मुंबई एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई, 42 किलो हाइड्रोपोनिक वीड जब्त, पढ़ें पूरी खबर

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार को बैंकॉक से मुंबई एयरपोर्ट (CSMIA) पहुंचे दो यात्रियों से 42.34 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड जब्त की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹42 करोड़ बताई जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर DRI अधिकारियों ने दोनों यात्रियों को एयरपोर्ट पर रोका और उनके सामान की तलाशी ली। जांच के दौरान यह नशीला पदार्थ नूडल्स और बिस्कुट के पैकेटों…

Read More

मध्य प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, पुराने बिलों पर सरचार्ज माफ

मध्य प्रदेश सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार, 3 नवंबर को MP समाधान योजना 2025-26 की शुरुआत की। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को पुराने और बकाया बिजली बिलों पर लगने वाले सरचार्ज में भारी छूट दी जाएगी। योजना का शुभारंभ भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय से किया गया। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि यह योजना दो चरणों में लागू होगी और 3 नवंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक चलेगी। पहले चरण में, जो 3 नवंबर से…

Read More

फिर बरसे बादल, 19 जिलों में यलो अलर्ट: भोपाल, इंदौर और जबलपुर में बारिश की संभावना, जानें अपने शहर का हाल

MP Weather Update: मानसून के विदा होने के बाद भी मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार, 2 नवंबर को राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। आलीराजपुर, बालाघाट, बड़वानी, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, देवास, धार, कटनी और नर्मदापुरम जिलों में वर्षा दर्ज की गई। सिवनी जिले के कुरई में सबसे ज्यादा 44 मिमी बारिश हुई। तीन मौसम प्रणालियों का असर जारी मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल मध्य प्रदेश के ऊपर कोई प्रमुख बारिश का सिस्टम सक्रिय नहीं है, लेकिन बंगाल की खाड़ी और अरब सागर…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025: रजत जयंती समारोह के तीसरे दिन छाया सांस्कृतिक रंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 का जश्न पूरे प्रदेश में जोरों पर है। 25वें स्थापना दिवस के रजत उत्सव के मौके पर राजधानी रायपुर में भव्य आयोजन जारी है। पांच दिनों तक चलने वाले इस राज्योत्सव में हर दिन अलग-अलग कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। तीसरे दिन सजी लोक संस्कृति की शाम रविवार को राज्योत्सव के तीसरे दिन मंच पर छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य, लोकगीत और वादन प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर…

Read More

धूमधाम से मनाया जा रहा मध्य प्रदेश का 70वां स्थापना दिवस: ड्रोन शो, जुबिन नौटियाल की प्रस्तुति और प्रदेश की सांस्कृतिक झलक

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस 2025 की भव्यता राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में देखने को मिल रही है। यह राज्य का 70वां स्थापना दिवस है, जिसे पूरे उत्साह और गौरव के साथ मनाया जा रहा है। 1 नवंबर से शुरू हुआ यह राज्योत्सव आज, सोमवार को अपने तीसरे और आखिरी दिन पर है। ‘अभ्युदय मध्य प्रदेश’ थीम के साथ सांस्कृतिक महोत्सव इस वर्ष राज्योत्सव का थीम ‘अभ्युदय मध्य प्रदेश’ रखा गया है, जो प्रदेश की प्रगति और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। कार्यक्रम में कई लोक कला प्रस्तुतियाँ,…

Read More

लोगों ने जनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी को सराहा , राज्य की उपलब्धियों और योजनाओं की दिखी झलक

रायपुर, / छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर नवा रायपुर अटल नगर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर में आयोजित 5 दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम में जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी दूसरे दिन लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रदर्शनी में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं, विकास कार्यों, सामाजिक उत्थान, महिला सशक्तिकरण तथा डिजिटल प्रगति को छायाचित्रों और आंकड़ों के साथ रोचक रूप में प्रदर्शित किया गया है। एलईडी स्क्रीन पर लगातार प्रसारित हो रही “सॉफ्ट स्टोरी” के माध्यम से लोग योजनाओं को…

Read More

देवउठनी एकादशी पर मुख्यमंत्री निवास में श्रद्धा एवं पारंपरिक विधिविधान से हुआ तुलसी विवाह

  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सपरिवार की पूजा-अर्चना रायपुर, /देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक विधि-विधान के साथ तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने माता तुलसी एवं भगवान शालिग्राम का विवाह संपन्न कराया और सपरिवार पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि देवउठनी एकादशी धर्म, अध्यात्म और प्रकृति के संतुलन का प्रतीक है। भगवान श्री विष्णु के योगनिद्रा से जागरण के साथ ही शुभ कार्यों की…

Read More

आस्था ने छुआ हृदय: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रामनामी समाज के प्रतिनिधियों की आत्मीय भेंट

  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर साझा किया यह भावनात्मक पल रायपुर /प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और रामनामी समाज के बीच आत्मीय संवाद का एक वीडियो देश में तेजी से वायरल हुआ है । इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इसे भावनात्मक और प्रेरणादायी पल बताया है । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित रजत महोत्सव के दौरान एक हृदयस्पर्शी दृश्य उस समय देखने को मिला, जब रामनाम में लीन जीवन जीने वाले…

Read More

आज सोने-चांदी के दामों में बढ़त…आज के ताज़ा रेट – क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर और जानें आपके शहर में क्या है नया भाव

आज सोमवार, 3 नवंबर 2025 को आज का सोना चांदी रेट अपडेट हो गया है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत कीमती धातुओं की तेजी के साथ हुई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज सुबह सोने और चांदी दोनों के दामों में बढ़त दर्ज की गई है। सोने के दामों की बात करें तो 24 कैरेट सोना ₹1,20,770 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो पिछले कारोबारी दिन की तुलना में लगभग ₹1,200 ज्यादा है। वहीं, 22 कैरेट सोना ₹1,10,625, 23 कैरेट ₹1,20,286, 18…

Read More

आज के पेट्रोल-डीजल रेट: 3 नवंबर 2025 को जानें आपके शहर में क्या है नया भाव

आज यानी सोमवार, 3 नवंबर 2025 को आज का पेट्रोल डीजल रेट अपडेट हो गया है। तेल विपणन कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे फ्यूल प्राइस तय करती हैं ताकि उपभोक्ताओं को वैश्विक बाजार के अनुरूप ताज़ा दरें मिल सकें। अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और रुपये-डॉलर के विनिमय दर में बदलाव का सीधा असर भारत में ईंधन की कीमतों पर पड़ता है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर पर स्थिर है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल ₹203.50 और डीजल ₹90.03 प्रति लीटर के स्तर…

Read More