रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोप ने छत्तीसगढ़ की सियासत को भी गरमा दिया है। रायपुर के राजीव भवन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस और जारी वीडियो का लाइव प्रसारण देखा और सुना। इस दौरान पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री सतनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, अमितेश शुक्ल, पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय और पूर्व महापौर प्रमोद दुबे मौजूद रहे। पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि चुनाव आयोग की मिलीभगत के बिना वोट चोरी संभव नहीं…
Read MoreDay: August 10, 2025
दूरस्थ क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाएं हमारी प्राथमिकता: CM विष्णुदेव साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य और जिले के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसका उद्देश्य किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को वित्तीय सेवाएं उनके ही गाँव में उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि बैंकिंग सेवाएं न केवल आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देती हैं, बल्कि सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का भी आधार हैं। मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले के बगिया ग्राम स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से तीन नई शाखाओं का शुभारंभ किया। ये शाखाएं जशपुर विकासखंड के…
Read Moreदुर्ग में छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से मंझले भाई की हत्या…पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
दुर्ग। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के डबरा पारा में शनिवार देर रात एक पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पैसों के लेन-देन को लेकर हुए झगड़े में छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर मंझले भाई की हत्या कर दी। यह वारदात आधी रात करीब 12 बजे हुई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय सुदामा ठाकुर के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका 25 वर्षीय छोटा भाई शरद ठाकुर है। तीन भाइयों में सुदामा मंझला और शरद सबसे छोटा था। माता-पिता के निधन के बाद तीनों भाई अपनी मौसी-मौसा…
Read Moreबिलासपुर में बैग दुकान के ऊपर आग, परिवार बाल-बाल बचा
बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तालापारा इलाके में शनिवार को एक गंभीर हादसा टल गया। यहां एक तीन मंजिला इमारत के ऊपरी मंजिल पर अचानक आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग उस जगह पर लगी थी, जहां ग्राउंड फ्लोर पर M.K बैग नाम की दुकान है और उसके ऊपर दुकान मालिक का परिवार रहता है। जानकारी के अनुसार, यह आग गैस सिलेंडर में लीकेज होने के कारण लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते-देखते वह फैलकर दुकान के कुछ हिस्से तक पहुंच…
Read Moreछत्तीसगढ़ की बहनों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
रायपुर: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के गृहग्राम बगिया से जशपुर एक्सप्रेस का शुभारंभ किया और बिहान योजना से जुड़ी 12 दीदियों को राखी के उपहार स्वरूप ई-रिक्शा प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने स्वयं स्व-सहायता समूह की महिला गिलसोनिका पाण्डे के ई-रिक्शा में बैठकर बगिया निवास परिसर की यात्रा की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह ई-रिक्शा न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि इसकी परिचालन लागत भी कम है। इससे महिलाएं स्थानीय परिवहन सेवाओं में अपनी भागीदारी निभाते हुए आत्मनिर्भर…
Read MoreCG-थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से हटाया, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…..
बिलासपुर। बिलासपुर में युवक की हत्या मामले में एसएसपी रजनेश सिंह ने बड़ा एक्शन लिया है। सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी को विवेक पांडेय को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर देवेश सिंह राठौर को नया थाना प्रभारी बनाया गया है। देखें आदेश….
