महतारी वंदन योजना: महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की पहल

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना लागू की है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं के प्रति समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता को कम करना तथा उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना है। योजना के तहत पात्र विवाहित, विधवा और परित्यक्ता महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। प्रमिला चक्रधारी का अनुभव ग्राम भाटपाल की गृहिणी प्रमिला चक्रधारी ने इस योजना से प्रेरणा लेकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम…

Read More

कैबिनेट की बड़ी घोषणा : ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ से हर परिवार की महिला को मिलेगा रोजगार शुरू करने का मौका

पटन: बिहार में भावी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को साधने के लिए बड़ा दांव खेला है। उन्होंने बुधवार को राज्य के हर परिवार की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक मदद देने की घोषणा की। ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के जरिए न सिर्फ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है, बल्कि इसे ग्रामीण से लेकर शहरी वोटरों तक सीधा संदेश देने वाली पहल भी माना जा रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर…

Read More

राम सेतु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

नई दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा के पूर्व सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी की उस जनहित याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा, जिसमें उन्होंने ‘रामसेतु’ को राष्ट्रीय स्मारक और राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग की है। मुख्य न्यायाधीश की अनुपस्थिति में न्यायमूर्ति विक्रमनाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने इस याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जताते हुए केंद्र को नोटिस जारी किया। मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी। क्या है मामला? सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी…

Read More

राजभवन में मनाया गया 9 राज्यों का स्थापना दिवस,राज्यपाल डेका ने कहा – भारत की विविधता ही हमारी ताकत

रायपुर। भारत की आत्मा उसकी विविधता में बसती है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान इसी एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक है। राजभवन में गुरूवार को 9 राज्यों का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गोवा, तेलंगाना, मिजोरम, सिक्किम और हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर कहा कि यह पहल केवल सांस्कृतिक आदान-प्रदान नहीं, बल्कि भावनात्मक एकीकरण का माध्यम है। केन्द्र सरकार के…

Read More

संपत्ति की चोरी पर सख्त एसईसीएल, सतर्कता विभाग की त्वरित कार्यवाही

० कोरबा क्षेत्र के 6 कर्मियों को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित बिलासपुर। एसईसीएल के सतर्कता विभाग ने सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कंपनी की संपत्ति की चोरी में संलिप्त कर्मियों की पहचान की है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोरबा क्षेत्र की राजगमार एवं ढेलवाड़ीह खदानों के कुछ कर्मियों द्वारा स्टोर से सामान इशू करवाने के बाद लोहे/स्क्रैप को कबाड़ी की दुकानों पर बेचे जाने की गतिविधि सामने आई थी। सतर्कता विभाग की टीम ने संबंधित गाड़ियों की संख्या के आधार…

Read More

नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में स्थापित होगी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 25 फीट से ऊंची भव्य प्रतिमा

० विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की कार्यवाही की अनुशंसा रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नवा रायपुर स्थित नवनिर्मित विधानसभा भवन परिसर में भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 25 फीट से ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित करने हेतु मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की अनुशंसा की है। डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री से लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में शीघ्र आवश्यक निर्देश जारी करने का भी आग्रह किया…

Read More

बस्तर में बारिश ने लिया बाढ़ का रूप, मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए जताई भारी बारिश की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश आफत की तरह बरस रही है। लगातार हो रही बारिश ने जन-जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। पिछले 24 घंटों में बस्तर संभाग के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है। बस्तर और सुकमा जिले से आई बाढ़ की तस्वीरों ने राज्यभर में चिंता बढ़ा दी है। कई गांवों में सड़क संपर्क टूट गया है, निचले इलाकों में पानी भर चुका है और स्थानीय प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों में जुटना पड़ा है। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में हालिया…

Read More

उत्तराखंड में कई जगहों पर फटा बादल : चमोली के देवाल, टिहरी और रुद्रप्रयाग में मचा कोहराम,दो लापता; कई मवेशी मलबे में दबे

चमोली। उत्तराखंड में फिर बादल फटने से तबाही का मंजर सामने आया है। चमोली जिले के देवाल ब्लॉक में बादल फटा है। जिसमें पति-पत्नी लापता हैं और दो लोग घायल हो गए, साथ ही 20 मवेशी मलबे में दबे हैं। वहीं टिहरी के भिलंगना ब्लॉक के गेंवाली गांव पर भी बादल फटा है। गनीमत यह रही कि यहां किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग में भी बादल फटा है। यहां जखोली ब्लॉक के छेनागाड़, बांगर सहित कई जगहों पर अतिवृष्टि से व्यापक नुकसान हुआ…

Read More

पीएम मोदी की दो जापान दिवसीय यात्रा : टोक्यो पहुंचे PM मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत, हिंदी में बोली जापानी लड़की: नमस्कार मोदी जी…

टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय जापान यात्रा पर टोक्यो पहुंच चुके हैं। यह उनकी पिछले सात वर्षों में जापान की पहली एकल द्विपक्षीय यात्रा है, जो भारत-जापान संबंधों को एक नई ऊंचाई पर ले जाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। इस दौरे का उद्देश्य सिर्फ समझौतों तक सीमित नहीं है, बल्कि दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक, आर्थिक और वैश्विक सहयोग देना है। पीएम मोदी और जापानी नेतृत्व के बीच होने वाली बातचीत में न सिर्फ व्यापार और निवेश पर चर्चा होगी, बल्कि मौजूदा वैश्विक…

Read More

इंडिया टुडे–MOTN सर्वे: छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय को गृह राज्य में 41.9% लोगों ने बताया संतुष्ट — बड़े राज्यों में दूसरे स्थान पर

इंडिया टुडे–C Voter के Mood of the Nation (MOTN) सर्वे के अनुसार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कामकाज से अपने गृह राज्य में 41.9% उत्तरदाता अगस्त 2025 में संतुष्ट बताए। यह आंकड़ा फरवरी 2025 के 39% से बढ़कर आया है — यानी हालिया सर्वे में उन के प्रति संतुष्टि में लगभग 2.9 प्रतिशत अंक की बढ़त दर्ज हुई। बड़े राज्यों के वर्ग में यह दूसरा स्थान बताता है; पहले स्थान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा हैं। बड़े राज्यों के संदर्भ में प्रदर्शन: बड़े राज्यों के समूह…

Read More