CG Cabinet Expansion: नवनिर्वाचित मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने जताया सीएम साय का आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज मंत्रिपरिषद का विस्तार हो गया है। राज्यपाल रमेन डेका ने तीनों विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। वहीं गुरु खुशवंत साहेब के मंत्री बनाने पर सतनामी समाज में खुशी का माहौल है। राजभवन के बाहर समर्थक और सतनामी समाज के लोग जमकर नारे लगा रहे हैं। मंत्रिपद की शपथ लेने के बाद नवनिर्वाचित मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सीएम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, मैं सीएम विष्णुदेव साय जी का आभार व्यक्त करता हूं जो उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया है। मैं उनके…

Read More

जनसुनवाई के दौरान सीएम रेखा गुप्ता पर हुआ हमला, आरोपी हमलावर हुआ गिरफ्तार

दिल्ली। राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की खबर है। दिल्ली सीएम हाउस में यह घटना घटी है। सीएम हाउस में मुख्यमंत्री रेखा जनसुनवाई कर रहीं थीं। इसी दौरान 35 साल के एक शख्स ने हमला किया। पुलिस ने आरोपी हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा ने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर गुरुवार सुबह सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी आवास पर आयोजित ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर हमला हुआ। इस पूरी घटना की भारतीय जनता पार्टी ने निंदा की है। दिल्ली…

Read More

मुंबई में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त : बीते 24 घंटे में छह की मौत, हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं 15 घंटे बाद शुरू, एयरलाइन कम्पनी ने जारी की एडवाइजरी

मुंबई। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई है। नांदेड़ जिले में बाढ़ जैसी स्थिति के कारण पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं एनडीआरएफ की कुल 18 टीमें राज्य के कई हिस्सों में तैनात हैं, साथ ही एसडीआरएफ की छह टीमें भी तैनात हैं। मुंबई में हुई भारी बारिश से रेल पटरियों पर पानी भर जाने के कारण मंगलवार सुबह रुकी हार्बर लाइन की लोकल ट्रेन सेवाएं करीब 15 घंटे बाद बुधवार तड़के 3 बजे दोबारा…

Read More

KMP एक्सप्रेसवे पर ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर, महिला समेत 5 लोगों की मौत; 17 घायल

बहादुरगढ़। केएमपी एक्सप्रेस वे पर बहादुरगढ़ के निलौठी गांव के पास मंगलवार रात भीषण हादसा हो गया। ट्रक व पिकअप की टक्कर में महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 17 घायल बताए जा रहे हैं। इनमें चार महिलाएं और दो बच्चियां भी हैं। बताया गया कि अधिकतर घायलों को रोहतक रेफर किया गया है। सभी लोग उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी क्षेत्र के बताए जा रहे हैं और महेंद्रगढ़ जा रहे थे। मृतकों की पहचान की जा रही है। केएमपी से कटरा एक्सप्रेस वे के इंटरचेंज के…

Read More

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का विस्तार: राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत और गजेंद्र यादव ने ली शपथ

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का विस्तार, तीन नए मंत्रियों ने ली शपथ रायपुर। छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कैबिनेट का विस्तार हो गया है। बुधवार को राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत और गजेंद्र यादव ने राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली। शपथ समारोह में मुख्यमंत्री के अलावा कैबिनेट मंत्री और सभी बीजेपी विधायक मौजूद रहे। इस बार समारोह में पत्रकारों को आमंत्रित नहीं किया गया, केवल पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक और चुनिंदा मेहमान ही शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार, सोमवार देर रात तीनों विधायकों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात…

Read More

रायगढ़ में अवैध शराब की धरपकड़: आरोपी गिरफ्तार…15 लीटर शराब और मोटरसाइकिल जब्त

रायगढ़। चक्रधरनगर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसते हुए ग्राम नावापाली बिंजकोट में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मौके से 15 लीटर महुआ शराब और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल जब्त की गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक अमित शुक्ला को सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से महुआ शराब लेकर ग्राम लहंगापाली की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत रवाना हुई और बिंजकोट…

Read More

रायगढ़ में आंगनबाड़ी भवन तोड़फोड़ मामला: प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

रायगढ़ में आंगनबाड़ी भवन तोड़फोड़ मामला: प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार रायगढ़। जूटमिल थाना क्षेत्र में 17 अगस्त को हुए आंगनबाड़ी भवन तोड़फोड़ प्रकरण में पुलिस ने धमतरी निवासी प्रॉपर्टी डीलर आदिल कुछावा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आदिल उस समय स्थानीय लोगों को डराने और खुद को प्रभावशाली नेताओं से जुड़ा बताकर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था। घटना संत विनोबा नगर में हुई थी, जहां दीपक महोबिया, मुकेश कुमार जैन और जेसीबी चालक फिदा हुसैन मौके पर पहुंचे थे। मोहल्लेवासियों के विरोध पर आरोपियों ने तहसील आदेश…

Read More

छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा बदलाव: डॉ. रमन सिंह को महाराष्ट्र का राज्यपाल और अमर अग्रवाल को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा

छत्तीसगढ़ राजनीति में बड़ा बदलाव: डॉ. रमन सिंह और अमर अग्रवाल के नाम चर्चा में नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. रमन सिंह को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाए जाने की संभावना है। वहीं, भाजपा के कद्दावर नेता और बिलासपुर से विधायक अमर अग्रवाल का नाम छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए सबसे आगे बताया जा रहा है। केंद्र और राज्य स्तर पर चल रही राजनीतिक चर्चाओं के बीच इन दोनों नामों पर…

Read More

रायपुर समेत प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट…सतर्क रहने की सलाह

  रायपुर समेत प्रदेश में मौसम बदला, भारी बारिश का अलर्ट रायपुर। राजधानी रायपुर और प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार से मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन और रात में हुई बारिश के बाद बुधवार की सुबह भी कई इलाकों में बारिश जारी रही। बारिश के कारण लोगों ने उमस और गर्मी से राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आज भी भारी बारिश होने की संभावना है। राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहने के साथ भारी बारिश का अनुमान है।…

Read More

बिलासपुर में आकाशीय बिजली गिरने से 2 महिलाओं की मौत

बिलासपुर में आकाशीय बिजली गिरने से 2 महिलाओं की मौत बिलासपुर। गरज-चमक और झमाझम बारिश के बीच बिलासपुर के बिल्हा थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हो गईं। महिलाएं खेत से काम करके लौट रही थीं, तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। कल शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। करीब शाम 5 बजे आसमान में काली घटाएं छा गईं और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान ग्राम कुंआपाली की निवासी सौम्या नेती (33) और सुरेखा…

Read More