शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर में यूजी इंजीनियरिंग प्रोग्राम को मिला राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (NBA) से मान्यता विस्तार

रायपुर।शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बिलासपुर (कोनी), छत्तीसगढ़ को उच्च तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। महाविद्यालय के यांत्रिकी अभियांत्रिकी (Mechanical Engineering) स्नातक प्रोग्राम को राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (National Board of Accreditation – NBA) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 से 2027-28 तक की मान्यता प्रदान की गई है। उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय के उक्त प्रोग्राम को पूर्व में 2022-23 से 2024-25 तक के लिए NBA द्वारा प्रत्यायन प्राप्त था, जिसकी वैधता 30 जून 2025 तक थी। प्रत्यायन की निरंतरता हेतु 21 जून 2025 को NBA विशेषज्ञ दल द्वारा…

Read More

कुलगाम में तीसरे दिन भी सेना का इस साल का सबसे बड़ा ऑपरेशन जारी, अब तक तीन आतंकी ढेर

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल देवसर इलाके में तीसरे दिन भी आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। आज एक और आतंकवादी मारा गया है। शनिवार को दो आतंकी मारे गए थे। जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने कुलगाम जिले में शनिवार को लश्कर-ए-ताइबा के हारिस नजीर समेत दो आतंकियों को मार गिराया था। ये जिले में अखल के जंगल में छिपे थे। इसमें एक सैन्य अधिकारी के घायल होने की भी सूचना है। उन्हें श्रीनगर में सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में और आतंकवादियों…

Read More

भारी बारिश ने मचाई तबाही , रोकी गई अमरनाथ यात्रा, अन्य राज्यों में भी हालात सुधारने जुटी सेना

जम्मू। देश में हर तरफ मानसून कहर बनकर टूटा है। पहाड़ों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में मानसून का कहर टूटा है। आसमान से आफत की बारिश हो रही है, जो जमीन पर तबाही मचा रही है। बारिश के कारण जगह-जगह मार्ग के टूटने से अमरनाथ यात्रा समय से एक सप्ताह पहले ही खत्म करनी पड़ी है। मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से शनिवार तड़के जम्मू-कश्मीर के कठुआ और उधमपुर में दो पुल ढह गए और पांच घरों में दरारें आ गईं। उत्तराखंड के चमोली में एक पन बिजली परियोजना के…

Read More

Kajari Teej : जानें कब है कजरी तीज ?,11 या 12 अगस्त? जानिए व्रत की सही तिथि और महत्व

भाद्रपद महीने की शुरुआत में कजरी तीज मनाई जाती है। भगवान शिव और माता पार्वती के पूजन के इस पर्व में कुंवारी कन्याएं और महिलाएं व्रत रखती हैं। वैसे विशेष रूप से विवाहित महिलाएं कजरी तीज का व्रत रखती हैं और अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। साथ ही वैवाहिक जीवन में सुख, शांति, संतान के लिए कजरी तीज व्रत रखा जाता है। ऐसे में आइये जानते हैं, कजरी तीज व्रत कब रखा जाएगा और इसका क्या महत्व है। कजरी तीज का शुभ मुहूर्त कजरी तीज भाद्रपद मास के कृष्ण…

Read More

रायगढ़ में राजस्व अधिकारियों के प्रभार में बड़ा फेरबदल, कई एसडीएम बदले गए

रायगढ़। जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आज कई डिप्टी कलेक्टरों और एसडीएम के प्रभार में बदलाव के आदेश जारी किए। इस आदेश के अनुसार, जिला कार्यालय में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर प्रवीण कुमार भगत को धरमजयगढ़ का नया एसडीएम बनाया गया है। वहीं, अब तक धरमजयगढ़ में एसडीएम रहे धनराज मरकाम को जिला कार्यालय में पदस्थ कर दिया गया है। उन्हें रेखा चंद्रा और प्रवीण भगत द्वारा संभाली जा रही शाखाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, शासन के निर्देश पर…

Read More

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 12AA पंजीकृत संस्थाओं की गतिविधियों की दोबारा जांच का अधिकार नहीं आयकर विभाग को

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 12AA पंजीकृत संस्थाओं को लेकर आयकर विभाग के अधिकार क्षेत्र से जुड़ा एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि कोई संस्था आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 12AA के तहत वैध रूप से पंजीकृत है, तो आयकर विभाग को उसकी गतिविधियों की दोबारा जांच करने का अधिकार नहीं है, खासकर जब वह संस्था 80G के तहत टैक्स छूट की पात्रता रखती हो। यह फैसला आधारशिला शिक्षण संघ की याचिका पर आया, जिसने 80G छूट न मिलने पर आयकर आयुक्त के फैसले को चुनौती…

Read More

गिरफ्तारी से बचने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे भूपेश बघेल, याचिका में जताई राजनीतिक प्रतिशोध की आशंका

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने शराब, कोयला और महादेव सट्टा ऐप घोटालों में नाम आने के बाद अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है, जिसकी सुनवाई सोमवार को होगी। याचिका में भूपेश बघेल ने मांग की है कि उन्हें इन मामलों में किसी भी प्रकार से गिरफ्तार न किया जाए और उन्हें जांच में सहयोग करने का पूरा अवसर दिया जाए। उन्होंने यह भी दावा किया है कि जैसे उनके बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी राजनीतिक…

Read More

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात : पीएम मोदी आज रायपुर-जबलपुर ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

रायपुर। छत्तीसगढ़ को आज रेल सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सौगात मिली है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज रायपुर से जबलपुर तक चलने वाली नई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन लंबे समय से इस रूट पर यात्रियों की मांग रही थी, जो अब पूरी हो गई है। अब तक रायपुर से जबलपुर के बीच सिर्फ अमरकंटक एक्सप्रेस ही चलती थी, जिससे यात्रियों को खासकर त्योहारों और छुट्टियों में भारी परेशानी होती थी। नई ट्रेन सेवा शुरू होने से इस व्यस्त रूट पर यात्रियों…

Read More

छत्तीसगढ़ में फिर लौटेगा मानसून, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को हुई भारी बारिश के बाद शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून पर ब्रेक लग गया और दिन भर भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया। हालांकि राहत की खबर यह है कि मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में एक बार फिर से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों में रायपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, बिलासपुर, धमतरी, बलौदाबाजार, मुंगेली और दंतेवाड़ा समेत अन्य जिलों…

Read More

धर्मांतरण रोकने विधायक पुरंदर मिश्रा का जन जागरण अभियान शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ती धर्मांतरण की घटनाओं के बीच रायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने आज से जन जागरण अभियान की शुरुआत कर दी है। इस अभियान का उद्देश्य समाज में धर्मांतरण के खिलाफ जागरूकता फैलाना है। विधायक मिश्रा ने धर्मांतरण रोकने के लिए ‘जगन्नाथ सेना’ नामक संगठन का भी गठन किया है। वे हर दिन शहर के अलग-अलग मोहल्लों में जाकर लोगों से संवाद करेंगे और उन्हें धर्मांतरण के संभावित खतरों से अवगत कराएंगे। शनिवार को अभियान की शुरुआत करते हुए मिश्रा ने लोगों से सीधे संवाद…

Read More