गांधी मैदान से आंबेडकर प्रतिमा तक निकला विशाल मार्च, तेजस्वी यादव समेत INDIA गठबंधन के कई बड़े नेता रहे साथ

पटना : कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की 1,300 किलोमीटर लंबी वोटर अधिकार यात्रा सोमवार को पटना में संपन्न हो गई। इस मौके पर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (I.N.D.I.A.) के कई बड़े नेता उनके साथ सड़क पर उतरे और ‘गांधी से आंबेडकर’ नामक विशाल मार्च निकाला। सुबह राहुल गांधी ने पटना के गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर मार्च की शुरुआत की। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राजद नेता तेजस्वी यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भाकपा (माले) के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, भाकपा महासचिव डी. राजा,…

Read More

“बाइक लेकर गए, अब लौटाएं भी!” दरभंगा होटल मालिक की राहुल गांधी के सुरक्षाकर्मियों से गुहार

बाइक मालिक ने कहा – भरोसा दिलाने के बाद भी अब तक नहीं लौटाई गाड़ी, कांग्रेस बोली यह सत्ता पक्ष की साजिश दरभंगा : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक होटल संचालक ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के सुरक्षाकर्मी उनकी बाइक लेकर चले गए और अब तक उसे वापस नहीं किया। बाइक मालिक शुभम सौरभ का कहना है कि इस घटना के बाद से वह अपनी गाड़ी की तलाश में जगह-जगह भटक रहे हैं लेकिन कोई…

Read More

अफगानिस्तान में मौत का तांडव, 622 हुई भूकंप में मरने वालों की संख्या, 1500 से ज्यादा घायल

काबुल। Afghanistan Earthquake Update : रविवार देर रात अफगानिस्तान में 6.3 की तीव्रता से आए भूकंप में अब तक 622 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1500 से ज्यादा लोग घायल हैं। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। भूकंप इतना भयानक था की कई लोग मलबे के नीचे दब गए हैं। इस भूकंप के झटके भारत में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और आस-पास के इलाकों में महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। बताया गया कि, यहां भूकंप के बाद लैंडस्लाइड…

Read More

मतदाता सूची विवाद : कांग्रेस ने 89 लाख नाम हटाने की शिकायतें दीं

पटना : बिहार में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बड़ा विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मसौदा मतदाता सूची में करीब 89 लाख नाम गलत तरीके से दर्ज किए गए हैं। पार्टी ने पिछले दो दिनों में जिलावार चुनाव अधिकारियों को बड़ी संख्या में शिकायतें सौंपी हैं। लेकिन इस पर राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) ने साफ कहा है कि शिकायतें तभी मान्य होंगी जब उन्हें निर्धारित प्रारूप और शपथपत्र (डिक्लेरेशन) के साथ दाखिल किया जाएगा। सीईओ का बयान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी…

Read More

पुलिस की कार्रवाई: सरकंडा में 9 बदमाश गिरफ्तार, 3 फरार आरोपी भी पकड़े गए

बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने अपराध और अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 9 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि पकड़े गए आरोपियों में 3 ऐसे अपराधी भी शामिल हैं, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे। जानकारी के अनुसार, एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई को एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम ने क्षेत्र में अलग-अलग जगहों…

Read More

पटेल समाज मेहनत, लगन और ईमानदारी का प्रतीक है: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

कवर्धा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि “पटेल समाज मेहनत, लगन और ईमानदारी का प्रतीक है। समाज की वास्तविक ताकत खेती-किसानी और संगठन की एकता में निहित है।” वे पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम, कवर्धा में आयोजित पटेल (मरार) समाज जिला स्तरीय शपथ ग्रहण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कक्षा 10वीं और 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 150 विद्यार्थियों, पिछले एक वर्ष में शासकीय सेवा में चयनित 15 अधिकारियों-कर्मचारियों और 53 जनप्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह…

Read More

रायपुर में नया नियम : अब बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा, आज से सख्ती

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने नया नियम लागू किया है। इसके तहत अब बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा। यह सख्ती 1 सितंबर 2025 से प्रभावी हो गई है। पेट्रोल पंप एसोसिएशन की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बाइक सवार यदि हेलमेट पहनकर नहीं आएंगे, तो उन्हें पेट्रोल देने से मना कर दिया जाएगा। नियम का मकसद लोगों को सुरक्षा…

Read More

Crime News: इंस्टाग्राम रील में चाकू लहराते दिखा बदमाश, बढ़ रहा दहशत का माहौल

रायपुर/  में अपराधियों की दबंगई लगातार बढ़ रही है। अब छोटे स्तर के बदमाश मोहल्लों और गलियों में सक्रिय होने के साथ-साथ सोशल मीडिया को अपनी पब्लिसिटी का हथियार बनाने लगे हैं। पुलिस कार्रवाई के बावजूद इनका हौसला कम नहीं हो रहा है। हाल ही में टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें बदमाश समीर हाथ में चाकू लहराते नजर आया। वीडियो के सामने आते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया।  सोशल मीडिया बना अपराधियों का मंच विशेषज्ञों का कहना है कि छोटे अपराधी अब इंस्टाग्राम,…

Read More

LPG Cylinder Price Update: 1 सितंबर से सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर, घरेलू पर नहीं मिली राहत

देशभर में एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर आई है। तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में महत्वपूर्ण कटौती की है। यह नई दरें 1 सितंबर 2025 से लागू हो चुकी हैं। हालांकि, घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।  घरेलू LPG Cylinder की कीमतें (14.2 किलोग्राम): दिल्ली: ₹853 हैदराबाद: ₹905 चेन्नई: ₹868.50 बेंगलुरु: ₹855.50 विजयवाड़ा: ₹877.50 छोटे 5 किलो वाले सिलेंडरों की कीमतें भी लगभग स्थिर रही हैं। कमर्शियल LPG Cylinder (19 किलोग्राम) नई दरें: दिल्ली: ₹1580 हैदराबाद: ₹1850…

Read More

Bihar Assembly Election 2025: मायावती ने किया बड़ा ऐलान, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी आगामी Bihar Assembly Election 2025 में किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी और अकेले दम पर मैदान में उतरेगी। BSP ने राज्य की 243 सीटों को तीन हिस्सों में बांटकर चुनावी रणनीति तैयार कर ली है। प्रत्येक क्षेत्र के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि संगठनात्मक ढांचा और मजबूत हो सके। मायावती ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उम्मीदवारों के चयन और पार्टी की तैयारियों को लेकर बीते दो दिनों में…

Read More