रायपुर। सिलतरा गोदावरी इस्पात में हुए हादसे के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने घायलों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, 5 घायलों से मुलाकात की और डॉक्टरों से चर्चा की। 6 माह में इस्पात एक महीने के लिए शटडाउन होता है। मगर इस बार इस्पात 3 दिन के लिए शटडाउन हुआ। यह घटना चिंताजनक है। उन्होेंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में ऐसी आधा दर्जन से ज्यादा घटना हो चुकी है। बारूद फैक्ट्री में इससे पहले ऐसी घटना देखने मिली। उद्योग और श्रम विभाग की यह बड़ी लापरवाही है।…
Read MoreDay: September 27, 2025
नवरात्रि में सुरक्षा के कड़े इंतजाम: पुलिस ने दुर्गा पंडालों से जब्त किए 1700 से ज्यादा कड़े, शांति व्यवस्था बनाए रखने का बड़ा कदम
जांजगीर-चांपा। नवरात्रि पर्व के दौरान शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिले के नैला दुर्गा पंडाल और मेले में चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने 1700 से अधिक स्टील कड़े जब्त किए। अधिकारियों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले आयोजनों में इन कड़ों का इस्तेमाल झगड़े या हमले के दौरान हथियार की तरह किया जा सकता था। यह कार्रवाई त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने के उद्देश्य से की गई। जांच में…
Read Moreछत्तीसगढ़ को मिली रेलवे की बड़ी सौगात: पीएम मोदी ने दिखाई अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी, देखें पूरी खबर और जानिए क्या हैं इस ट्रेन की खासियत!
रायपुर। उधना (गुजरात) से ब्रह्मपुर (ओडिशा) तक राज्य की पहली अत्याधुनिक नॉन-एसी स्लीपर अमृत भारत एक्सप्रेस 27 सितंबर 2025 से पटरी पर दौड़ने लगी है। ब्रह्मपुर स्टेशन पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, जबकि उधना से इसकी शुरुआत रेल मंत्री ने की। 5 अक्टूबर से यह ट्रेन नियमित सेवा के रूप में चलेगी और बुकिंग भी शुरू हो गई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह ट्रेन आम यात्रियों को किफायती किराए में आधुनिक सुविधाओं का अनुभव प्रदान करेगी। ट्रेन उधना से शुरू होकर नंदुरबार, जलगांव,…
Read Moreकोरबा कलेक्टर की हिटलरशाही के खिलाफ पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर का बड़ा ऐलान: 4 अक्टूबर को सीएम हाउस के सामने होगा धरना-प्रदर्शन!
रायपुर। पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर 4 अक्टूबर 2025 को मुख्यमंत्री निवास के सामने धरने पर बैठने वाले हैं। उनका यह कदम कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ भ्रष्टाचार और जनभावना की अनदेखी के विरोध में है। इसके लिए उन्होंने रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह को पत्र लिखकर अनुमति मांगी है। इससे पहले ननकीराम कंवर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भी कोरबा कलेक्टर को हटाने हेतु पत्र लिखा था। अपने पत्र में कंवर ने कहा कि उन्होंने 14 बिंदुओं पर कोरबा…
Read Moreदो शिक्षकों को गंभीर कदाचार के आरोप में निलंबित
दुर्ग : दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड की शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला महुदा में पदस्थ दो शिक्षकों को गंभीर कदाचार और लापरवाही के आरोप में तत्काल निलंबित कर दिया गया है। संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग दुर्ग आरएल ठाकुर ने आदेश जारी करते हुए शिक्षक एलबी प्रफुल्ल साहू और शिक्षिका एलबी सीमा शर्मा को निलंबित किया है। जांच में सामने आया कि शिक्षक प्रफुल्ल साहू ने त्रैमासिक परीक्षा ड्यूटी के दौरान छात्रों के सामने अपना मोबाइल लेकर सेल्फी स्टैंड के साथ वीडियो और फोटो बनवाए। इसके अलावा, उन्होंने प्रार्थना…
Read Moreपखांजूर में 2 बांग्लादेशी गिरफ्तार, आदिवासी समाज मोर्चा खोलने की तैयारी
कांकेर : जिले के पखांजूर क्षेत्र में प्रशासन ने दो बांग्लादेशियों को अवैध रूप से रहने और फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह मामला आदिवासी समाज के लिए लंबे समय से चिंता का विषय रहा है, जो क्षेत्र में बांग्लादेशियों के अवैध निवास पर लगातार आवाज उठाते आ रहे हैं। पखांजूर तहसीलदार की शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने दोनों बांग्लादेशियों के वीजा जब्त कर उन्हें गिरफ्तार किया। इस दौरान यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी, प्रशांत बैरागी और उसके पुत्र…
Read MoreGST बचत उत्सव में सीएम विष्णु देव साय ने किसानों को सौंपी ट्रैक्टर-हार्वेस्टर की चाबियां
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जीएसटी बचत उत्सव के बीच औचक निरीक्षण पर देवपुरी स्थित ट्रैक्टर शो रूम पहुंचे। साय ने यहां किसानों से आत्मीय संवाद कर जीएसटी कटौती पर उनकी प्रतिक्रिया और खरीदी में हुई बचत की जानकारी ली। मुख्यमंत्री साय ने शोरूम में ट्रैक्टर और हार्वेस्टर खरीदने आए किसानों को चाबी सौंपकर शुभकामनाएं दीं। नया हार्वेस्टर खरीदने पर किसान रवि साहू को 2 लाख की बचत हुई मुख्यमंत्री साय ने अभनपुर के बिरोदा निवासी रवि कुमार साहू को उनके नए हार्वेस्टर की चाबी सौंपी। इस अवसर पर खुशी व्यक्त…
Read Moreडोंगरगढ़ में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौके पर मौत
राजनांदगांव : सड़क हादसा जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मूंदगांव में शुक्रवार देर रात हुआ। इस हादसे में भिलाई निवासी सचिन यादव और अमित सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक R15 बाइक से डोंगरगढ़ जा रहे थे, तभी उनकी बाइक एक मालवाहक वाहन से आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही जान चली गई और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद हड़कंप प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग…
Read Moreशादीशुदा युवक ने नाबालिग से दुष्कर्म, 7 माह बाद खुला राज
अभनपुर। शादीशुदा युवक ने नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बनाया. लड़की से हुए दुष्कर्म की जानकारी परिजनों को उसके सात माह के गर्भवती होने के बाद पता चला. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है, जहां ग्राम हसदा नंबर 02 का रहने शादीशुदा युवक राधेलाल पिता महेश यादव (22 वर्ष) ने महाशिवरात्रि की रात गांव की एक नाबालिग लड़की को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया. डरी-सहमी लड़की ने इस बात की जानकारी…
Read Moreसुकमा में बड़ा खुलासा : सुरक्षाबलों ने ध्वस्त की नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री, बारूद और भारी हथियारों का जखीरा बरामद!
सुकमा : जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबों पर कड़ा वार किया है। मेट्टागुड़ा कैम्प क्षेत्र में सुकमा नक्सली हथियार फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया गया। इस फैक्ट्री से भारी मात्रा में हथियार, बारूद और निर्माण उपकरण बरामद किए गए हैं, जिससे नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है। संयुक्त सर्च ऑपरेशन से उजागर हुई फैक्ट्री जानकारी के अनुसार, जिला बल और 203 कोबरा वाहिनी की संयुक्त टीम मेट्टागुड़ा कैम्प से सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। ग्राम कोईमेंटा के आसपास जंगल-पहाड़ियों में तलाशी के दौरान जवानों को नक्सलियों की यह…
Read More