छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए बड़ी राहत रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए आज का दिन राहत और खुशी लेकर आया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत राज्य के 1 लाख 41 हजार से अधिक किसानों को ₹152 करोड़ 84 लाख की बीमा दावा राशि सीधे बैंक खातों में भेजी गई। यह राशि फसल हानि की भरपाई के साथ किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री…
Read MoreDay: August 11, 2025
न्यायमूर्ति रविन्द्र कुमार अग्रवाल होंगे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश,मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने दिलाई शपथ
रायपुर। न्यायमूर्ति रविन्द्र कुमार अग्रवाल ने आज सुबह छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया। छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा अपने न्यायालय कक्ष मे उन्हें शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के समस्त न्यायाधीशगण उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि विधि एवं विधायी कार्य विभाग नई दिल्ली द्वारा 7 अगस्त 2025 को न्यायमूर्ति रविन्द्र कुमार अग्रवाल को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किए जाने हेतु अधिसूचना जारी की गई है। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में महाधिवक्ता…
Read Moreनशेड़ी युवकों ने हिन्दू देवताओं की प्रतिमा के साथ की अभद्रता: मूर्तियों को मारे थप्पड़ ,हिंदू संगठनों में आक्रोश
कांकेर। कांकेर जिले से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में तीन युवक नशे की हालत में भगवान श्रीराम और भगवान हनुमान की प्रतिमाओं के साथ छेड़छाड़ करते नजर आ रहे हैं। वीडियो कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र के नवागांव स्थित ईशान वन का बताया जा रहा है। इसमें एक शर्टलेस युवक पहले प्रतिमाओं के साथ गलत ढंग से पेश आता है और फिर थप्पड़ मारता है। इस दौरान अन्य युवक भी उसके साथ शामिल हो…
Read Moreस्वतंत्रता दिवस पर सीएम साय राजधानी में और बस्तर में तोखन साहू फहराएंगे तिरंगा
रायपुर। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू बस्तर में और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में झंडा फहराएंगे। स्वतंत्रता दिवस केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि देश के संघर्ष, बलिदान और एकता का प्रतीक है। 15 अगस्त 1947 को मिली आज़ादी हमें न केवल अंग्रेजी हुकूमत के अंत की याद दिलाती है, बल्कि यह भी सिखाती है कि स्वतंत्रता की रक्षा और उसका सम्मान करना हर भारतीय की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर पूरे…
Read Moreउचित मूल्य दुकानों के बचत स्टॉक का भौतिक सत्यापन — अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई
रायपुर 11 अगस्त 2025/ खाद्य विभाग के आदेश के परिपालन में 31 मार्च 2024 की स्थिति में प्रदेश के समस्त जिलों में संचालित 13,779 उचित मूल्य दुकानों के बचत स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराया गया। इस सत्यापन के उपरांत 894 दुकानों में कुल 7,891.73 टन चावल की कमी पाई गई। जिन दुकानों में बचत स्टॉक में कमी पाई गई, उनके विरुद्ध विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है जिसके अंतर्गत 101 दुकानों के आबंटन को निलंबित किया गया, 72 दुकानों का आबंटन निरस्त किया गया, 19 दुकानों के संचालकों के विरुद्ध…
Read Moreयुक्तियुक्तकरण नीति से प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में शिक्षा की नई रोशनी
शिक्षक विहीन विद्यालयों को मिले शिक्षक, बच्चों को मिल रही नियमित और गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई रायपुर, 11 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर लागू शाला-शिक्षक युक्तियुक्तकरण नीति ने प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की नई इबारत लिखी है। इस नीति के तहत प्रदेशभर के शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षकों का संतुलित वितरण सुनिश्चित किया गया है, जिससे अब कोई भी विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं है और बच्चों को समान व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल रहा है। गौरतलब है कि युक्तियुक्तकरण से पूर्व प्रदेश के कुल…
Read Moreछत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने स्वतंत्रता दिवस पर मस्जिदों में तिरंगा फहराने के दिए निर्देश
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्यभर की सभी मस्जिद, मदरसा और दरगाहों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के निर्देश जारी किए हैं। यह कदम देशभक्ति और एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है। देशभक्ति और भाईचारे का संदेश वक्फ बोर्ड ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व को समझते हुए सभी से अपील की है कि वे इस अवसर पर देशभक्ति, आपसी एकता और भाईचारे का परिचय दें। साथ ही बोर्ड ने इस पर्व की गरिमा बनाए रखने की भी बात कही है। आदेश…
Read Moreरायपुर में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, कारोबारी से नकद और जेवरात छीने
रायपुर। राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े पंडरी कापा फाटक के पास बड़ी लूट की घटना सामने आई है। अज्ञात बाइक सवार दो लुटेरों ने कारोबारी चिराग जैन से करीब 15 लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात छीन लिए। लुटेरे रास्ता पूछने के बहाने रोके प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चिराग जैन ऑफिस जा रहे थे, तभी बाइक सवार लुटेरों ने रास्ता पूछने का बहाना बनाकर उन्हें रोका। इसके बाद उन्होंने तेज़ी से नगद रकम और जेवरात लूटकर फरार हो गए। चिराग ने बताया कि लुटेरों की बाइक पर नंबर प्लेट…
Read Moreबिलासपुर के सुनीत लाल ने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से पाई मुफ्त बिजली, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर। प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना के तहत बिलासपुर जिले के सुनीत लाल ने अपने घर पर सोलर रूफटॉप सिस्टम लगवाया है। उन्होंने बताया कि जैसे ही संयंत्र चालू हुआ, उनके घर में बिजली उत्पादन शुरू हो गया और पहले महीने से ही उनका बिजली बिल पूरी तरह से शून्य हो गया। इस योजना के तहत सुनीत लाल को 78 हजार रुपए की अनुदान राशि भी मिली, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिली है। योजना से मिली आर्थिक और ऊर्जा स्वतंत्रता सुनीत लाल ने कहा कि यह योजना केवल बिजली बिल में…
Read Moreस्वतंत्रता दिवस 2025 : छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णु देव साय और केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू झंडा फहराएंगे
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में झंडा फहराएंगे, जबकि केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू बस्तर में यह सम्मान निभाएंगे। वहीं, राज्य के स्पीकर डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में झंडा वंदन कार्यक्रम का संचालन करेंगे। स्वतंत्रता दिवस का महत्व भारत में स्वतंत्रता दिवस सिर्फ एक तिथि या औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह हमारे उन महान संघर्षों, बलिदानों और एकता का प्रतीक है, जिसने हमें एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र बनाया। 15 अगस्त 1947 को मिली आज़ादी की याद हमें न केवल अंग्रेजी शासन…
Read More