Read Moreपूरे प्रदेश के लिए डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं में एक अनुकरणीय मॉडल बनकर उभर रहा है बस्तर संभाग
विगत तीन माह में बस्तर जिले में आभा लिंक के माध्यम से 53 फीसदी मरीजों ने कराया ओपीडी रजिस्ट्रेशन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर संभाग में हो रहा है डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल पर “नेक्स्ट जेन ई-हॉस्पिटल” से स्वास्थ्य सुविधाएं हुईं और भी सुलभ, प्रभावी एवं पारदर्शी रायपुर, 10 अगस्त 2025/ बस्तर संभाग में नेक्स्ट जेन ई-हॉस्पिटल, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन तथा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का प्रभावी क्रियान्वयन क्षेत्र के लिए एक बड़ा परिवर्तन साबित…
Read Moreचुनाव आयोग ने देश के 334 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों का पंजीकरण किया समाप्त
नई दिल्लीः चुनाव आयोग ने देश के 334 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों का पंजीकरण समाप्त कर दिया है। लगातार छह साल तक चुनाव नही लड़ने के बाद चुनाव आयोग ने पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को सूचि से हटा दिया है। चुनाव आयोग ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में इस प्रकार कारण बताएं हैंः- देश में राजनीतिक दल (राष्ट्रीय/राज्यीय/आरयूपीपी) लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1955 की धारा 29ए के प्रावधानों के अंतर्गत चुनाव आयोग के साथ पंजीकृत हैं। वर्तमान में, चुनाव आयोग के साथ 6 राष्ट्रीय दल, 67 प्रादेशिक दल और 2854 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल (आरयूपीपी) पंजीकृत हैं। (अनुलग्नक: राष्ट्रीय और प्रादेशिक दलों की सूची) राजनीतिक दलों के पंजीकरण के लिए दिशानिर्देशों में उल्लेख किया गया है कि यदि कोई दल लगातार 6 वर्ष तक चुनाव नहीं लड़ता है, तो उसे पंजीकृत दलों की सूची से हटा दिया जाएगा। इसके साथ ही, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 29ए के अनुसार, दलों को पंजीकरण के समय नाम, पता, पदाधिकारी आदि जैसे विवरण देने होंगे और किसी भी तरह के बदलाव की जानकारी बिना किसी देरी के आयोग को देनी होगी। इससे पहले, जून 2025 में, भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को उपरोक्त शर्तों के अनुपालन के संबंध में 345 आरयूपीपी की सत्यापन जांच करने का निर्देश दिया था। मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने जांच की, इन आरयूपीपी को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किए और प्रत्येक पक्ष को व्यक्तिगत सुनवाई कर जवाब देने और अपना विषय प्रस्तुत करने का मौका दिया। इसके बाद, मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर, कुल 345 आरयूपीपी में से 334 आरयूपीपी उपरोक्त शर्तों का पालन नहीं करते पाए गए। बाकी विषयों को दोबारा सत्यापन के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को वापस भेज दिया गया है। आयोग ने सभी तथ्यों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की सिफारिशों पर विचार करने के बाद, 334 आरयूपीपी को सूची से हटा दिया है (लिंक: https://www.eci.gov.in/list-of-political-parties)। अब, कुल 2854 में से 2520 आरयूपीपी शेष हैं। सूची से हटाने की यह प्रक्रिया चुनाव आयोग की चुनावी प्रणाली को स्वच्छ बनाने की एक व्यापक और सतत रणनीति का हिस्सा है। ये आरयूपीपी अब आयकर अधिनियम, 1961 और चुनाव चिह्न (आरक्षण और आवंटन) आदेश, 1968 के प्रासंगिक प्रावधानों के साथ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29बी और धारा 29सी के प्रावधानों के अंतर्गत कोई लाभ उठाने के लिए पात्र नहीं होंगे। इस आदेश से व्यथित कोई भी पक्ष आदेश के 30 दिनों के भीतर आयोग में अपील दाखिल कर सकता है।
Read Moreमंत्री रामविचार नेताम ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली में की मुलाकात,ऑपरेशन “सिंदूर” की सफलता की दी बधाई
रायपुर।छत्तीसगढ़ के किसान कल्याण एवं आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम अपने दिल्ली प्रवास के दौरान आज केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मंत्री श्री नेताम ने इस मौके पर केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री सिंह को ऑपरेशन “सिंदूर” की सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री सिंह से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे नक्सल अभियान के संबंध में भी चर्चा की। मंत्री श्रीे नेताम ने राज्य सरकार द्वारा नियद नेल्लानार अभियान के तहत…
Read Moreछत्तीसगढ़ की बहनों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
० रक्षाबंधन पर जशपुर एक्सप्रेस का शुभारंभ : बिहान की 12 दीदियों को ई-रिक्शा का उपहार रायपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के गृहग्राम बगिया से जशपुर एक्सप्रेस का शुभारंभ किया और बिहान योजना से जुड़ी 12 दीदियों को राखी के उपहार स्वरूप ई-रिक्शा प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वयं स्व-सहायता समूह की महिला श्रीमती गिलसोनिका पाण्डे के ई-रिक्शा में बैठकर बगिया निवास परिसर की यात्रा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह ई-रिक्शा न केवल पर्यावरण के अनुकूल…
Read More