बिहार चुनाव 2025: पटना एयरपोर्ट पर रवि किशन-तेज प्रताप की मुलाकात से सियासी हलचल, बढ़ी Y प्लस सिक्योरिटी

बिहार चुनाव 2025 का माहौल अब गरमाता जा रहा है। दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होनी है, और उससे पहले रविवार (9 नवंबर) को प्रचार का आखिरी दिन है। सभी राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसी बीच शनिवार (8 नवंबर) को एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जिसने सियासी गलियारों में चर्चा तेज कर दी। दरअसल, यूपी के गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन और जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव की मुलाकात पटना एयरपोर्ट पर हुई। दोनों नेताओं की बातचीत की तस्वीर…

Read More

छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड: अगले हफ्ते से और गिरेगा तापमान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है। उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के कारण राज्य में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की और गिरावट हो सकती है, जिससे सर्दी का असर और तेज होगा। अगले हफ्ते से बढ़ेगी ठंड राज्य के उत्तरी हिस्सों में सर्दी का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। अंबिकापुर जिले में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि कई जिलों…

Read More

पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम: 9 नवंबर 2025 को जानें आपके शहर में क्या है नया रेट

आज 9 नवंबर 2025, रविवार को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं। तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे देशभर में ईंधन की कीमतों को अपडेट करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और टैक्स ढांचे में उतार-चढ़ाव के आधार पर पेट्रोल-डीजल के दाम तय होते हैं। आज दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर पर स्थिर दर्ज किया गया है। वहीं, अन्य शहरों में भी मामूली बदलाव देखने को मिला है। मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे महानगरों में…

Read More

सोने में मामूली गिरावट, चांदी के भाव में उछाल – जानें 9 नवंबर 2025 के ताज़ा रेट

भारतीय बाजार में आज रविवार, 9 नवंबर 2025 को सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखी गई, जबकि चांदी के भाव में तेजी बनी रही। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोना आज 1,20,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी का दाम बढ़कर 1,48,275 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,21,133 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,48,667 रुपये प्रति किलो के स्तर पर दर्ज की गई। पिछले कारोबारी दिन यानी शनिवार को सोने में तेजी देखी…

Read More

पंचांग : नागों के देवता का शासन, जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त, आपके दिन को बनाएं सफल”

आज 09 नवंबर, 2025 रविवार, के दिन मार्गशीर्ष महीने की कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि है. नागों के देवता का इस तिथि पर शासन है. आध्यात्मिक प्रगति के कार्य और तीर्थयात्रा करने को इस तिथि को अच्छा माना जाता है. 9 नवंबर का पंचां इस नक्षत्र में यात्रा और खरीदारी सें बचें आज के दिन चंद्रमा मिथुन राशि और आर्द्रा नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र मिथुन राशि में 6:40 से लेकर 20:00 डिग्री तक विस्तार लिया हुआ है. इसके अधिष्ठाता देवता रुद्र और इस नक्षत्र का स्वामी ग्रह राहु हैं. दुश्मनों…

Read More

राशिफल : कर्क राशि के जातकों का बढ़ेगा धन खर्च, जानिए आपके सितारे क्या कह रहे हैं और कैसे रहेगा आपका दिन”

मेष- 09 नवंबर, 2025 रविवार के दिन मिथुन राशि का चंद्रमा आज आपके लिए तीसरे भाव में होगा. आज आपका मन काफी चंचल रहेगा, इस कारण आपको निर्णय लेने में काफी परेशानी होगी. कोई भी महत्वपूर्ण काम पूरा नहीं कर पाएंगे. विरोधियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन दोपहर के बाद नए काम को करने की प्रेरणा मिलेगी. आप किसी बौद्धिक या तार्किक चर्चा में भाग लेंगे. साहित्य लेखन के लिए अच्छा दिन होने के कारण आप लेखन में प्रतिभा दिखा सकते हैं. परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि…

Read More