लावारिस हालात मे मिला छिट्ठी के साथ मासूम,मरने जा रहा कोई अपना लेना मेरे बच्चे को!

राजधानी रायपुर के बीरगांव क्षेत्र में व्यास तालाब के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार देर रात लगभग डेढ़ साल का एक मासूम बच्चा लावारिस हालत में मिला. बच्चे के साथ एक चिट्ठी भी बरामद हुई, जिसमें लिखा था, “मेरे पास रहने की कोई जगह नहीं, इसलिए बच्चे को छोड़ रहा हूँ, इसे कोई अपना लेना। मैं जीना नहीं चाहता, मरने जा रहा हूँ।” यह बच्चा बिरगांव नगर निगम के MIC सदस्य इकराम अहमद को मिली। इकराम अहमद ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित किया…

Read More

BSNL की 5G सेवाओं में हो रही देरी पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया मुद्दा

रायपुर । लोकसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता  बृजमोहन अग्रवाल ने आज लोकसभा में भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की 5G सेवा की शुरुआत में हो रही देरी और संविदा कर्मचारियों की स्थिति को लेकर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने केंद्रीय संचार मंत्री से कई महत्त्वपूर्ण सवाल पूछते हुए इस विषय पर गंभीर चिंता जताई। सांसद अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित देशभर में BSNL की सेवाओं को लेकर आम जनता लगातार शिकायतें कर रही है। जबकि निजी कंपनियों द्वारा 5G सेवाएं बड़े पैमाने पर शुरू…

Read More

CG NEWS: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की याचिका पर 11 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ED) के खिलाफ दायर याचिका पर अब सुप्रीम कोर्ट में 11 अगस्त को सुनवाई होगी। इस याचिका में बघेल ने शराब घोटाले मामले में ईडी की जांच प्रक्रिया और मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम (PMLA) की धारा 44, 50 और 63 को खुली चुनौती दी है। उनकी ओर से सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने पक्ष रखा। मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की पीठ कर रही है, जिसमें जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस उज्जल भूइयां…

Read More

3009 बंदी भाईयों को राखी बांधने पहुंचेगी 6 हजार बहनें, सिर्फ यही मिठाई खिलाने की होगी अनुमति

रायपुर/ बिलासपुर. भाई-बहन के अटूट रिश्ते का पर्व राखी में पिछले साल की तरह इस साल भी केंद्रीय जेल में निरूध्द बंदियों के कलाई पर बहने राखी बांधेगी. मुख्यालय जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा रक्षाबंधन को देखते हुए गाइडलाइन जारी हुए है. जिसके मद्देनजर ही राखी पर इंतजाम जेल प्रशासन द्वारा किया जा रहा है. इसके लिए केंद्रीय जेल में तैयारी चल रही है. वही सुरक्षा को देखते हुए कड़े इंतजाम किए जा रहे है. जेल प्रशासन परिसर के बाहर और अंदर टेंट व बेरीकेड्स लगा रहा है.…

Read More

‘संस्कृत भूषण सम्मान’ से सम्मानित हुए MLA गुरु खुशवंत साहेब…संस्कृत भाषा में ली थी विधायक पद की शपथ

नई दिल्ली/रायपुर/आरंग, 07 अगस्त 2025 – रामायण रिसर्च काउंसिल के तत्वावधान में नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री दर्जा, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी को भारतीय संस्कृति, संस्कृत भाषा एवं रामायण परंपरा के प्रचार-प्रसार हेतु किए गए उनके समर्पित प्रयासों के लिए “संस्कृत भूषण सम्मान” से सम्मानित किया गया। गुरु खुशवंत साहेब जी ने इस सम्मान को अपने व्यक्तिगत गौरव के बजाय, उन सभी व्यक्तियों और संस्थाओं को समर्पित किया जो हमारी गौरवशाली परंपराओं, विशेषकर संस्कृत भाषा…

Read More

एनटीपीसी सीपत हादसा : इलाज के दौरान एक और श्रमिक की गई जान, अबतक दो की मौत

बिलासपुर। जिले के सीपत स्थित एनटीपीसी (नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन) प्लांट में बुधवार को हुए दर्दनाक हादसे में अब तक दो श्रमिकों की जान जा चुकी है। यह हादसा यूनिट क्रमांक-5 में हुआ था, जहां कार्य के दौरान अचानक हादसा होने से कई श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रताप सिंह कंवर, जिनकी उम्र लगभग 22 वर्ष थी और वे ग्राम पोड़ी, थाना सीपत के निवासी थे, को तुरंत इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज…

Read More

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बड़ा हादसा : CRPF जवानों से भरी बस 200 फीट गहरी खाई में गिरी, 3 शहीद ; 15 घायल

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बड़ा हादसा हुआ है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में तीन जवान बलिदान हो गए हैं। कई जवान घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 187वीं बटालियन की बस उधमपुर जिले में कदवा से बसंत गढ़ जाते समय करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन जवान बलिदान हो गए। जबकि 15 जवान घायल हो गए। बस…

Read More

गढ़चिरौली में भीषण हादसा: तेज रफ़्तार ट्रक ने लोगों को लिया चपेट में, चार नाबालिगों की मौत और दो घायल

गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार नाबालिग बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब बच्चे सड़क पार कर रहे थे और तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। फिलहाल हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है पुलिस के मुताबिक, हादसा दोपहर को कुरखेड़ इलाके में हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चार को बचाया नहीं जा सका। घायल बच्चों का इलाज जारी है। पुलिस ने…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ बन रहा टेक्नोलॉजी हब : नवा रायपुर में कामन फैसिलिटी सेंटर की स्थापना को मिली मंजूरी

० इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण में आत्मनिर्भर बनेगा राज्य, युवाओं को मिलेगा नवाचार और रोजगार का नया मंच रायपुर। छत्तीसगढ़ को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिली है। अब राज्य को इलेक्ट्रॉनिक्स टेस्टिंग या प्रोटोटाइपिंग के लिए बेंगलुरु, पुणे या नोएडा जैसे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने नवा रायपुर में कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) की स्थापना को मंजूरी प्रदान की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की दूरदृष्टि और आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी के मार्गदर्शन में…

Read More

छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ी सफलता: बीजापुर में ₹24 लाख के इनामी सहित 9 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

० मुख्यमंत्री साय ने कहा – नक्सलवाद अब अंतिम साँसें गिन रहा है, 31 मार्च 2026 तक पूर्ण समाप्ति के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। बीजापुर जिले में ₹24 लाख के इनामी समेत कुल 9 माओवादियों ने आज आत्मसमर्पण किया है, वहीं एक अन्य घटनाक्रम में एक माओवादी मुठभेड़ के दौरान न्यूट्रलाइज़ किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह बदलते बस्तर की तस्वीर है जहाँ बंदूकें झुक रही हैं…

Read More