेमाल करते हैं. ये मोबाइल कवर दिखने में स्टाइलिश जरूर होते हैं, लेकिन कई बार ये फोन की गर्मी और बैटरी लाइफ पर बुरा असर डाल देते हैं. जिससे मोबाइल ब्लास्ट होने की संभावना बढ़ जाती है. मोबाइल कब हीट होता है बता दें कि मोबाइल में कुछ ऐसे टेक्निकल…
Read Moreसतनामी समाज पर विवादित बयान, कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज गिरफ्तार…जानिए क्या है पूरा मामला?
Bilaspur News: छत्तीसगढ़ की ‘न्यायधानी’ बिलासपुर में कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज ने सतनामी समाज को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. भागवत कथा के दौरान उन्होंने सतनामी समाज के लिए किए आपत्तिजनक बातें कही, जिसके बाद अब कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज को गिरफ्तार कर लिया गया है. कथावाचक के बयान का वीडियो सामने आने के बाद समाज में आक्रोश फैल गया था और लगातार गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी. कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज गिरफ्तार बिलासपुर के तखतपुर क्षेत्र में भागवत कथा के दौरान कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज ने…
Read Moreनीतीश कुमार ही होंगे बिहार के मुख्यमंत्री, JDU नेता ने दिया दो टूक जवाब – ‘लव करो या हेट, नीतीश ही होंगे CM’
Nitish Kumar Oath: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आ चुके हैं, जिसमें एनडीए ने बंपर जीत अपने नाम की है. अब सबसे बड़ा सवाल है कि सीएम कौन बनेगा? चुनाव के पहले और परिणाम आने के बाद भी चर्चा है सीएम नीतीश कुमार ही बनेंगे लेकिन अभी तक आधिकारिक रूप से किसी के नाम की घोषणा नहीं की गई है. हालांकि (जनता दल यूनाइटेड) जदयू नेता श्याम रजक ने सीएम फेस को लेकर बड़ा बयान दिया है. फुलवारी विधानसभा सीट से JDU के विजयी उम्मीदवार श्याम रजक ने कहा,…
Read MoreRJD का ‘वोट शेयर’ बनाम NDA का ‘सीट शेयर’: कैसे BJP-JDU गठबंधन ने खेला बिहार में मास्टर स्ट्रोक?”
Bihar Election Results: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने तमाम राजनीतिक पंडितों को हैरान कर दिया. यहां तक कि एग्जिट पोल देने वाली सर्वे एजेंसियों ने भी जो अनुमान जताए थे, उससे कहीं बढ़कर बिहार में नतीजे आए. नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए ने 202 सीटों पर जीत के साथ इतिहास रच दिया, तो राजद-महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया. डिप्टी सीएम बनने का ख्वाब देखने वाले मुकेश सहनी पार्टी के एक उम्मीदवार को नहीं जीता पाए. बिहार में बदलाव की बात करने वाले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के…
Read Moreछत्तीसगढ़ में धान खरीदी प्रारंभ: किसानों की मेहनत का सम्मान हमारा संकल्प – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
रायपुर, 15 नवंबर 2025/भोर की पहली सुनहरी किरणों के साथ आज छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसे किसानों की मेहनत और सरकार पर उनके विश्वास का उत्सव बताते हुए कहा कि राज्य सरकार धान खरीदी को पूरी तरह व्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध रूप में संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि धान खरीदी की सभी तैयारियाँ समय पर पूर्ण कर ली गई हैं और प्रदेश के सभी उपार्जन केंद्रों में आवश्यक आधारभूत सुविधाएँ…
Read More