मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री ने पैर पखारकर स्वच्छता दीदियों का किया सम्मान स्वच्छता में प्रथम रैंक लाने वाले नगरीय निकाय को मिलेगा एक करोड़ का पुरस्कार मुख्यमंत्री ने 260 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन ऑनलाइन संपत्ति कर जमा करने पोर्टल का हुआ शुभारंभ रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज ‘स्वच्छता संगम’ में शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अहम योगदान देने वाली स्वच्छता दीदियों के पैर पखारकर उनका सम्मान किया। बिलासपुर के बहतराई इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वच्छ सर्वेक्षण-2024-25…
Read MoreDay: August 12, 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ को मिली डीएपी और यूरिया के अतिरिक्त आबंटन की मंजूरी
छत्तीसगढ़ को सप्लाई प्लान के अतिरिक्त डीएपी और यूरिया के 50-50 हजार टन आबंटन कृषि मंत्री श्री नेताम के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सांसदों ने केन्द्रीय उर्वरक मंत्री से दिल्ली में की मुलाकात रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर केन्द्रीय रासायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने छत्तीसगढ़ को यूरिया और डीएपी खाद की अतिरिक्त आबंटन की मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि केन्द्रीय रासायन एवं उर्वरक मंत्री से दिल्ली में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सांसदों ने मुलाकात…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शहीद विनोद सिंह कौशिक मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में शामिल, मेधावी छात्रों का बढ़ाया उत्साह
सीपत-नवाडीह चौक का नामकरण शहीद विनोद सिंह कौशिक के नाम पर करने की घोषणा 3 हजार से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में आयोजित शहीद विनोद सिंह कौशिक मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी ही राष्ट्र का भविष्य है और उनकी मेहनत, लगन एवं संकल्प से प्रदेश और देश नई ऊँचाइयों को छुएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने…
Read Moreभ्रामक समाचार प्रसारित कर वित्त मंत्री एवं सरकार की छवि धूमिल करने का षड्यंत्र – तथ्यों से हुआ खुलासा
रायपुर/ एक न्यूज पोर्टल द्वारा भ्रामक और तथ्यहीन समाचार प्रस्तुत कर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं राज्य सरकार की छवि को धूमिल करने का दुष्प्रयास किया जा रहा है। “13 करोड़ 89 लाख का शाही दफ्तर” तथा “झूमर” जैसे शब्दों का प्रयोग कर षड्यंत्रपूर्वक बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। स्पष्ट किया जाता है कि लगभग सवा वर्ष पूर्व, वर्ष 2023-24 के तृतीय अनुपूरक बजट में लोक निर्माण विभाग (PWD) की सूची में 1389 लाख रुपये का जो उल्लेख दर्ज था, वह पूर्णतः त्रुटिपूर्ण था। इस संबंध…
Read Moreयुक्तियुक्तकरण से कोरकोमा मिडिल स्कूल में पढ़ाई हुई नियमित
सुदूर अंचल के बच्चों तक पहुंची गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कोरबा, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दिशा-निर्देशन में लागू की गई शाला-शिक्षक युक्तियुक्तकरण नीति प्रदेश के विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस नीति के तहत अतिरिक्त और रिक्त पदों का संतुलन कर शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जा रही है, जिससे अब सुदूर अंचलों के विद्यार्थियों को भी नियमित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल रहा है। कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र कोरकोमा का शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, जहां 319 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, इसका…
Read Moreपीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: प्रदीप पटेल के छत पर हर महीने बन रही 350 से 400 यूनिट बिजली
बिजली बिल भी घटकर एक तिहाई से भी कम हुआ रायगढ़, छत्तीसगढ़ में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से समान्य नागरिक भी अब बिजली उत्पादक बनते जा रहें है। अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर पावर प्लांट लगाने से लोगों की बिजली की समस्या का समाधान तो हो ही रहा है, साथ ही उपयोग के बाद बची हुई बिजली को बेचकर उन्हें अच्छा-खासा फायदा भी हो रहा है। रायगढ़ के सावित्री नगर में रहने वाले श्री प्रदीप पटेल भी ऐसे ही एक बिजली उत्पादक बन गये है। श्री…
Read Moreलोरमी में निकाला गया भव्य तिरंगा यात्रा,उप मुख्यमंत्री अरुण साव हुए शामिल
रायपुर/उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर पालिका लोरमी में देशभक्ति के जोश के साथ पैदल मार्च करते हुए भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें नगर के युवा, महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने 100 मीटर लंबा तिरंगा थामा, और चौक-चौराहों से होते हुए नगर भ्रमण पर निकले, जिससे पूरा लोरमी तिरंगे के रंग में रंग गया। वहीं लोरमी विधानसभा के चारों मंडल के युवा मोर्चा के ऊर्जावान कार्यकताओं के संग मोटर साइकिल से भव्य तिरंगा यात्रा पर निकला। लोरमी नगर में देशभक्ति नारों के बीच, स्कूली बच्चों और नगरवासियों ने जगह-जगह तिरंगे…
Read Moreस्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर,HIV जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
रायपुर/अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राज्य मे एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज अपने निवास कार्यालय से दो एचआईवी एड्स जागरूपता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस जागरूकता अभियान के दौरान राज्य से 19 ऐसे जिले जहां एचआईवी के प्रति कम जागरूकता है वहां हर जिले में दो-दो जागरुकता वाहन को रवाना किया गया है। इन जिलों के सभी हाई तथा हायर सेकेंडरी स्कूलों में भी एचआईवी को लेकर जागरूकता फैलाने का काम किया जाएगा।…
Read MoreCG – SDM की गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, 5 माह की गर्भवती महिला की मौत, बच्चों समेत 3 घायल
बिलासपुर। बिलासपुर में SDM की सरकारी गाड़ी से हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 5 माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई है। हादसे में महिला का पति और दो बच्चे भी घायल हुए हैं। हादसे के बाद वाहन समेत चालक फरार हो गया है। ग्रामीणों ने वाहन को खुद खोजकर पुलिस के हवाले किया है और कार्रवाई की मांग की है। दरअसल, राखी के दिन 9 अगस्त को कोनी थाना क्षेत्र के तुर्काडीह के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। भरनी के देवरी गांव निवासी सुमित सूर्यवंशी अपनी पत्नी हेमलता,…
Read MoreCrime : ट्रिपल मर्डर से हिला छत्तीसगढ़, ढाबे में विवाद के बाद रायपुर के तीन लड़कों की धमतरी में चाकू मारकर हत्या
धमतरी। छत्तीसगढ़ में अपराध चरम पर है, आये दिन कई लोगों की हत्या कर दिया जा रहा है, बदमाशों को पुलिस प्रशासन का डर नहीं है, वे बेख़ौफ़ होकर वारदात को अंजाम दे रहें हैं. वहीं इसी बीच धमतरी में ट्रिपल मर्डर से छत्तीसगढ़ में हिल गया है. जहां अर्जुनी थाना क्षेत्र चार लड़कों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया. जिसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई, सभी चारों लड़के रायपुर के हैं जो सोमवार को रात में धमतरी घूमने के लिए निकले थे. मिली जानकारी…
Read More