पचमढ़ी (मध्य प्रदेश)। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को मध्य प्रदेश दौरे पर पहुंचे। इस दौरान वे पचमढ़ी में पार्टी के नए जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। कांग्रेस इन दिनों संगठन को मजबूत करने के लिए राज्य के जिला स्तर पर नए पदाधिकारियों को ट्रेनिंग दे रही है। मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी ने एक बार फिर वोट चोरी के मुद्दे पर केंद्र और बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में वोट चोरी हुई है। हमारे पास इसके पुख्ता सबूत हैं, जिन्हें हम जल्द ही…
Read MoreDay: November 9, 2025
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: अब घर बैठे मिलेगा धान बिक्री का टोकन, लॉन्च हुआ ‘टोकन तुहर हाथ’ ऐप
छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के किसानों को धान बेचने और टोकन लेने के लिए मंडियों में लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। सरकार ने आज किसानों के लिए “टोकन तुहर हाथ” (तुहर टोकन ऐप) लॉन्च किया है। इस मोबाइल ऐप के जरिए किसान अब घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सकेंगे। धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगीखरीफ मार्केटिंग सीजन 2025–26 के तहत राज्य में 15 नवंबर से 31 जनवरी तक धान खरीदी की जाएगी। इस बार 26 लाख 49 हजार से अधिक किसानों ने धान बिक्री…
Read MoreMP Weather Update: मध्य प्रदेश में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, 9 जिलों में कोल्ड वेव अलर्ट जारी
MP Weather Update: पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने मध्य प्रदेश में ठंड का असर तेजी से बढ़ा दिया है। नवंबर की शुरुआत होते ही राज्य में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी महसूस की जा रही है। शनिवार (8 नवंबर) को प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक यही ठंडा मौसम बना रहेगा। दिलचस्प बात यह है कि इस समय राजधानी भोपाल और इंदौर में ठंड का असर हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ज्यादा देखा जा रहा…
Read MoreMPPSC 2023 Final Result: देवास के पंकज परमार बने डिप्टी कलेक्टर, तीन असफल प्रयासों के बाद पाई बड़ी सफलता
MPPSC 2023 Result जारी हो गया है और इस बार देवास जिले के सुमराखेड़ी गांव के पंकज परमार ने अपनी मेहनत और लगन से सफलता की नई कहानी लिखी है। शनिवार (8 नवंबर) को जारी हुए परिणाम में पंकज का चयन डिप्टी कलेक्टर पद के लिए हुआ है। परिणाम सामने आते ही पूरे परिवार और गांव में जश्न का माहौल बन गया। घर पर बधाइयां देने वालों का तांता लग गया और लोगों ने मिठाई बांटकर इस पल को सेलिब्रेट किया। पंकज के पिता समंदर सिंह परमार जामगोद स्थित शासकीय…
Read Moreमुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना बन रही लोगों के लिए संजीवनी
शासकीय मदद से गणेशराम का किडनी प्रत्यारोपण सफल, मुख्यमंत्री से मिल कर परिवार ने जताया आभार रायपुर, /छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना अब उन परिवारों के लिए संजीवनी बन चुकी है, जिनके लिए गंभीर बीमारियों का खर्च उठाना संभव नहीं होता। इस योजना ने एक बार फिर जशपुर जिले के बगीचा निवासी 48 वर्षीय किसान गणेशराम यादव को नई ज़िंदगी दी है। गणेशराम की दोनों किडनियाँ खराब हो चुकी थीं। कई महीनों से डायलिसिस पर चल रहे गणेशराम की हालत लगातार बिगड़ती जा…
Read Moreमुख्यमंत्री से इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर /मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ की कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को डॉ. शर्मा ने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा बनाई पेंटिंग भेंट की और विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों के विषय में चर्चा की।
Read Moreहाईकोर्ट का बड़ा फैसला: महिला डीएसपी एस.एस. टेकाम के पक्ष में, वसूली आदेश हुआ रद्द
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महिला डीएसपी एस.एस. टेकाम को बड़ी राहत देते हुए पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी वसूली आदेश को अवैध और मनमाना करार दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि बिना कारण बताए और संवैधानिक प्रक्रिया का पालन किए बिना वेतन से कटौती करना कानून के विपरीत है। मामला तब सामने आया जब डीएसपी एस.एस. टेकाम ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। उन्होंने बताया कि पुलिस महानिदेशक के आदेश पर उनकी पदस्थापना के दौरान बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के उनके वेतन से राशि काट ली गई। यह…
Read Moreराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक अंगोला यात्रा: अफ्रीका के साथ भारत की साझेदारी को नई दिशा
लुआंडा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार रात अंगोला की राजधानी लुआंडा पहुंचीं। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की इस अफ्रीकी देश की पहली राजकीय यात्रा है, जो भारत और अफ्रीका के बीच साझेदारी के नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है। राष्ट्रपति भवन के अनुसार, यह दौरा भारत की “वैश्विक दक्षिण” के साथ सहयोग को सशक्त करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राष्ट्रपति मुर्मू अपने अंगोलाई समकक्ष जोआओ लौरेंको के निमंत्रण पर 8 से 11 नवंबर तक अंगोला में रहेंगी। विदेश मंत्रालय के आर्थिक संबंध सचिव सुधाकर दलेला ने बताया कि यह यात्रा राजनीतिक, आर्थिक, विकासात्मक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने…
Read MoreBihar Election 2025: आरजेडी का बड़ा दावा — सड़क पर मिलीं VVPAT पर्चियां, चुनाव आयोग ने दी सफाई
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग के बाद अब VVPAT विवाद सामने आया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने दावा किया है कि समस्तीपुर जिले में ईवीएम से निकलने वाली VVPAT पर्चियां सड़क पर फेंकी हुई मिलीं। आरजेडी ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरजेडी ने अपनी ऑफिशियल एक्स (X) हैंडल पर लिखा — “समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के KSR कॉलेज के पास सड़क पर भारी संख्या में EVM से निकलने वाली VVPAT पर्चियां फेंकी हुई मिलीं। कब, कैसे, क्यों और किसके इशारे पर…
Read Moreपीएम मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, कहा- ‘उन्होंने भारत के लोकतंत्र पर छोड़ी अमिट छाप’
PM Modi meets L. K. Advani: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से उनके निवास पर मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। 8 नवंबर को आडवाणी ने अपना 98वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आडवाणी जी का पूरा जीवन देश और लोकतंत्र के उत्थान के लिए समर्पित रहा है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर भी शुभकामनाएं साझा कीं। उन्होंने लिखा, “लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। एक महान दूरदर्शिता और बुद्धिमत्ता से संपन्न राजनेता के रूप में उन्होंने सदैव राष्ट्रहित…
Read More