रायपुर। सोमवार को राजिम में बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। यहाँ एक तेज रफ्तार कार नाले में जा गिरी।इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना फिंगेश्वर-राजिम मुख्य मार्ग की है। जानकारी के मुताबिक़ तेज रफ़्तार का अनियंत्रित होकर सीधे नाले में जा समाई। घटना के बाद आसपास के लोगों पुलिस को सूचना दी और रेस्क्यू शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद तीन घायलों को अस्पताल दाखिल कराया गया है जबकि दो सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए…
Read MoreDay: August 4, 2025
छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों में जताई बारिश की संभावना
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उत्तरी और मध्य हिस्सों में भारतीय मौसम विभाग ने 8-9 अगस्त तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।इस दौरान सरगुजा, रायपुर, बिलासपुर, बस्तर और दुर्ग संभाग में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। विभाग ने मेघगर्जना, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) की भी चेतावनी दी है। उत्तर छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। खासकर सरगुजा संभाग में पूर्वी उत्तर प्रदेश से लगे क्षेत्रों में चक्रवाती संचरण का प्रभाव दिख रहा है। शनिवार तड़के शुरू हुई बारिश शाम…
Read Moreआंध्र प्रदेश के बापटला में बड़ा हादसा : ग्रेनाइट चट्टान खदान मजदूरों पर गिरी, 6 श्रमिकों की मौत,3 घायल
बापटला। आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में रविवार सुबह एक दुखद हादसा हो गया, जब एक भारी ग्रेनाइट की चट्टान खदान में काम कर रहे मजदूरों पर गिर गई। इस हादसे में छह प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे 10 से 15 श्रमिक खदान में काम कर रहे थे, तभी अचानक एक विशाल चट्टान उन पर गिर पड़ी। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में लगता है कि बारिश या पानी के…
Read More‘रांझणा’ के AI वाले क्लाइमैक्स पर धनुष को आपत्ति, बोले- मेरी मर्जी के बिना हुआ, इसने फिल्म की आत्मा छीन ली
एंटरटेनमेंट न्यूज़। सुपरस्टार धनुष ने 2013 में आई अपनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘रांझणा’ के एआई-वर्जन वाले क्लाइमैक्स की कड़ी निंदा की है। तथाकथित ‘हैप्पी एंडिंग’ वाले एआई वर्जन में क्लाइमैक्स को लेकर कुछ बदलाव किया गया है। इसे कथित तौर पर क्रिएटर्स की जानकारी या सहमति के बिना रिलीज किया गया था और इसने नई मुसीबतों को जन्म दे दिया है। निर्देशक आनंद एल राय के नक्शेकदम पर चलते हुए, एक्टर धनुष ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एआई के इस्तेमाल के बारे में बात की। कड़े शब्दों में लिखे…
Read Moreअगस्त में व्रत त्योहार की देखें लिस्ट :रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी कब है? जानिए तिथि और महत्व
अगस्त के महीने में कई व्रत त्योहार मनाए जाने हैं। अगस्त महीने के शुरुआत सावन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को ही रही है। इस दिन चित्रा नक्षत्र का संयोग होगा, जबकि महीने का समापन भाद्रपद शुक्ल अष्टमी को ज्येष्ठा नक्षत्र के संयोग में होगा। अगस्त का महीना व्रत त्योहार के लिहाज से बेहद अहम रहने वाला है। अगस्त में रक्षाबंधन, तीज, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी जैसे महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाएंगे, जिनका सनातन धर्म में विशेष महत्व है। इसके साथ ही अगस्त में श्रावण पुत्रदा एकादशी, अजा एकादशी…
Read Moreमुर्गी का शिकार करने गांव में पंहुचा तेंदुआ तार में फंसा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बालोद।बालोद जिले में देर रात एक तेंदुआ किसान बलराम गोटी के बाड़ी में घुस गया. तेंदुआ की मौजूदगी से गामीणों में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंंचकर रेस्क्यू करने में जुट गई है. तेंदुए का रेस्क्यू करने के लिए रायपुर से एक्सपर्ट्स की टीम और पिंजरे का इंतजार किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, जंगल से निकलकर तेंदुआ रविवार देर रात गुरूर परिक्षेत्र के कंकालिन गांव पहुंचा और एक किसान बलराम गोटी की बाड़ी में घुस गया. किसान मुर्गी पालन करता था.…
Read Moreराजधानी के महादेव घाट स्थित खारुन नदी में मिली युवक की लाश,हत्या या आत्महत्या,पुलिस कर रही जांच
रायपुर। राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित खारुन नदी में सोमवार सुबह युवक की लाश मिली है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। युवक की हत्या हुई या आत्महत्या,पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, खारुन नदी के घाट पर युवक की आज सुबह लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। आसपास लोगों की भीड़ लग गई है। मृतक का नाम राजेंद्र बताया जा रहा है, हालांकि पुष्टि होना…
Read Moreरायपुर: देवेंद्र नगर में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी, दो चोर गिरफ्तार…बाकी सामान की तलाश जारी
रायपुर: राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र के पगारिया कॉम्प्लेक्स स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह चोरी 30 जुलाई की रात को हुई थी, जब दुकान बंद कर मालिक घर चला गया था। पीड़ित व्यापारी हमराज भारती ने 31 जुलाई की सुबह जब दुकान खोली, तो देखा कि शटर और अंदर की अलमारियां टूटी हुई थीं। दुकान से एक डेल लैपटॉप, सीपीयू, सीसीटीवी डीवीआर, सैमसंग मोबाइल, कीपैड फोन और ₹12,800 नकद चोरी…
Read Moreरायपुर में दोपहिया वाहन चोरी का खुलासा, दो चोर गिरफ्तार, 4 बाइक बरामद
रायपुर: राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में अर्जुन मेश्राम (18) और सुभाष (19) शामिल हैं। दोनों आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने उन्हें खमतराई ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर पकड़ा। मामला तब सामने आया जब कुंदन कुमार सोनवानी ने 31 जुलाई की रात अपनी होंडा एक्टिवा चोरी होने की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज कराई। एक्टिवा उनके…
Read Moreछत्तीसगढ़ में दो दिन से बारिश पर ब्रेक, अब भारी बारिश का अलर्ट जारी
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून फिलहाल ब्रेक मोड में नजर आ रहा है। बीते दो दिनों से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश नहीं हुई, जिससे गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शनिवार और रविवार को रायपुर समेत कई इलाकों में चटक धूप खिली रही, जिससे आमजन बेहाल रहे। हालांकि अब मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश में मौसम के बदलने के संकेत दिए हैं। विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना…
Read More