सोनभद्र में 3 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी अनूप पटेल की तलाश में पुलिस

(उत्तर प्रदेश): रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक 22 वर्षीय युवक अनूप पटेल ने तीन साल की मासूम बच्ची को टॉफी का लालच देकर बहला-फुसलाया और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी बच्ची को उसके घर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। टॉफी देने के बहाने बुलाया अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनिल कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम को हेल्पलाइन नंबर 1090 के जरिए रॉबर्ट्सगंज…

Read More

बीजेपी ने कांग्रेस पर किया कार्टूनवार,लिखा कुर्सी की खींचतान में कांग्रेस ..

रायपुर/भारतीय जनता पार्टी ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस पर तंज कसा हैं बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया पर कार्टूनवार करके हुए लिखा की कुर्सी की खींचतान में कांग्रेस नेताओं की आपसी रस्साकशी जारी हैं। कांग्रेस पार्टी में बीच बीच में अंतर्कलह देखने को मिल जाता हैं। वही कांग्रेस की अंतर्कलह पर BJP का पोस्ट जारी करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा हैं।

Read More

मुख्यमंत्री साय विदेश दौरे से लौटे,छत्तीसगढ़ी पारंपरिक नृत्य के साथ किया गया भव्य स्वागत

रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने 10 दिवसीय विदेश दौरे से आज राजधानी रायपुर पहुंचे है। जैसे ही मुख्यमंत्री रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे वैसे ही कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का फूल माला के साथ छत्तीसगढ़ी पारंपरिक नृत्य से भव्य स्वागत किया। बता दे कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जापान और साउथ कोरिया के दौरे पर थे। इस दौरे में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जापान और साउथ कोरिया में बड़े उद्योगपतियों से निवेश करने का आग्रह किया है।

Read More

खेल-खेल में चली गोली, 5 साल के मासूम के जबड़े में फंसी गोली, हालत नाजुक

पटना/ परसा बाजार थाना क्षेत्र के शिवनगर मुहल्ले में शनिवार तड़के खेल-खेल में बड़ा हादसा हो गया। धर्मेंद्र कुमार का पांच वर्षीय बेटा पृथ्वी कुमार लोडेड पिस्तौल से निकली गोली का शिकार हो गया। गोली सीधे मासूम के जबड़े में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे पटना एम्स और फिर पीएमसीएच ले गए, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। खेलते-खेलते चला ट्रिगर परिवार के मुताबिक, घर में कई बच्चे खेल रहे थे। अचानक किसी बच्चे के हाथ पिस्तौल लग गई और…

Read More

पुलिस ने ऑपरेशन बाज में फरार चोर को पकड़ा, चोरी का सामान बरामद

मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन बाज” के तहत मुंगेली पुलिस ने 15 से 18 अगस्त 2025 के बीच सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में हुई चोरी के फरार आरोपी ताकेश्वर यादव उर्फ टनटन को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी का महत्वपूर्ण सामान भी बरामद किया गया। चोरी की वारदात और FIR जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोर ने स्कूल के हॉस्टल कक्ष का ताला तोड़कर लगभग 25 हजार रुपये मूल्य का सामान चोरी किया था। चोरी में पंखा, बड़ा कढ़ाई, बड़ा…

Read More

सीएम विष्णुदेव साय विदेश दौरा समाप्त कर स्वदेश लौटे

रायपुर/दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपना विदेश दौरा सफलतापूर्वक पूरा कर स्वदेश लौट आए हैं। राजधानी दिल्ली में उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री, मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा और युवा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। रायपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत बताया जा रहा है कि आज दोपहर ढाई बजे सीएम साय रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां सरकार के वरिष्ठ मंत्री, पार्टी के बड़े पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। भारत-जापान मित्रता पर सीएम साय के विचार…

Read More

रायपुर में नया नियम: 1 सितंबर से बिना हेलमेट पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा ईंधन, जानिए क्या है वजह

रायपुर। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और सड़क सुरक्षा नियमों को लागू करने के लिए अब शासन-प्रशासन ने पेट्रोल पम्प एसोसिएशन के साथ सहयोग बढ़ा दिया है। 1 सितंबर से बिना हेलमेट बाइक सवारों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। यह नया नियम सड़क दुर्घटनाओं में होने वाले जनधन नुकसान को घटाने का उद्देश्य रखता है। नियम का क्रियान्वयन और जिम्मेदारियां पेट्रोल पम्प एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है। नियम को सख्ती से लागू कराने की जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की होगी। पेट्रोल पम्पों पर बोर्ड लगाकर आम बाइक सवारों को नियम…

Read More

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: आंगनबाड़ी में पोषण मेला और महिला जागृति शिविर

जशपुर। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अवसर पर महिला बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों में कई कार्यक्रम आयोजित किए। इसमें पोषण मेला, महिला जागृति शिविर, बाल मेला और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के रजिस्ट्रेशन शामिल थे। परियोजना पत्थलगांव के सेक्टर करमीटिकरा के आंगनबाड़ी केंद्र पकरीढाप में बाल मेला आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों ने चित्रकला, छोटा-बड़ा अक्षर पहचान प्रतियोगिता, खेलकूद और खिलौना निर्माण में सक्रिय भाग लिया। माताओं के लिए पोषण और योजना जानकारी पुराइनबंध सेक्टर में प्रथम गर्भवती और शिशुवती माताओं को पोषण आहार की जानकारी दी…

Read More

NEET-UG काउंसलिंग 2025: हाईकोर्ट ने CGDME की मेरिट लिस्ट को वैध ठहराया

रायपुर। NEET-UG काउंसलिंग 2025 से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मामला हाईकोर्ट बिलासपुर में सुनवाई के बाद स्पष्ट हुआ। एक अभ्यर्थी ने छत्तीसगढ़ निदेशालय चिकित्सा शिक्षा (CGDME) द्वारा जारी एडिट ऑप्शन को चुनौती दी थी। याचिका में दावा किया गया कि श्रेणी और क्वोटा बदलने की सुविधा अमान्य है और इसी आधार पर 12 अगस्त को जारी हुई मेरिट लिस्ट को निरस्त किया जाए। याचिका खारिज, छात्रों को मिली राहत सुनवाई के दौरान CGDME ने अपना पक्ष मजबूती से रखा। इसके बाद हाईकोर्ट ने अभ्यर्थी की याचिका को खारिज कर दिया। अदालत…

Read More

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट जारी…बिजली गिरने और तेज तूफ़ान की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में मानसून की गतिविधियों पर ब्रेक लगा है, जबकि कई क्षेत्रों में लगातार भारी बारिश जारी है। खासकर सुकमा और बस्तर में लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। बस्तर और सुकमा से बाढ़ की तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर लोग चौंक गए हैं। मौसम विभाग ने शनिवार, 30 अगस्त को पूरे प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजधानी रायपुर में पिछले कुछ दिनों से बादल छाए हुए हैं और आज भी सूर्य देवता नजर नहीं आएंगे।…

Read More