छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश की चेतावनी, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दक्षिण हिस्से यानी बस्तर संभाग के जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार, 14 अगस्त को बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, धमतरी, कांकेर इन पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां गरज चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है। साथ ही प्रदेश के दुर्ग-बेमेतरा सहित 17 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। कई जिलों में बारिश के साथ आंधी भी चलेगी। मौसम विभाग ने कोंडागांव, सुकमा, बस्तर, गरियाबंद, बालोद, राजनांदगांव, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, रायगढ़, मुंगेली समेत 11…

Read More

20 या 21 जानें कब है अगस्त महीने का दूसरा प्रदोष व्रत ? जानें पूजा विधि

प्रदोष व्रत हर महीने की कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। अब अगस्त माह का दूसरा प्रदोष व्रत कृष्ण पक्ष में रखा जाएगा। ऐसी मान्यता है कि प्रदोष व्रत करने से व्यक्ति की सारी इच्छाएं पूरी होती है। साथ ही भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष कृपा हमेशा व्यक्ति पर बनी रहती है। शिवपुराण में भी प्रदोष व्रत की महिला कही गई है। तो आइए जानते हैं अगस्त महीने का दूसरा प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा। कब है प्रदोष व्रत ? 20 तारीख…

Read More

विकास का अधूरा सपना अब होगा पूरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम पिपरिया में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला का पूर्ववर्ती सरकार के दौरान गठन तो किया गया, लेकिन इसके बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) के विकास पर पूर्ववर्ती सरकार ने गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने इस कमी को दूर करने का बीड़ा उठाया है और अब खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को सशक्त अधोसंरचना और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, ताकि यहां का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री  साय ने कार्यक्रम में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई…

Read More

छत्तीसगढ़ के 11 पुलिस अफसरों और कर्मी पुलिस वीरता पदक से होंगे सम्मानित, 15 अगस्त को मिलेगा सम्मान

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के 11 पुलिस अफसरों और कर्मियों को पुलिस वीरता पदक 2025 से सम्मानित किया जाएगा। इनमें दंतेवाड़ा में पदस्थ निरीक्षक संजय पोटाम को तीसरी बार वीरता पदक मिल रहा है। वहीं राजधानी रायपुर से भुनेश्वर साहू (यातायात पुलिस रायपुर) को वीरता पदक मिलेगा। इनके अलावा 17 अफसर-कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक, भारतीय पुलिस पदक (सराहनीय सेवा), सराहनीय सुधार सेवा पदक और गृह रक्षक व नागरिक सुरक्षा पदक प्रदान किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ से इस बार कुल 12 जिलों के…

Read More

रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, उमड़ा जनसैलाब

रायपुर में CM विष्णुदेव साय की भव्य तिरंगा यात्रा राजधानी रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति का अनूठा उदाहरण पेश किया। कल शाम उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत स्वतंत्रता दौड़ में हिस्सा लिया और भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। यह यात्रा शहीद स्मारक चौक से मरीन ड्राइव तक निकली, जहां चारों ओर देशभक्ति का माहौल छाया हुआ था। सीएम साय ने कहा कि इस यात्रा में हर हाथ में तिरंगा और हर दिल में भारत की धड़कन महसूस हो रही थी। सड़कें…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शहीद विनोद सिंह कौशिक मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में शामिल, मेधावी छात्रों का बढ़ाया उत्साह

रायपुर : रायपुर : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय बिलासपुर में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में आयोजित शहीद विनोद सिंह कौशिक मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने विश्वविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी ही राष्ट्र का भविष्य है और उनकी मेहनत, लगन एवं संकल्प से प्रदेश और देश नई ऊँचाइयों को छुएंगे। मुख्यमंत्री  साय ने अपने संबोधन में कहा कि यह अवसर अत्यंत गर्व और उत्साह का है, जब हम अपनी नई पीढ़ी के होनहार, परिश्रमी और प्रतिभाशाली बच्चों…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आह्वान – हर घर तिरंगा से गूंजे छत्तीसगढ़

रायपुर : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का एक महान अनुष्ठान है, जो भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान है, इसकी रक्षा और मान-सम्मान के लिए हर नागरिक को दृढ़संकल्पित होना चाहिए। स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हर घर तिरंगा फहराएगा और भारत आर्थिक एवं सांस्कृतिक रूप से और अधिक सशक्त बनेगा। मुख्यमंत्री  साय ने ‘भारत माता की जय’ और ‘छत्तीसगढ़ महतारी की जय’ के उद्घोष…

Read More

राज्यपाल डेका ने वनवासी विकास समिति को दी एम्बुलेंस के लिए आर्थिक सहायता

रायपुर : राज्यपाल  रमेन डेका ने जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वनवासी विकास समिति छत्तीसगढ़ प्रांत को एम्बुलेंस के लिए 7 लाख 63 हजार 5 सौ रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि इस संस्था द्वारा राज्य के 6 जिलों के 9 विकासखण्डों में स्वास्थ्य आरोग्य रक्षक 112 केंद्र संचालित किये जा रहे हैं। साथ ही समय समय पर निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन भी किया जाता है जिसमें विशेषज्ञ, चिकित्सकों द्वारा जांच एवं उपचार किया जाता है। संस्था को…

Read More

बस्तर के विकास को गति देना हमारी प्राथमिकता-उपमुख्यमंत्री शर्मा

रायपुर : छत्तीसगढ़ सुकमा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र कोंटा के 110 बच्चों ने मंत्रालय, महानदी भवन में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की। ये बच्चे ‘स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना’ के तहत राजधानी रायपुर के शैक्षणिक भ्रमण पर आए थे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री  शर्मा ने बच्चों से संवाद किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार बस्तर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उपमुख्यमंत्री  शर्मा ने कहा कि सुकमा वर्षों तक विकास की धारा से वंचित रहा, लेकिन हमारी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने निवास पर लगाया तिरंगा

रायपुर : उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ते हुए नवा रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास पर तिरंगा लगाया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश का ध्वज नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की एकता, अदम्य साहस और अमर बलिदान का प्रतीक है। उप मुख्यमंत्री  साव ने सभी लोगों से देश की आजादी के अमृत महोत्सव के इस गौरवपूर्ण उत्सव में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से अपने-अपने घरों…

Read More