सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, दूसरे स्टेट से लड़कियां बुलाकर परोसा जाता था सेक्स, वॉट्सऐप के जरिए तय होते थे दाम

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बड़े सैक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। जहां एक होटल में पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कई युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। पुलिस की इस छापेमारी से आसपास के होटलों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि, यह मामला वैशाली नगर थाना इलाके का है। दरअसल, जिले के सुपेला के गदा चौक स्थित होटल ईशा से कई दिनों से अवैध धंधे की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने एक सितंबर की देर रात छापेमार कार्रवाई की थी। इस दौरान टल के मालिक,…

Read More

गंगरेल बांध में अवैध मछली शिकार पर रोक, 679 केज हटाए गए, 100 बाकी…4 सप्ताह बाद अगली सुनवाई

बिलासपुर। गंगरेल बांध में मछलियों और पक्षियों के संरक्षण को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य शासन के मत्स्य विभाग ने कोर्ट को बताया कि अब तक 779 में से 679 केज हटाए जा चुके हैं, और केवल 100 केज हटाना बाकी है। इस मामले की अगली सुनवाई 4 सप्ताह बाद होगी। धमतरी की वाइल्ड लाइफ वेलफेयर सोसायटी ने यह याचिका दायर की थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि गंगरेल जलाशय में बिना वैध अनुमति के पिंजरों के जरिए बड़े पैमाने पर मछलियों…

Read More

छत्तीसगढ़ में मानसून बरकरार, अगले 24 घंटे तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून का असर अब भी बरकरार है। खासकर उत्तर और मध्य जिलों में लगातार बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। बिलासपुर और आसपास के इलाकों में रविवार रात से शुरू हुई बरसात ने सोमवार को भी शहर को भीगाए रखा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों तक प्रदेश के इन हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना बनी हुई है। 15 सितंबर को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम…

Read More

हाईकोर्ट ने सीबीएसई छात्रों को राज्य स्तरीय खेलों से बाहर करने पर कड़ा अपनाया रुख

रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं से सीबीएसई छात्रों को बाहर करने के राज्य सरकार के फैसले पर सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बी.डी. गुरु की डिवीजन बेंच ने सोमवार को हुई सुनवाई में CBSE और School Games Federation of India (SGFI) से चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है। यह विवाद तब सामने आया जब राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया कि सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के विद्यार्थी अब ब्लॉक, जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग नहीं…

Read More

शादी का झांसा देकर विवाहित महिला से 6 साल तक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद दुष्कर्म मामला एक बार फिर चर्चा में है। गुरूर थाना क्षेत्र की एक विवाहित महिला से शादी का झांसा देकर 6 साल तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी नीलू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने 14 सितंबर 2025 को गुरूर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2019 में आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया और इसी बहाने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि वह लगातार महिला का यौन शोषण करता रहा। इस दौरान…

Read More

रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने के निधन ने पूरे राज्य को शोक में डाल दिया है। इस दुखद अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके बड़े बेटे जगदीश उपासने को पत्र लिखकर गहरी संवेदना प्रकट की। प्रधानमंत्री ने कहा कि रजनी ताई का जीवन सेवा, संस्कार और राष्ट्रवादी विचारधारा को समर्पित रहा। अपने पत्र में पीएम मोदी ने लिखा कि भारतीय जनसंघ के समय से ही रजनी ताई उपासने राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़ी रहीं और उन्होंने इन विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।…

Read More

सड़क हादसे में आरपीएफ जवान की मौत, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ विदाई

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे एक आरपीएफ जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना सोमवार को खोंगसरा और पेंड्रारोड के बीच हुई, जब मोटरसाइकिल से लौट रहे जवान को एक स्वराज माजदा वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जवान के सिर पर गंभीर चोट आई और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक जवान की पहचान 36 वर्षीय राम आसरे सरोज के रूप में हुई है। वे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले थे…

Read More

छठ पूजा पर यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन: बिलासपुर से पुणे के बीच चलेगी छठ पूजा स्पेशल

रायपुर। छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा और अधिकतम कन्फर्म सीट उपलब्ध कराने के लिए रेलवे प्रशासन ने छठ पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन बिलासपुर और हडपसर (पुणे) के बीच एक फेरे के लिए संचालित होगी। ट्रेन नंबर 08265 बिलासपुर से हडपसर (पुणे) के लिए ट्रेन नंबर 08266 हडपसर (पुणे) से बिलासपुर के लिए इस ट्रेन में कुल 20 कोच रहेंगे, जिनमें 02 एसएलआर, 03 सामान्य, 04 स्लीपर, 08 एसी-थ्री, 02 एसी-थ्री इकोनॉमी और 01 एसी-टू कोच शामिल होंगे। टाइम टेबल और रूट…

Read More

ED ने चैतन्य बघेल को शराब घोटाले में सिंडिकेट का प्रमुख बताया

रायपुर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि चैतन्य ने शराब घोटाले में सिंडिकेट का प्रमुख हैंडलर होने के साथ-साथ 1000 करोड़ रुपए का प्रबंधन किया। ईडी ने चैतन्य की भूमिका को प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि निर्णायक और प्रभावशाली बताया। चालान के मुताबिक, चैतन्य बघेल ने शराब घोटाले से प्राप्त रकम का हिसाब रखा और मनी कलेक्शन, चैनलाइजेशन और वितरण से जुड़े सभी बड़े फैसले लिए। व्यवसायी लक्ष्मी नारायण बंसल के बयान…

Read More

छत्तीसगढ़ दौरे पर सचिन पायलट, 8 जिलों में शामिल होंगे ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट तीन दिवसीय दौरे पर प्रदेश आ रहे हैं। इस दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पायलट 8 जिलों में पार्टी के बड़े कार्यक्रम ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान और पदयात्राओं में हिस्सा लेंगे। उनका दौरा 16 सितंबर की शाम से शुरू होगा। वे झारसुगुड़ा एयरपोर्ट से रायगढ़ पहुंचेंगे और यहां हस्ताक्षर अभियान व पदयात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद कोरबा में शाम को रैली और कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 17…

Read More