आरंग/रायपुर : मुख्यमंत्री निवास रायपुर में आयोजित उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह में आरंग विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ शासन के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब जी को सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में आरंग विधानसभा सहित पूरे प्रदेश में उल्लेखनीय योगदान देने हेतु प्रदान किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी,विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी,पूर्व राज्यपाल रमेश बैस जी, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी, संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन…
Read MoreDay: August 3, 2025
नगर निगम भिलाई ने बीएसपी को 228 करोड़ के प्रॉपर्टी टैक्स का नोटिस थमाया, 30 दिन में जमा करने का अल्टीमेटम!
भिलाई | भिलाई नगर निगम ने भिलाई स्टील प्लांट (BSP) पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई का संकेत देते हुए 228 करोड़ रुपये के प्रॉपर्टी टैक्स का नोटिस जारी कर दिया है। बीएसपी को यह राशि 30 दिनों के भीतर जमा करनी होगी। निगम ने टाउनशिप और संयंत्र परिसर की प्रॉपर्टी का ड्रोन सर्वे कराने की तैयारी भी शुरू कर दी है। नगर निगम भिलाई ने भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 228 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने का नोटिस थमाया है। निगम ने इसके…
Read Moreमेकाहारा की तीसरी मंजिल से कूदा मरीज, अस्पताल में हड़कंप…
रायपुर। मेकाहारा अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर एक मरीज ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि वह रेबीज से ग्रसित था, जिसका इलाज अस्पताल में जारी था। इस घटना के बाद से अस्पताल परिसर और प्रबंधन दोनों में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर जिले के पंडरिया गांव का रहने वाला संतोष ध्रुव (38) को 21 जुलाई को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि उसे रेबीज था, जिसके इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसका इलाज…
Read More2 लाख के ईनामी नक्सली सहित 3 नक्सली गिरफ्तार
सुकमा। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में केरलापाल क्षेत्रान्तर्गत गोगुण्डा पहाड़ी में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर थाना केरलापाल से जिला बल, डीआरजी एवं 159 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी नक्सली गस्त सर्चिंग हेतु ग्राम गोगुण्डा, पोंगाभेजी, सिमेल, खुंडूशपारा व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे अभियान के दौरान ग्राम पोंगाभेजी, रबड़ीपारा के जंगल पहाड़ी से 1 ईनामी नक्सली सहित 3 नक्सलियों पोडिय़ाम नंदा पिता देवा (गोगुण्डा पंचायत मिलिशिया कमाण्डर, ईनामी 2 लाख), उम्र लगभग 40 वर्ष…
Read MoreCG-आश्रम की छात्रा के साथ दुष्कर्म, ग्रीष्म अवकाश के बाद लौटी तो हुआ खुलासा, आरोपी पर POCSO एक्ट में FIR दर्ज
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। ओरछा विकासखंड के एक आश्रम की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ है। ग्रीष्म अवकाश के बाद छात्रा जब आश्रम लौटी, तो उसके असामान्य व्यवहार ने प्रबंधन को भी हैरान कर दिया। पूछताछ के बाद जो सच सामने आया, उसने सबको स्तब्ध कर दिया।गर्भवती निकली छात्रा, चिकित्सकीय जांच में हुआ खुलासा आश्रम प्रबंधन ने छात्रा के व्यवहार में आए बदलाव को गंभीरता से लेते हुए जब बात की, तो मामला सामने आया। तत्काल…
Read Moreसावन की पावन बेला में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भगवान शिव का रूद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की समृद्धि और सुख-शांति की कामना…
रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सावन मास के पवित्र अवसर पर राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र में आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक कर छत्तीसगढ़ प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। मुख्यमंत्रीसाय ने कहा कि आज मारूति मंगलम भवन, गुढ़ियारी से हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर तक हजारों की संख्या में कांवड़िए जलाभिषेक हेतु रवाना हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत बनाए रखने का कार्य करता है और हमारे लोक-विश्वास की गहराई को प्रकट करता…
Read Moreमुख्यमंत्री ने रायपुर से जबलपुर के बीच नई इंटरसिटी ट्रेन को दिखाई हरि झंडी
रायपुर और जबलपुर के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। आज से रायपुर और जबलपुर के बीच एक नई इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हो रही है। इस नई ट्रेन को रायपुर से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, वहीं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल माध्यम से इस ऐतिहासिक पल से जुड़ेंगे। यह इंटरसिटी एक्सप्रेस प्रतिदिन चलेगी और इसमें कुल 15 कोच होंगे। इस ट्रेन का उद्देश्य छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश जैसे तीन महत्वपूर्ण राज्यों को बेहतर रेल संपर्क से जोड़ना है।…
Read MoreCG : इन अधिकारियों-कर्मचारियों के मानदेय में हुई वृद्धि,जानिए कितना बढ़ा मानदेय…
रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने अब मतदाता सूची तैयार करने और पुनरीक्षण के काम में लगे सरकारी अधिकारियों को भी मानदेय देने का निर्णय लिया है। जबकि कर्मचारियों का मानदेय दोगुना करने का फैसला किया है। आयोग का मानना है कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है, ऐसे में इसके लिए परिश्रम करने वाले लोगों को प्रोत्साहन मिलना चाहिए मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया मेंं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, पर्यवेक्षक और बूथ लेवल अधिकारी शामिल हैं। आयोग का कहना है कि यह मशीनरी कड़ी मेहनत करती हैं…
Read Moreबलौदाबाजार में खूनी रंजिश! युवक की हत्या के बाद पुलिस पर पथराव, दो आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में रविवार रात एक पुरानी रंजिश ने हिंसक मोड़ ले लिया। कसडोल थाना क्षेत्र के झबड़ी और मडकड़ा गांव के दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि धारदार हथियार से एक युवक की हत्या कर दी गई। यही नहीं, आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव भी कर दिया, जिससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया। घटना की शुरुआत तब हुई जब झबड़ी गांव के नानू उर्फ त्रिलोकचंद कौशिक अपने साथी हेमचंद्र के साथ मडकड़ा गांव से गुजर रहे थे।…
Read Moreआयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है छत्तीसगढ़
० उपचार प्रदान करने के मामलों में देश भर में चौथे स्थान पर है छत्तीसगढ़ ० अब तक 78 लाख से अधिक लाभार्थियों ने सार्वजनिक और निजी अस्पतालों में निःशुल्क इलाज का लिया लाभ रायपुर।छत्तीसगढ़ ने आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के सफल क्रियान्वयन में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए देश भर में उपचार प्रदान करने के मामलों में चौथा स्थान प्राप्त किया है। यह सफलता राज्य सरकार की समावेशी और सुलभ स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के…
Read More