मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली से लौटे…बोले: BJP सरकार नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ रही है

रायपुर। भारत के नए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली से रायपुर लौट आए। राजधानी पहुंचते ही उन्होंने हाल ही में हुई गरियाबंद मुठभेड़ पर बड़ा बयान दिया और इसे नक्सल उन्मूलन अभियान की बड़ी उपलब्धि बताया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जा रही है। केंद्रीय सुरक्षा बल और छत्तीसगढ़ पुलिस बल के जवान लगातार अभियान चलाकर नक्सलियों को चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने कहा…

Read More

मैनपुर मुठभेड़: 10 नक्सली मारे गए, 4 महिलाएं शामिल, AK-47 समेत हथियार बरामद

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल उन्मूलन अभियान में बड़ी सफलता मिली। राजाडेरा मटाल पहाड़ी में हुई गरियाबंद मुठभेड़ में जवानों ने 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया। इनमें 4 महिला और 6 पुरुष शामिल हैं। सुरक्षाबलों ने मौके से एके-47, इंसास और एसएलआर जैसे ऑटोमैटिक हथियारों सहित कुल 10 हथियार और भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की है। मारे गए नक्सलियों में कई बड़े माओवादी नेता भी शामिल हैं। इनमें मोदेम बालाकृष्णा उर्फ मनोज (सेंट्रल कमेटी सदस्य, 1 करोड़ का इनामी), प्रमोद उर्फ पंडरन्ना (ओडिशा…

Read More

GST 2.0 पर बोले CM विष्णुदेव साय – “मोदी सरकार ने 11 साल में भारत को चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया”

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को GST 2.0 पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नई ऊँचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी लगातार देश को आगे ले जाने का काम कर रहे हैं और 11 सालों में ही भारत को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया है। अब लक्ष्य तीसरे स्थान पर पहुंचकर भारत को विश्व महाशक्ति बनाने का है। इस मौके पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी और सांसद संतोष पांडेय भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री…

Read More

नक्सल प्रभावित जिलों में विकास योजनाओं की समीक्षा, आधार पंजीकरण 99% पूरा

रायपुर। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह ने शुक्रवार को मंत्रालय महानदी भवन में नक्सल प्रभावित जिलों में विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और गरियाबंद सहित अन्य जिलों की प्रगति पर चर्चा हुई। प्रमुख सचिव ने मनरेगा, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, जनधन खाता, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना जैसे कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि इन जिलों में 99% से अधिक लोगों का आधार पंजीकरण पूरा हो…

Read More

करसाय ता बस्तर बरसाय ता बस्तर : उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा ने बस्तर ओलंपिक की तैयारियों की समीक्षा की

40 हजार से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग, 11 खेलों में दिखाएंगे कौशल रायपुर, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा ने बस्तर ओलंपिक की तैयारियों की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री श्री साव के नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आज आयोजित बैठक में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी बस्तर ओलंपिक का वृहद आयोजन करने इसकी रुपरेखा और व्यवस्थागत तैयारियों पर गहन चर्चा की गई। आगामी अक्टूबर-नवम्बर में होने वाले बस्तर ओलंपिक में तीन स्तरों विकासखंड, जिला और संभाग स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की…

Read More

भू-अर्जन की कार्यवाहियों में लाएं तेजी – श्री अरुण साव

उप मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की कार्यों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, अगली बैठक के पहले भू-अर्जन, प्राक्कलन, निविदा, कार्य अनुबंध व कार्यादेश संबंधी सभी कार्यवाहियों को पूर्ण करने कहा सड़क निर्माण के कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, बरसात के तुरंत बाद युद्धस्तर पर करें सड़कों की मरम्मत रायपुर, उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने आज विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में आयोजित बैठक में शासन द्वारा स्वीकृति प्राप्त सड़क निर्माण के…

Read More

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव ने नक्सल प्रभावित जिलों में विकास कार्यों की समीक्षा की

विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर:गांव-गांव तक योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करने के निर्देश रायपुर, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह ने आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में बस्तर, सुकमा, दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा, उत्तर बस्तर कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और गरियाबंद जिलों में हितग्राही मूलक कार्यक्रमों और योजनाओं की समीक्षा की गई। प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह ने नक्सल प्रभावित जिलों में मनरेगा, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, जनधन खाता, प्रधानमंत्री…

Read More

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर दशहरा में मुरिया दरबार में जनता से मुलाकात करेंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा इस साल ऐतिहासिक रूप ले रहा है। राज्य गठन के बाद पहली बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में आमजन की बात सुनेंगे। सांसद महेश कश्यप ने गृहमंत्री को इस विशेष अवसर पर आने का निमंत्रण दिया, जिसे अमित शाह ने स्वीकार किया। केंद्रीय गृहमंत्री 4 नवंबर को बस्तर पहुंचेंगे और वहां करीब तीन घंटे बिताएंगे। इस दौरान वे मिशन 2026 के तहत नक्सल उन्मूलन अभियान पर चर्चा करेंगे। उनका आगमन बस्तर दशहरा पर्व के प्रमुख रस्म मुरिया दरबार…

Read More

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के 11वें सम्मेलन में डॉ. रमन सिंह की भागीदारी…जन विश्वास और जन आकांक्षा पर रखेंगे अपने विचार

रायपुर : से डॉ. रमन सिंह कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) भारत क्षेत्र के 11वें सम्मेलन में शामिल हुए। यह सम्मेलन 13 सितंबर तक चलने वाला है और इसकी अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला कर रहे हैं। इस सम्मेलन में डॉ. रमन सिंह ने “विधायी संस्थानों में संवाद और चर्चा: जन विश्वास का आधार और जन आकांक्षाओं की पूर्ति का माध्यम” विषय पर अपने विचार साझा किए। उनका उद्देश्य था कि विधानसभा और अन्य विधायी संस्थानों में बेहतर संवाद स्थापित किया जाए और जनहित के…

Read More

दिल दहला देने वाला हत्याकांड: एक ही परिवार के चार सदस्य की बेरहमी से हत्या…नाबालिग की संलिप्तता भी आई सामने

रायगढ़ :  जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ठुसेकेला में रायगढ़ में एक ही परिवार की हत्या का मामला उजागर हुआ है। यहां धारदार कुल्हाड़ी से एक ही परिवार के चार सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शवों को घर के पीछे खाद के ढेर में छिपा दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। मृतकों की पहचान बुधराम उरांव (35 वर्ष), उसकी पत्नी सहोदरा उरांव (30 वर्ष), बेटा अरविंद (10 वर्ष)…

Read More