छत्तीसगढ़: दिल की बीमारी से जूझ रही मासूम शांभवी को मिला नया जीवन, स्वास्थ्य मंत्री ने उठाया जिम्मा

मासूम की मासूमियत और पिता की बेबसी बीजापुर जिले के भोपालपटनम ब्लॉक के वरदली गांव की 11 वर्षीय शांभवी गुरला, जो सातवीं कक्षा में पढ़ती है, बीते कुछ महीनों से गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। उसकी मासूम आंखों में सिर्फ एक सवाल था – “पापा, मुझे क्या हुआ है, मैं ठीक हो जाऊंगी ना?” इस सवाल पर उसके पिता अक्सर चुप हो जाते थे। डॉक्टरों ने बताई गंभीर बीमारी करीब तीन महीने पहले बीजापुर जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि शांभवी को रियूमेटिक हार्ट डिजीज (RHD) है। इलाज…

Read More

कल से मांस-मछली की बिक्री पर रोक: प्रशासन ने जारी किया आदेश, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

अंबिकापुर जिले में 3 सितंबर, बुधवार को ढोल ग्यारस पर्व के अवसर पर मांस और मछली की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस दिन बकरा, बकरी, मुर्गा और मुर्गी के वध पर भी पूर्ण रोक लागू होगी। शासन का आदेश और प्रावधान स्थानीय शासन विभाग ने वर्षभर के 19 विशिष्ट अवसरों पर पशुवध गृह बंद रखने का प्रावधान किया है। इन्हीं निर्देशों का पालन करते हुए नगर निगम कमिश्नर ने आदेश जारी किया है कि ढोल ग्यारस के दिन किसी भी प्रकार का पशुवध…

Read More

युवक ने खर्चे के लिए मां-नानी पर किया डंडे से हमला, नानी की मौत

धमतरी में युवक का हमला धमतरी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां खर्चे के पैसे न मिलने पर एक युवक ने अपनी ही मां और नानी पर डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में नानी की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने आरोपी को उसी रात गिरफ्तार कर लिया। घटना कैसे हुई? शुक्रवार रात लगभग 9 बजे सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बठेना पारा, जेल रोड स्थित बुढ़ादेव मंदिर के पास रहने वाला 22 वर्षीय लोमन ध्रुव उर्फ गोलु अपनी…

Read More

देश का पहला स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर ‘विक्रम’ लॉन्च, मेड इन इंडिया चिप्स, स्वर्णिम भारत की नई पहचान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के अनुरूप आज भारत ने तकनीक के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा है। Semicon India 2025 सम्मेलन में देश का पहला स्वदेशी 32-बिट माइक्रोप्रोसेसर ‘विक्रम’ लॉन्च किया गया है। यह उपलब्धि भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता और नवाचार क्षमता का सशक्त प्रमाण है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘विक्रम’ प्रोसेसर का निर्माण पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर आधारित है। यह प्रोसेसर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के…

Read More

ड्रग्स केस: नव्या मलिक के बॉयफ्रेंड अयान परवेज पुलिस रिमांड पर, सप्लाई चेन का होगा खुलासा

रायपुर ड्रग्स केस में नई कार्रवाई रायपुर। राजधानी रायपुर में ड्रग्स मामले की जांच के दौरान पुलिस ने नव्या मलिक के बॉयफ्रेंड अयान परवेज को गिरफ्तार कर चार सितंबर तक रिमांड पर लिया है। अधिकारियों का मानना है कि अयान परवेज इस केस की महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकते हैं और उनकी जानकारी से ड्रग्स सप्लाई चेन तक पहुंचने में मदद मिलेगी। टैक्स कंसलटेंट हैं अयान परवेज पुलिस जांच में सामने आया है कि अयान परवेज ने लॉ की डिग्री हासिल करने के बाद जीएसटी कंसलटेंट के रूप में काम…

Read More

“पापा, मैं ठीक हो जाऊंगी ना?” – दिल की बीमारी से जूझ रही मासूम शांभवी गुरला का सवाल

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भोपालपटनम से आए परिवार को दिया संपूर्ण इलाज का भरोसा रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट में होगा रियूमेटिक हार्ट डिजीज (आरएचडी) का इलाज बीजापुर, जिले भोपालपटनम ब्लॉक के वरदली गांव की 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली 11 वर्षीय शांभवी गुरला की मासूम आंखों में एक ही सवाल था— “पापा, मुझे क्या हुआ है, मैं ठीक हो जाऊंगी ना?” खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करने वाले उसके पिता इस सवाल पर अक्सर चुप हो जाते थे। तीन महीने पहले जिला अस्पताल बीजापुर में जब…

Read More

गणेश विसर्जन में नहीं बजेगा डीजे, पटाखों पर भी लगा बैन, होगी सख्त कार्रवाई

रायपुर। गणेश विसर्जन और ईद मिलाद-उन-नबी को लेकर शांति समिति की बैठक बुलाई गई जिसमें डीजे और पटाखों पर बैन लगाने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में एडीएम उमाशंकर बंदे और एएसपी लखन पटले ने समाज प्रमुखों से बातचीत की। इस दौरान एएसपी ट्रैफिक इ प्रशांत शुक्ला और अन्य विभागीय अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे। बता दें कि, गणेस विसजर्न और ईद-मिलाद-उन-नबी के दौरान चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती होगी। पुलिस ने साफतौर से कहा कि, त्योहारों के दौरान हुड़दंग और शांति भंग करने की कोशिश…

Read More

रेत, गिट्टी एवं मुरम के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई- 13 हाईवा जब्त

रायपुर।रायपुर जिले में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के अंतर्गत 13 हाईवा वाहनों को जब्त कर संबंधित थाना क्षेत्रों में रखा गया है। उपसंचालक खनिज सुश्री प्राची अवस्थी के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने 31 अगस्त और 1 सितम्बर की दरम्यानी रात आरंग, नयापारा, माना एवं विधानसभा क्षेत्र में नाकेबंदी कर जांच-पड़ताल की। इस दौरान रेत से भरे 8 हाईवा, मुरम से लदे 2 हाईवा तथा गिट्टी का अवैध परिवहन…

Read More

छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव मोड में, मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी किया बारिश का यलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में झमाझम बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 2 सितंबर से बारिश की गतिविधियां और तेज़ हो रही हैं। आने वाले दिनों में कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने लोगों…

Read More

प्रधानमंत्री ने विपक्ष से पूछा- मां को गाली दी, उनका क्या कसूर था,मां को याद कर भावुक हुए पीएम मोदी

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में एक कार्यक्रम के दौरान अपनी मां के अपमान को लेकर कांग्रेस और आरजेडी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हाल ही में बिहार में आरजेडी-कांग्रेस के मंच से उनकी दिवंगत मां को गालियां दी गईं, जो बेहद शर्मनाक है। पीएम ने इसे पूरे देश की माताओं का अपमान बताया है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भावनात्मक होते हुए कहा, “मां ही तो हमारा संसार होती है, मां ही हमारा स्वाभिमान होती है।” उन्होंने कहा कि इस समृद्ध परंपरा वाले बिहार में…

Read More