मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल जापान एवं दक्षिण कोरिया के दौरे पर

ग्लोबल आउटरीच मिशन की शुरुआत रायपुर, 21 अगस्त 2025/ भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO), भारत सरकार के आमंत्रण पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल आज जापान और दक्षिण कोरिया के आधिकारिक दौरे पर रवाना हुआ। इस यात्रा का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेश मानचित्र पर स्थापित करना है। टोक्यो (22–24 अगस्त) में प्रतिनिधिमंडल जापानी उद्योगपतियों, व्यापार संघों और निवेशकों के साथ इन्वेस्टर कनेक्ट सेशंस एवं व्यावसायिक बैठकों में भाग लेगा। इसके बाद ओसाका (25–26 अगस्त) में मुख्यमंत्री श्री साय वर्ल्ड एक्सपो 2025…

Read More

नवा रायपुर बनेगा आईटी और टेक्नोलॉजी हब, खुलेंगे नए अवसर

नवा रायपुर में आईटी और टेक्नोलॉजी का नया दौर छत्तीसगढ़ सरकार ने आईटी और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है। नवा रायपुर में जल्द ही नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) की स्थापना की जाएगी। यह पहल नवा रायपुर को सेंट्रल इंडिया का आईटी हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। युवाओं के लिए नए अवसर यह संस्थान खासकर उन छात्रों के लिए फायदेमंद होगा जो सूचना प्रौद्योगिकी, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल इनोवेशन में करियर बनाना चाहते हैं। यहां पढ़ाई…

Read More

ईडी रिमांड पर चैतन्य बघेल से भावुक मुलाकात, भूपेश बघेल ने कहा- राजनीतिक साजिश

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ईडी रिमांड पर हैं। गुरुवार को रायपुर के सुभाष स्टेडियम स्थित ईडी ऑफिस में उनसे मिलने परिवार पहुंचा। इस दौरान भूपेश बघेल, उनकी पत्नी, चैतन्य की पत्नी, बेटियां और नाती भी मौजूद रहे। मुलाक़ात का माहौल बेहद भावुक रहा। चैतन्य को 18 जुलाई, उनके जन्मदिन के दिन भिलाई स्थित निवास से धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) 2002 के तहत गिरफ्तार किया गया था। ईडी के मुताबिक, शराब घोटाले से राज्य को भारी वित्तीय नुकसान हुआ…

Read More

राज्य स्तरीय भू-वैज्ञानिक कार्यक्रम मंडल छत्तीसगढ़ 2025 की रजत महोत्सव की 25 वीं बैठक हुई आयोजित

राज्य स्तरीय भू-वैज्ञानिक कार्यक्रम मंडल छत्तीसगढ़ 2025 की रजत महोत्सव की 25 वीं बैठक हुई आयोजित खनन क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग: वर्ष 2024-25 में 15 हजार करोड़ से अधिक का राजस्व, नए खनन प्रोजेक्ट से मिली विकास को नई गति खनिज किसी भी राज्य और देश के सर्वांगीण विकास की रीढ़ होती है: श्री पी. दयानंद रायपुर, 21 अगस्त 2025 / राज्य स्तरीय भू-वैज्ञानिक कार्यक्रम मंडल छत्तीसगढ़ की रजत महोत्सव के रूप में 25वी बैठक आज सिविल लाईन स्थित न्यू सर्किट हाऊस में श्री पी. दयानंद, सचिव, छत्तीसगढ़…

Read More

इसरो दिसंबर में लॉन्च करेगा पहला गगनयान परीक्षण मिशन, शुभांशु बोले- भारत तैयार है

दिल्ली। दिल्ली में मंगलवार को भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और इसरो प्रमुख वी. नारायण ने एक साथ मीडिया से बात की। इस दौरान शुभांशु ने गगनयान मिशन पर कहा कि जल्द ही भारत अपने रॉकेट और कैप्सूल से अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इसरो दिसंबर तक पहला गगनयान परीक्षण मिशन लॉन्च करेगा। उन्होंने अपनी ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा का अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया कि 20 दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद शरीर गुरुत्वाकर्षण भूल जाता है और जमीन पर वापसी पर उसे…

