रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 20 अगस्त की शाम सूरजपुर में नवनिर्मित बीजेपी कार्यालय अटल कुंज का अपने निवास कार्यालय से वर्चुअली लोकार्पण किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने कार्यक्रम की वर्चुअली अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री साय ने नवीन कार्यालय के शुभारंभ पर बधाई देते हुए कहा कि इससे पार्टी की गतिविधियों के सुव्यवस्थित संचालन के लिए एक बेहतर सुविधा उपलब्ध हो गई है। उन्होंने उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि देश के साथ-साथ हमारे छत्तीसगढ़ राज्य में भी भारतीय जनता पार्टी को भारी जनसमर्थन मिला है। हम…
Read MoreDay: August 21, 2025
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में पुलिस अफसरों का हुआ प्रमोशन, यहां देखें पूरी लिस्ट..!!
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिसकर्मियों के लिए इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां राज्य सरकार ने पुलिस विभाग के 27 उप निरीक्षकों का निरीक्षक पद पर प्रमोशन किया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में डीजीपी अशोक देव गौतम ने यह सूची जारी की है। यहां देखें पूरी लिस्ट पदोन्नत उप निरीक्षकों के नाम गोपाल दिवाकर – कोरबा खुशबू कुमारी त्रिपाठी – महिला मांगूर जांजगीर मनीषा पटेल – जीआईएसटीआई रायपुर मयंक मिश्रा – बेमेतरा मांगेन्द्र – बिलासपुर मनोज कुमार सिन्हा – जशपुर साजिद अली – नर जिला कबीरधाम…
Read Moreकांकेर में नक्सलियों ने आदिवासी युवक मनेश नरेटी की हत्या, कारण हुआ सामने
कांकेर में नक्सली हिंसा का भयानक मामला कांकेर। जिले के बिनागुंडा गांव में नक्सलियों ने दो दिन पहले एक आदिवासी युवक मनेश नरेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की असली वजह अब सामने आई है। मनेश ने स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर नक्सलियों के स्मारक में तिरंगा फहराया और भारत माता के जयकारे लगाए थे। इससे नाराज होकर नक्सलियों ने उसकी हत्या कर दी। जनअदालत और धमकियाँ छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के बिनागुंडा गांव में सोमवार की रात हथियारबंद नक्सलियों ने जनअदालत लगाई। मनेश के साथ-साथ दो अन्य आदिवासी…
Read Moreपूर्व सीएम भूपेश बघेल ने BJP सांसदों पर कसा तंज, एक्स पर पोस्ट कर कही ये बात
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल यानी 20 अगस्त को मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। जिसमें भाजपा के तीन विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। वहीं इस बीच पूर्व सीएम भूपेश बघेल का एक बयान सामने आ रहा है। जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा होने लगी है। दरअसल, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर बीजेपी सांसदों पर तंज कसा है। उन्होंने इस पोस्ट में BJP सांसदों को गुमशुदा बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने संसद में किसान से जुड़ा मुद्दा नहीं उठाने पर भी…
Read Moreबाइकर्स गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी को किया गिरफ्तार, 8 नाबालिगों के परिजनों पर भी गिरी गाज
अम्बिकापुर। जिले में बाइकर्स गैंग तेजी से सक्रिय होते जा रहे हैं। जिस पर बीते दिनों सरगुजा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में 02 आरोपी को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया है तो वहीं आरोपियों के पास से चाकू और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर सीएसपी अंबिकापुर के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 08 नाबालिगों के परिजनों पर एम.वी. एक्ट…
Read MoreINDIA उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने भरा नामांकन, सोनिया और राहुल गांधी समेत कई नेता रहे मौजूद
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी ने आज अपना नामांकन भरा। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित विपक्ष के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहे। बता दें कि, रेड्डी का मुकाबला NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से है। खास बात है कि दोनों उम्मीदवार दक्षिण से हैं। वहीं उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 9 सितंबर को वोटिंग होगी। उसी दिन काउंटिंग भी होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21…
Read MoreDelhi IPS Transfer: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला
दिल्ली। दिल्ली सरकार ने एक साथ करीब 18 IPS और DANIPS (दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह पुलिस सेवा) अधिकारियों का तबादला किया गया। बताया गया कि, उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पुलिस एस्टेब्लिशमेंट बोर्ड की सिफारिश पर इन अधिकारियों का तबादला किया। वहीं यह फेरबदल प्रशासनिक सुचारुता और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। इन अधिकारियों का हुआ तबादला महेंद्र नाथ तिवारी (IPS-2004) – संयुक्त सीपी/सिक्योरिटी से संयुक्त सीपी/नई दिल्ली रेंज 2.विजय सिंह (IPS-2005) – संयुक्त सीपी/ट्रांसपोर्ट से संयुक्त सीपी/नॉर्दर्न रेंज 3.डुम्बरे मिलिंद महादेव (IPS-2006) – ऑन अराइवल से…
Read Moreसाहित्यकार गिरीश पंकज ग्रामीण विकास मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य मनोनीत
रायपुर। देश के सुप्रसिद्ध साहित्यकार और रायपुर निवासी गिरीश पंकज को भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा जारी एक कार्यालय ज्ञापन के माध्यम से हुआ है। इस समिति में उनके साथ चेन्नई की श्रीमती मीनाक्षी निथिसुंदर और जोधपुर के श्री रजनीश मोहनोत को भी गैर-सरकारी सदस्य के रूप में नामित किया गया है। गिरीश पंकज को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके साहित्यिक योगदान और हिंदी भाषा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए…
Read Moreमैट्स विश्वविद्यालय में बी.कॉम और बीबीए के प्रथम सेमेस्टर के स्टूडेंट्स के लिए हुआ दीक्षारंभ 2025 ओरिएंटेशन कार्यक्रम
रायपुर। रायपुर स्थित मैट्स विश्वविद्यालय ने बी.कॉम और बीबीए प्रथम सेमेस्टर के नए छात्रों के स्वागत के लिए छह दिवसीय दीक्षारंभ 2025 नामक ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। यह कार्यक्रम छात्रों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल, उपलब्ध संसाधनों और विभिन्न अवसरों से परिचित कराने के लिए आयोजित किया गया था। इस दौरान छात्रों में उत्साह और जोश देखने को मिला, जो अपने नए शैक्षणिक सफर की शुरुआत बड़ी उम्मीदों के साथ कर रहे थे। कार्यक्रम में प्रोफेसर एवं डीन डॉ. उमेश गुप्ता ने नवागंतुक छात्रों को संबोधित करते हुए…
Read Moreदिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को मिली जेड श्रेणी सुरक्षा, हमलावर आरोपी राजेश को भेजा गया पांच दिन की पुलिस रिमांड
दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जेड श्रेणी की सुरक्षा दे दी गई है। सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जेड श्रेणी की सीआरपीएफ सुरक्षा प्रदान कर दी है। इससे पहले, दिल्ली में बुधवार को साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी राजेश खिमजी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी राजेश को दिल्ली पुलिस ने देर रात दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका स्थित एक मजिस्ट्रेट के घर पर…
Read More