1 सितंबर से आयुष्मान कार्ड के जरिए नहीं करा सकेंगे ईलाज, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने किया एलान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कैशलेश इलाज सेवा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने ऐलान किया है कि, अगले महीने की शुरुआत यानी एक सितम्बर से प्रदेश के प्राइवेट अस्पतालों में आयुषमान कार्ड से कैशलेश इलाज की सुविधा बंद कर दी जाएगी। एसोसिएशन ने बताया है कि, यह फैसला लंबे समय से अस्पतालों को योजना के तहत किए गए इलाज का भुगतान नहीं मिलने के कारण लिया गया है। बताया गया है कि, करीब छह महीने से अस्पतालों को आयुषमान के तहत किये गए इलाज के…

Read More

मैट्रिमोनी पर दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर रायपुर की महिला से 18 लाख की ठगी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार ऑनलाइन फ्राॅड के मामले सामने आ रहे हैं। अब शादी का झांसा देकर महिला से 18 लाख की ठगी का नया मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को यूके का बताकर भारत मैट्रिमोनी साइट पर पीड़ित महिला से दोस्ती की, फिर लाखों का चूना लगा दिया। ठगी की जानकारी होने के बाद पीड़ित महिला थाने पहुंची और इसकी शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है। शिकायतकर्ता 38 वर्षीया महिला खम्हारडीह के भावना नगर की रहने वाली है। थाने…

Read More

रायपुर पुलिस ने अफगानिस्तान से लाई हेरोइन के साथ 5 ड्रग पैडलर्स दबोचे

रायपुर में नशे के सिंडिकेट का भंडाफोड़ रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कबीरनगर थाना पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय एक ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए दो युवतियों समेत 5 ड्रग पैडलर्स को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 273.19 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है। अफगानिस्तान से लाई गई हेरोइन प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पकड़ी गई हेरोइन अफगानिस्तान से लाई गई थी। गिरफ्तार आरोपियों में…

Read More

राजनांदगांव: होटल मयूर में जुआ खेलते पकड़े गए 4 लोग, कांग्रेस नेता भी शामिल

राजनांदगांव होटल मयूर जुआ कांड: कांग्रेस नेता समेत 4 गिरफ्तार राजनांदगांव। पुलिस ने गुरुवार देर रात राजनांदगांव होटल मयूर जुआ कांड का भंडाफोड़ किया। सीएसपी वैशाली जैन के नेतृत्व में कोतवाली और बसंतपुर थाने की संयुक्त टीम ने होटल के स्वीट रूम में छापा मारकर 4 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में कांग्रेस नेता और व्यापारी शामिल गिरफ्तार आरोपियों में कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य और व्यापारी अंगेश्वर देशमुख (47), अलख साहू (64), जगदीश प्रसाद (66) और अक्षय रायचा (43) शामिल हैं। पुलिस ने मौके से 52 पत्तियों की ताश, ₹17,670…

Read More

जांजगीर-चांपा में 142 पटवारियों पर गिरी गाज, लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी

जांजगीर-चांपा में 142 पटवारियों को नोटिस जांजगीर-चांपा जिले में लापरवाह पटवारियों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने 142 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन पटवारियों पर आरोप है कि उन्होंने 16 अगस्त से अब तक कोई भी ऑनलाइन राजस्व कार्य नहीं किया, जिससे आम जनता को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ा। कामकाज ठप होने से जनता परेशान प्रशासन के अनुसार, पटवारियों का यह रवैया आचरण नियम 1965 का उल्लंघन है। सिविल सेवा नियमों के विरुद्ध कामकाज ठप…

Read More

हाईकोर्ट ने रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई कोर्ट का फैसला किया रद्द, एसईसीएल कर्मियों को मिली राहत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पीएफ राशि निकालने में रिश्वतखोरी के आरोप पर सीबीआई स्पेशल कोर्ट द्वारा दी गई सजा को रद्द कर दिया है। जस्टिस रजनी दुबे की सिंगल बेंच ने इस मामले में एसईसीएल (SECL) के दोनों कर्मियों को शर्तों के साथ जमानत भी प्रदान की है। कोर्ट ने साफ कहा कि यदि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी (Special Leave Petition) दायर होती है, तो आरोपियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। मामले के अनुसार, शिकायतकर्ता कर्मचारी ने अपनी सीएमपीएफ राशि जारी करवाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ…

Read More

राजनांदगांव में सड़क पर मवेशी छोड़ने वालों पर FIR, 7 मवेशी मालिकों के खिलाफ कार्रवाई

राजनांदगांव। शहर और नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित करने वाले मवेशियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। गुरुवार को चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने सड़क पर छोड़े गए मवेशियों को हटाकर उनके मालिकों की पहचान की। इसके बाद 7 मवेशी मालिकों के खिलाफ धारा 291 और 3(5) बीएनएस के तहत FIR दर्ज की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में की गई। अभियान का नेतृत्व नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन और थाना प्रभारी…

Read More

रायपुर सेंट्रल जेल से कैदी फरार, जेल प्रशासन में हड़कंप…पुलिस ने शुरू की तलाशी अभियान

रायपुर। राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल से गुरुवार दोपहर एक बड़ा मामला सामने आया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत 15 साल की सजा काट रहा कैदी चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू जेल प्रशासन को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद से जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे पुराने जेल मुख्यालय रायपुर से मरम्मत कार्य के लिए 5 दंडित बंदियों को काम पर भेजा गया था। इन कैदियों की निगरानी प्रहरी मनीष राजवाड़े कर रहा था। इसी…

Read More

भिलाई: गवाही रोकने पहुंचे जमानत पर छूटे आरोपी की हत्या, पिता-पुत्र गिरफ्तार

दुर्ग। भिलाई के कैंप-2 इलाके में फिर एक बार हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस बार हाईकोर्ट से जमानत पर जेल से छूटकर आए आरोपी सोनू उर्फ बाबू रेड्डी की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, सोनू अपने खिलाफ गवाही देने वाले गवाहों को धमकाने पहुंचा था, तभी विवाद इतना बढ़ा कि पिता-पुत्र ने मिलकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। 5 साल जेल में काट चुका था सोनू रेड्डी सोनू रेड्डी श्याम नगर, कैंप-2 का निवासी था और साल 2020 में जगन की हत्या के…

Read More

रायपुर पश्चिम के वार्डों को मिलेगा नया रूप, समग्र विकास योजना पर बनी रणनीति

रायपुर पश्चिम वार्ड विकास: समग्र योजना पर फोकस रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा के वार्डों के सुनियोजित और समग्र विकास को लेकर बुधवार को नगर निगम मुख्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने की। इस दौरान महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर, निगम आयुक्त विश्वदीप, अपर आयुक्त उमाशंकर अग्रवाल सहित निगम अधिकारी मौजूद रहे। वार्डों का एक्शन प्लान प्रस्तुत बैठक में सबसे पहले जोन क्रमांक 8 के अंतर्गत आने वाले वार्डों का विस्तृत एक्शन प्लान रखा गया। इसमें जल निकासी, सड़कें,…

Read More