Read More

आंगनबाड़ी में हादसा : तीन साल के बच्ची के ऊपर गिरा डीजे का पाइप, मासूम की दर्दनाक मौत

बिलासपुर। बिलासपुर के सिविल लाइन क्षेत्र के तालापारा स्थित घोड़ादाना स्कूल परिसर में रखे डीजे का पाइप तीन साल की मासूम के सिर पर गिर गया। इस हादसे में मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा स्कूल व आंगनबाड़ी परिसर में डीजे संचालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक लोहे का पाइप और अन्य उपकरण रख देने से हुआ। पुलिस ने आरोपी डीजे संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना प्रभारी सुम्मत साहू ने बताया कि तालापारा में रहने वाली तीन साल की मुस्कान महिलांगे…

Read More

विधवा बहू को भरण-पोषण का अधिकार, ससुर को देना होगा जिम्मेदारी: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट

हाई कोर्ट का आदेश बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने विधवा बहू के भरण-पोषण को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि हिंदू दत्तक ग्रहण एवं भरण-पोषण अधिनियम, 1956 की धारा 19 के तहत विधवा बहू को तब तक भरण-पोषण का अधिकार है, जब तक वह पुनर्विवाह नहीं कर लेती। जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की खंडपीठ ने कोरबा फैमिली कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए ससुर की अपील को खारिज कर दिया। प्रकरण का विवरण यह मामला कोरबा का है। चंदा यादव का…

Read More

राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, खाद्य विभाग ने 3 हजार फर्जी बीपीएल कार्ड किए रद्द

जगदलपुर। राशन कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां 3000 राशन कार्ड को निरस्त कर दिया गया है। बताया गया कि ये सभी राशन कार्ड निष्क्रिय थे जिस पर लंबे समय से कोई अपडेट नहीं किया गया था। जिसे सरकार ने फर्जी मानते हुए निरस्त कर दिया। बता दें कि, खाद्य विभाग टीम के इस सर्वे में कुछ ऐसे नाम भी सामने आए जिनकी सालान आय 6 लाख से अधिक है, लेकिन फिर भी वे बीपीएल कार्ड का लाभ उठा रहे हैं। इसी तरह अब…

Read More

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : ईओडब्ल्यू की विशेष अदालत में पेश नहीं हुए 28 आबकारी अधिकारी, सभी के खिलाफ वारंट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के दौरान 3200 करोड़ रुपए का शराब घोटाला हुआ। इस घोटाले में आबकारी विभाग के अफसरों पर 88 करोड़ रुपए सिंडिकेट से कमाने के आरोप लगे। ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने जांच के बाद इस बात की पुष्टि की। ईओडब्ल्यू की एफआईआर के बाद राज्य सरकार ने 22 अफसरों को सस्पेंड कर दिया। ईओडब्ल्यू के अफसरों ने जांच के बाद चालान कोर्ट में पेश कर दिया है। ईओडब्ल्यू के चालान पेश करने के बाद कोर्ट ने आबकारी अधिकारियों को बुधवार 20 अगस्त को कोर्ट में पेश होने…

Read More

CG – हैवानियत की हदें पार : भाभी के साथ घिनौनी हरकत, गमछे से दबाया गला, नहीं हुई मौत तो गुप्तांग में डाली ठोस चीज, फिर जो हुआ….

दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला पर उसके ही देवर और उसकी पत्नी ने मिलकर न सिर्फ जानलेवा हमला किया, बल्कि उसकी अस्मिता को तार-तार करने की भी कोशिश की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से यह दिल दहला देने वाली साजिश बेनकाब हुई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। यह वारदात तब हुई जब महिला अपने घर में अकेली सो रही थी। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि किसी…

Read More