गाँव-गाँव और घर-घर तक पहुँचेगा पोषण व स्वास्थ्य का संदेश : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, 16 सितम्बर 2025/ भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही, राष्ट्रीय पोषण माह 2025 का भी आयोजन 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक पूरे देश में किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 17 सितम्बर को मध्यप्रदेश के इंदौर से इस अभियान और पोषण माह का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ…
Read MoreDay: September 16, 2025
महतारी वंदन योजना में गड़बड़ी, 3399 महिलाओं के नाम सूची से हटाए गए
जगदलपुर। बस्तर महतारी वंदन योजना में बड़ी अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। बीते एक साल में जिले की 3,399 महिलाओं के नाम योजना की सूची से हटा दिए गए हैं। इनमें 1,923 हितग्राही ऐसी थीं जिनकी मृत्यु हो चुकी थी, जबकि बाकी महिलाएं गलत दस्तावेज़ या सरकारी सेवा में रहते हुए भी योजना का लाभ ले रही थीं। महिला एवं बाल विकास अधिकारी मनोज सिन्हा ने बताया कि कई मामलों में मृत्यु की जानकारी समय पर नहीं मिल पाई, जिससे राशि जारी हो गई थी। अब इनसे वसूली की प्रक्रिया…
Read Moreनिजी मेडिकल कॉलेजों की मनमानी फीस पर हाईकोर्ट सख्त, सभी कॉलेजों को नोटिस जारी
बिलासपुर। प्रदेशभर के निजी मेडिकल कॉलेजों की फीस वसूली और छात्रों पर अतिरिक्त दबाव को लेकर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। आज चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच में हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने सभी निजी मेडिकल कॉलेजों को नोटिस जारी कर दो हफ्ते में जवाब मांगा है। यह फैसला छात्रों के हित में एक अहम कदम माना जा रहा है। छात्रा ने उठाई मनमानी फीस की समस्या यह मामला ईडब्ल्यूएस कैटगरी की मेडिकल छात्रा प्रतीक्षा जांगड़े की जनहित याचिका पर आधारित है। छात्रा ने हाईकोर्ट में शिकायत की कि…
Read Moreएसीबी की बड़ी कार्रवाई: NTPC के DGM 4.5 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
रायगढ़। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आज एक बड़ी कार्रवाई की। रायगढ़ एनटीपीसी के उप महाप्रबंधक (DGM) विजय दुबे को रायगढ़ एसीबी कार्रवाई के दौरान 4.5 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। शिकायतकर्ता सौदागर गुप्ता, निवासी तिलाईपाली, थाना तमनार, ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। उनके मकान और जमीन का अधिग्रहण NTPC ने किया था, जिसके एवज में मुआवजा राशि मिल चुकी थी। लेकिन पुनर्वास के लिए उनके पुत्रों को लगभग 30 लाख रुपये मिलने थे। इसमें से…
Read Moreपीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा: राज्योत्सव में होंगे शामिल, तैयारियों की समीक्षा
रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में विधानसभा परिसर के मुख्य समिति कक्ष में मंगलवार को एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में पीएम मोदी छत्तीसगढ़ दौरा और उससे जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित प्रवास को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव जैसे ऐतिहासिक अवसर पर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। राज्योत्सव में पीएम मोदी…
Read Moreइयरफोन बना मौत का कारण: ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत
सीवान : मैरवा थाना क्षेत्र के नवका टोला आईटीआई कॉलेज के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। रेलवे ट्रैक पार करते समय बेतिया के दो मजदूर ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों के शव क्षत-विक्षत हो गए, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया था। बाद में परिजनों ने कपड़ों से पहचान की। मृतकों की पहचान बेतिया के नौतन थाना क्षेत्र के खैराटोला गांव निवासी नीरज चौधरी (21 वर्ष) और साहिल चौधरी (23 वर्ष) के रूप में हुई…
Read Moreखौफनाक वारदात: खेत में मिली महिला की लाश, कपड़े दूर फेंके मिले
सहरसा : सहरसा जिले के भटपुरा गांव में ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। खेत में घास काटने गई 28 साल की महिला कलावती देवी का शव देर रात अर्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ। कपड़े करीब दस मीटर दूर पड़े थे और शरीर जलकुंभी से ढंका हुआ था। सुबह घर से घास काटने निकली चार बच्चों की मां कलावती जब शाम तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों की बेचैनी बढ़ी। मोबाइल भी बंद था। रात करीब दस बजे गांव वालों की खोजबीन के दौरान…
Read Moreज्वेलर्स और किराना दुकान से 32 लाख की संपत्ति साफ
(शेखपुरा) : नगर पंचायत क्षेत्र में रविवार की रात चोरों ने एक साथ दो बड़ी चोरियों को अंजाम देकर पूरे बाजार में हड़कंप मचा दिया। पहली वारदात मां भवानी ज्वेलर्स में हुई, जहां से चोरों ने करीब 10 किलो चांदी और 200 ग्राम सोने के जेवर उड़ा लिए। चोरी गए गहनों की कीमत लगभग 24 लाख रुपये बताई जा रही है। दूसरी वारदात महज 150 फुट की दूरी पर स्थित इलाके की सबसे बड़ी किराना दुकान में हुई। यहां चोरों ने दीवार में सेंधमारी कर गोदाम में प्रवेश किया और…
Read Moreतेजस्वी यादव की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ शुरू: बेरोजगारी, पलायन और किसानों के मुद्दों पर करेंगे संवाद
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने चुनावी अभियान की बड़ी शुरुआत कर दी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार सुबह पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास से ‘बिहार अधिकार यात्रा’ का शुभारंभ किया। 16 से 20 सितंबर तक चलने वाली यह यात्रा 5 दिनों में करीब 10 जिलों को कवर करेगी और समापन वैशाली में होगा। पहले दिन तेजस्वी जहानाबाद के गांधी मैदान में जनसभा कर बेरोजगारी, पलायन, किसानों की समस्याओं, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को उठाएंगे। इसके बाद इस्लामपुर, हिलसा, फतुहा…
Read Moreकांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ यात्रा पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का बयान, कहा- हार से बौखला चुकी है कांग्रेस
रायपुर।कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ पदयात्रा आज से शुरू हो रही है। जिसे लेकर बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस को किसी संवैधानिक संस्था पर विश्वास नहीं है और उनके पास जनहित का मुद्दा नहीं बचा है। इसके साथ ही कहा कि, कांग्रेस लगातार चुनाव में हार से बौखला चुकी है और राहुल गांधी के नेतृत्व को पाक साफ साबित करने जुटी है, लेकिन राहुल गांधी हार से अप्रासंगिक साबित हो चुके हैं। अजय चंद्राकर ने सचिन पायलट…
Read More