रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश आफत की तरह बरस रही है। लगातार हो रही बारिश ने जन-जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। पिछले 24 घंटों में बस्तर संभाग के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है। बस्तर और सुकमा जिले से आई बाढ़ की तस्वीरों ने राज्यभर में चिंता बढ़ा दी है। कई गांवों में सड़क संपर्क टूट गया है, निचले इलाकों में पानी भर चुका है और स्थानीय प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों में जुटना पड़ा है। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में हालिया…
Read MoreMonth: August 2025
उत्तराखंड में कई जगहों पर फटा बादल : चमोली के देवाल, टिहरी और रुद्रप्रयाग में मचा कोहराम,दो लापता; कई मवेशी मलबे में दबे
चमोली। उत्तराखंड में फिर बादल फटने से तबाही का मंजर सामने आया है। चमोली जिले के देवाल ब्लॉक में बादल फटा है। जिसमें पति-पत्नी लापता हैं और दो लोग घायल हो गए, साथ ही 20 मवेशी मलबे में दबे हैं। वहीं टिहरी के भिलंगना ब्लॉक के गेंवाली गांव पर भी बादल फटा है। गनीमत यह रही कि यहां किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग में भी बादल फटा है। यहां जखोली ब्लॉक के छेनागाड़, बांगर सहित कई जगहों पर अतिवृष्टि से व्यापक नुकसान हुआ…
Read Moreपीएम मोदी की दो जापान दिवसीय यात्रा : टोक्यो पहुंचे PM मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत, हिंदी में बोली जापानी लड़की: नमस्कार मोदी जी…
टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय जापान यात्रा पर टोक्यो पहुंच चुके हैं। यह उनकी पिछले सात वर्षों में जापान की पहली एकल द्विपक्षीय यात्रा है, जो भारत-जापान संबंधों को एक नई ऊंचाई पर ले जाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। इस दौरे का उद्देश्य सिर्फ समझौतों तक सीमित नहीं है, बल्कि दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक, आर्थिक और वैश्विक सहयोग देना है। पीएम मोदी और जापानी नेतृत्व के बीच होने वाली बातचीत में न सिर्फ व्यापार और निवेश पर चर्चा होगी, बल्कि मौजूदा वैश्विक…
Read Moreइंडिया टुडे–MOTN सर्वे: छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय को गृह राज्य में 41.9% लोगों ने बताया संतुष्ट — बड़े राज्यों में दूसरे स्थान पर
इंडिया टुडे–C Voter के Mood of the Nation (MOTN) सर्वे के अनुसार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कामकाज से अपने गृह राज्य में 41.9% उत्तरदाता अगस्त 2025 में संतुष्ट बताए। यह आंकड़ा फरवरी 2025 के 39% से बढ़कर आया है — यानी हालिया सर्वे में उन के प्रति संतुष्टि में लगभग 2.9 प्रतिशत अंक की बढ़त दर्ज हुई। बड़े राज्यों के वर्ग में यह दूसरा स्थान बताता है; पहले स्थान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा हैं। बड़े राज्यों के संदर्भ में प्रदर्शन: बड़े राज्यों के समूह…
Read Moreविदेश दौरे से लौटेंगे CM विष्णुदेव साय, रायपुर में होगा भव्य स्वागत
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने पहले 10 दिवसीय विदेश दौरे से लौटने वाले हैं। वे 30 अगस्त को रायपुर पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए रायपुर शहर जिला भाजपा ने विशेष तैयारियां की हैं। विवेकानंद एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। इसको लेकर गुरुवार को रायपुर शहर जिला भाजपा की तैयारी बैठक हुई। बैठक में सीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्वागत में अधिक से अधिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हों।…
Read Moreमंदिरों से चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार…बीमारी और भगवान से नाराजगी बनी वजह
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है, जिसकी कहानी पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। यह आरोपी मंदिरों की दान पेटियों को निशाना बनाता था। कारण बेहद चौंकाने वाला है—वह भगवान से नाराज था। दरअसल, आरोपी का नाम यशवंत उपाध्याय है, जो लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। इलाज पर लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद जब उसे राहत नहीं मिली, तो उसका भगवान पर से विश्वास उठ गया। नाराजगी में उसने मंदिरों से चोरी करना…
Read Moreछत्तीसगढ़ में भारी बारिश का कहर…बस्तर-सुकमा में बाढ़, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर जारी है और कई जिलों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले 24 घंटों में बस्तर संभाग के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया है और कई गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है। खासकर बस्तर और सुकमा जिले में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इन जिलों से आई तस्वीरों ने राज्यभर में चिंता बढ़ा दी है। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने स्थिति को गंभीर…
Read Moreपुलिस ने म्यूल अकाउंट धोखाधड़ी में 3 आरोपी किए गिरफ्तार, 31.49 लाख की ठगी का मामला
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक बड़े म्यूल अकाउंट धोखाधड़ी मामले का पर्दाफाश हुआ है। शिवरीनारायण पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने एक्सिस बैंक की शाखा में खाते खुलवाकर करीब 31 लाख 49 हजार रुपये की ठगी को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोविंद पटेल (कुम्हारी, बलौदाबाजार), गौतम देवांगन (बिर्रा) और महिला आरोपी हेमलता साहू (रनपोटा, सक्ती) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों ने 2 हजार…
Read Moreसड़क हादसा : ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत, दो लोग गंभीर घायल
Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर जिले के धौरपुर इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। यह घटना धौरपुर क्षेत्र के आसनडीह गांव में हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं मृत महिला के शव…
Read Moreछत्तीसगढ़ शराब घोटाला: झारखंड जेल से दो आरोपियों को रायपुर लाया गया
Raipur: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले (Chhattisgarh Liquor Scam) की जांच में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड की जेल में बंद इस घोटाले के दो अहम आरोपी—अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा—को बुधवार देर रात प्रोडक्शन वारंट पर रायपुर लाया गया। दोनों आरोपी रायपुर की चर्चित ओम साईं बेवरेज कंपनी के डायरेक्टर बताए जाते हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि इनका इस घोटाले में बड़ा रोल रहा है। अब इन्हें शुक्रवार को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। माना जा…
Read More