छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के तहत शिक्षा विभाग की रणनीति पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक अंजोर विजन के लघु, मध्यम और दीर्घकालीन लक्ष्यों पर व्यापक एवं गहन विमर्श मुख्यमंत्री ने कहा — लक्ष्य बड़े हैं, इसलिए कार्ययोजना ठोस हो और क्रियान्वयन पूरी ईमानदारी से हो रायपुर 28 नवंबर 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के तहत शिक्षा विभाग के लक्ष्यों की प्राप्ति को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में उन्होंने वर्ष 2030 तक के लघु अवधि, 2035 तक के मध्य…
Read MoreMonth: November 2025
जंगल-पहाड़ों के रास्तों से मतदाताओं तक पहुंच रही टीम नारायणपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण ने पकड़ी रफ्तार
रायपुर, 28 नवम्बर 2025/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पूरे प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को नारायणपुर जिले में गति मिल रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में प्रशासनिक टीमें और बीएलओ जंगलों-पहाड़ों के बीच बसे दुर्गम इलाकों तक पहुंचकर मतदाता सूची अद्यतन कार्य को निरंतर अंजाम दे रहे हैं। लक्ष्य है—कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। जिले में वर्तमान में कुल 92,637 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 77.25 प्रतिशत गणना पत्रक का डिजिटाइजेशन अब तक पूरा…
Read Moreबस्तर में शांति और विकास की नई दिशा : 65 लाख के इनामी 10 माओवादी आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे
बस्तर में विश्वास, सुरक्षा और स्थायी शांति का वातावरण हो रहा है स्थापित – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर 28 नवंबर 2025 /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि “आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025” तथा “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” जैसी मानवीय, संवेदनशील और दूरदर्शी पहल ने बस्तर में विश्वास, सुरक्षा और स्थायी शांति का वातावरण स्थापित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि माओवादी भ्रमजाल में फँसे अनेक लोग अब हिंसा का मार्ग छोड़कर विकास और मुख्यधारा की ओर लौट रहे हैं। इसी क्रम में आज दंडकारण्य…
Read Moreविकसित भारत: सुरक्षा आयाम’: PM मोदी ने रायपुर में DGP-IGP कॉन्फ्रेंस में लिया हिस्सा, दिए अहम निर्देश
DGP-IGP Conference: रायपुर में हो रहे तीन दिवसीय DGP-IGP कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने पीएम नरेंद्र मोदी रायपुर पहुंच गए हैं. रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का विमान लैंड हुआ. यहां राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, गृह मंत्री अमित शाह, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह और कई मंत्रियों ने उनका भव्य स्वागत किया. एयरपोर्ट से नवा रायपुर के M-01 स्पीकर हाउस की तरफ उनका काफिला रवाना हो गया, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे. पीएम मोदी कल यानी 29 नवंबर को IIM में चल रही कॉन्फ्रेंस में सुबह…
Read Moreशानदार काम को सलाम! गृह मंत्री ने किया उत्कृष्ट पुलिस स्टेशनों को सम्मानित, जानें कौन सा थाना किस नंबर पर?
DGP-IGP Conference: रायपुर में 3 दिवसीय डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस(DGP-IGP Conference) की आज से शुरुआत हो चुकी है. इसमें गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत देशभर के पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी शामिल हो रहे हैं. कार्यक्रम में 2 सत्रों के बाद प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल होंगे. वहीं कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह ने 3 सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन को सम्मानित किया. दिल्ली के गाजीपुर थाने को मिला पहला स्थान डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम के दौरान 3 पुलिस स्टेशनों को सम्मानित किया गया है.…
Read Moreछत्तीसगढ़ में हड़कंप: महिला टीचर का दिनदहाड़े अपहरण! पति से मांगी गई 5 लाख की फिरौती, जानें कहाँ हुई वारदात?
भिलाई में महिला टीचर का अपहरण शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। भिलाई में महिला टीचर का अपहरण शुक्रवार सुबह उस समय हुआ जब शिक्षिका राधा साहू रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं। छावनी थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। सूत्रों के मुताबिक, रास्ते में किडनैपर्स ने राधा को रोककर जबरन वाहन में बैठा लिया। आमतौर पर भीड़भाड़ वाला इलाका उस समय खाली था, जिससे बदमाशों को अपराध को अंजाम…
Read Moreवीआईपी सुरक्षा पर सवाल? गृहमंत्री की मौजूदगी में लाखों की चोरी ने उड़ाई नींद, जानें कैसे हुई सेंधमारी
रायपुर। राजधानी रायपुर में उस समय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए जब शहर के सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में एक मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। यह घटना ऐसे समय हुई जब शहर में देश के गृह मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल समेत देशभर के DGP-IG स्तर के शीर्ष अधिकारी सुरक्षा सम्मेलन के लिए मौजूद थे और पूरे शहर में अभूतपूर्व सुरक्षा घेराबंदी लागू थी। मिली जानकारी के अनुसार, सिलतरा स्थित वर्मा मोबाइल दुकान में देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान की पिछली…
Read Moreछत्तीसगढ़ में 36 अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान, शासन ने जारी किया बड़ा आदेश
CG News: छत्तीसगढ़ शासन ने गृह विभाग के महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए 36 अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान देने की मंजूरी प्रदान की है। यह निर्णय विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की 18 नवंबर 2025 को हुई बैठक में की गई अनुशंसाओं के आधार पर लिया गया। आदेश संख्या एफ 2-15/दो-गृह/रापुसे/2025 के अनुसार चयनित अधिकारियों को उनके नाम के सामने उल्लेखित तिथि से वेतनमान ₹37,400–67,000 (ग्रेड पे ₹8,700 / लेवल-15) का लाभ मिलेगा। सूची के अनुसार दो अधिकारी—ज्योति सिंह और रजत शर्मा—को यह लाभ 1 जनवरी 2024 से मिलेगा,…
Read Moreहर पिता के लिए बड़ी खबर! अविवाहित बेटी की जिम्मेदारी पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, जानें आपके अधिकार
CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में कहा है कि अविवाहित बेटी की देखभाल, पालन–पोषण, शिक्षा और शादी का खर्च उठाने से पिता पीछे नहीं हट सकता. अदालत ने स्पष्ट टिप्पणी की कि कन्यादान हिंदू पिता की नैतिक जिम्मेदारी है. फैसला उस मामले में आया है, जिसमें एक शिक्षक पिता ने अपनी 25 वर्षीय अविवाहित बेटी को भरण–पोषण देने के फैमिली कोर्ट के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. अविवाहित बेटी की जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकता पिता – हाईकोर्ट सूरजपुर की 25…
Read Moreआपकी सुरक्षा पर PM मोदी का ‘महामंथन’! DGP-IGP कॉन्फ्रेंस में बनेगी ‘सुरक्षित भारत’ की नई रणनीति
रायपुर : में आयोजित 60वां DGP-IGP सम्मेलन पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा का मंच बनने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 और 30 नवंबर 2025 को भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर में इस राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। तीन दिवसीय यह आयोजन 28 से 30 नवंबर तक चलेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य पुलिस चुनौतियों की अब तक की प्रगति का मूल्यांकन करना और ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना के अनुरूप ‘सुरक्षित भारत’ के निर्माण के लिए एक स्पष्ट और दूरदर्शी रोडमैप तैयार करना है। इस वर्ष…
Read More