Indian Student Death In USA: भारतीय मूल के छात्र साकेत श्रीनिवासैया अमेरिका में 9 फरवरी को लापता हो गए थे, जिनका आज रविवार को शव बरामद किया गया है. छात्र के लापता होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. हर तरफ मदद की गुहार लगाई, लेकिन अंत में उनका शव मिला. इसकी पुष्टि सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने रविवार को की है. दूतावास ने पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत भेजने की बात कही है. भारतीय वाणिज्य दूतावास ने की मौत की पुष्टि भारत के वाणिज्य…
Read MoreDay: February 15, 2026
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
CG News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बाबा महाकाल की शिवलिंग की तरह ही भूगर्भ से शिवलिंग निकला हुआ है. शिवलिंग उज्जैन के बाबा महाकाल के शिवलिंग जैसा ही पूरी तरह दिखाई देता है. महाशिवरात्रि के मौके पर हजारों की संख्या में यहां भक्त पहुंचे हुए हैं और भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं. शिवपुर में भूगर्भ से निकली शिवलिंग बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड स्थित शिवपुर में भूगर्भ से शिवलिंग निकले हैं. प्राचीन समय में इस गांव का नाम दिवरी था, लेकिन भोलेनाथ की महिमा बढ़ती गई और गांव का…
Read Moreखाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
MP News: मध्य प्रदेश में खेती किसानी पर एक बार फिर कालाबाजारी, जमाखोरी और घटिया गुणवत्ता वाले खाद-बीज सप्लायरों का साया गहराता दिख रहा है. किसानों को समय पर खाद और बीज नहीं मिलने की शिकायतों के बीच राज्य सरकार ने बड़ा अभियान चलाते हुए कृषि आदानों की गुणवत्ता और भंडारण की व्यापक जांच कराई. अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक चले इस अभियान में प्रदेशभर में 6,000 से अधिक छापेमारी की गई, जिसमें 774 सैंपल घटिया गुणवत्ता के पाए गए. कार्रवाई के तहत 160 लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं.…
Read Moreएमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
MP News: निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच मध्य प्रदेश ने जो ‘ऑनलाइन औचक निरीक्षण’ मॉडल लागू किया, वह अब दूसरे राज्यों के लिए मिसाल बनता दिख रहा है. प्रदेश के लोक निर्माण विभाग की यह व्यवस्था इतनी प्रभावी साबित हुई है कि राजस्थान और ओडिशा ने भी इसे अपनाने की तैयारी शुरू कर दी है. दोनों राज्यों ने एमपी से क्या जानकारी मांगी है? दोनों राज्यों ने मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग से इस नवाचार की विस्तृत जानकारी मांगी है. प्रदेश में सड़कों और अन्य निर्माण…
Read Moreमहाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
रायपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ भर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह 4 बजे से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। भक्त भोलेनाथ के दर्शन के लिए उत्साह के साथ पहुंचते रहे। वहीं, राजिम में आयोजित राजिम कुंभ (कल्प) के दौरान ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। इसके बाद भगवान श्री कुलेश्वरनाथ के दर्शन के लिए लंबी कतारें देखी गईं। महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायगढ़ प्रवास के दौरान देर रात ग्राम कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 श्री…
Read Moreनशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस
जगदलपुर। शहर में जगदलपुर बस हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार महिला को टक्कर मार दी और फिर बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में घायल युवती को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जगदलपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, भारत ट्रेवल्स की बस का चालक हरेंद्र निषाद नशे की हालत में वाहन चला रहा था। नशे के कारण वह बस…
Read Moreमहाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ समापन में शामिल होंगे CM साय
रायपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 15 फरवरी को गरियाबंद जिले के राजिम में आयोजित राजिम कुंभ (कल्प) के समापन समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम पूज्य संतों और धर्माचार्यों की उपस्थिति में संपन्न होगा। महाशिवरात्रि के दिन शाही स्नान और भव्य शोभायात्रा का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। राजिम महानदी, पैरी और सोंढूंर नदियों के त्रिवेणी संगम के पास स्थित छत्तीसगढ़ का प्रमुख तीर्थस्थल है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह क्षेत्र हरिहर धाम के रूप में…
Read Moreएम्स नौकरी के नाम पर ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में एम्स रायपुर नौकरी ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक ने युवती से लाखों रुपये ठग लिए। इतना ही नहीं, उसने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय पीड़िता की पहचान दो साल पहले सोशल मीडिया के जरिए कवर्धा जिले के पांडातराई निवासी रितेश चंद्राकर (26) से हुई थी। आरोपी ने खुद को एम्स…
Read Moreधमतरी में दफनाने को लेकर बवाल, तीन घंटे बाद थमा विवाद
धमतरी। जिले के गुहाननाला गांव में शव दफनाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मामला रविवार को इतना बढ़ा कि करीब तीन घंटे तक गांव में हंगामा चलता रहा। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस बल और डीआरजी के जवानों को तैनात करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, 80 वर्षीय तितरो बाई का निधन 3 फरवरी को हुआ था। आरोप है कि परिजनों ने उनका शव चोरी-छिपे दफना दिया। जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो गांव में आक्रोश फैल गया। लोगों ने दफनाए गए शव को बाहर निकालने की मांग…
Read More