जशपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने जशपुर जिले में जादुई कलश ठगी का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने आर.पी. ग्रुप नाम की फर्जी कंपनी चलाकर ग्रामीणों से करोड़ों रुपये हड़पने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन ठगों ने ‘जादुई कलश’ की कहानी सुनाकर लोगों को सदस्यता और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर मोटी रकम जमा करने को मजबूर किया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम राजेंद्र कुमार दिव्य, तुरेंद्र कुमार दिव्य, प्रकाश चंद धृतलहरे और उपेंद्र कुमार सारथी बताए गए हैं। पुलिस ने इनके पास से करीब 1 करोड़ 94…
Read MoreDay: September 12, 2025
शादी का झांसा देकर विधवा और नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
जशपुर। छत्तीसगढ़ में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो गंभीर मामले सामने आए हैं। जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 27 वर्षीय युवक राम किशुन राम को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने एक विधवा महिला को शादी का वादा कर बार-बार शारीरिक शोषण किया। पीड़िता, जो तीन बच्चों की मां है, ने पुलिस को बताया कि उसके पति की मौत वर्ष 2021 में हो चुकी थी। पति की मृत्यु के कुछ महीनों बाद, राम किशुन जबरदस्ती घर में घुस आया और शादी व बच्चों…
Read Moreछत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 8 हजार निजी स्कूलों पर लागू होगा ESIC कानून
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ESIC कानून को लेकर एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने निजी शैक्षणिक संस्थानों की याचिका को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि प्रदेश के लगभग 8 हजार निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों पर भी यह कानून लागू होगा। इसका सीधा लाभ लाखों कर्मचारियों को मिलेगा। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब 7,975 निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों में कार्यरत कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा मिलेगी। 1 अप्रैल 2024 से सभी स्कूलों में ESIC एक्ट का पालन अनिवार्य होगा। यह मामला साल 2005 से लंबित था, जब प्रदेश…
Read Moreछत्तीसगढ़ में वोट चोरी विवाद और नक्सल ऑपरेशन पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान
रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों वोट चोरी विवाद को लेकर सियासत गरमा गई है। बिहार और अन्य राज्यों में उठे इस मुद्दे ने अब प्रदेश की राजनीति को भी अपनी चपेट में ले लिया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी एसआईआर की जरूरत है, ताकि वोटर लिस्ट से जुड़ी गड़बड़ियों की सच्चाई सामने आ सके। विजय शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को विरोधाभासी बयान नहीं देना चाहिए।…
Read Moreरायपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट व्यवस्था में बदलाव: प्लेटफॉर्म-7 पर शिफ्ट हुए जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
रायपुर। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा बदलाव शुरू कर दिया है। अब रायपुर रेलवे स्टेशन जनरल टिकट काउंटर को चरणबद्ध तरीके से रेलवे आरक्षण केंद्र में शिफ्ट किया जा रहा है। यानी जल्द ही यात्रियों को अनारक्षित टिकट सीधे आरक्षण केंद्र के अंदर से ही मिलेंगे। नई सुविधा और इंतज़ाम फिलहाल एक काउंटर शिफ्ट कर दिया गया है। इसके बदले यात्रियों के लिए तीन ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) और चार मोबाइल टिकट सुविधा देने वाले कर्मचारी तैनात किए गए हैं। अगले 24 घंटों…
Read Moreहाई कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: कांकेर सांसद भोजराज नाग के खिलाफ चुनाव याचिका को माना वैध, कांग्रेस के बिरेश ठाकुर ने लगाए थे चुनाव में धांधली के आरोप
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने कांकेर सांसद भोजराज नाग के खिलाफ दायर चुनाव याचिका पर सुनवाई करने का फैसला लिया है। याचिका कांकेर निवासी और कांग्रेस प्रत्याशी बिरेश ठाकुर ने दायर की थी। ठाकुर का आरोप है कि 2024 लोकसभा चुनाव में मतगणना के दौरान भारी गड़बड़ी हुई, इसलिए परिणाम रद्द किया जाना चाहिए। कोर्ट की टिप्पणी यह मामला जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच में सुना गया। हाई कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता ने कथित अनियमितताओं को लेकर पर्याप्त तथ्य और सबूत प्रस्तुत किए हैं। इसी आधार पर…
Read Moreहाई कोर्ट का महत्वपूर्ण निर्णय: नवोदय विद्यालय में छात्र को मिलेगा दाखिला, स्कूल प्रबंधन का फैसला पलटा
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 12 वर्षीय छात्र अनुकल्प गुप्ता को मल्हार नवोदय विद्यालय में प्रवेश देने का आदेश दिया है। छात्र का नाम चयन सूची में था, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान प्रवेश निरस्त कर दिया था। प्रबंधन का कहना था कि छात्र का स्कूल अब शहरी क्षेत्र में आता है। छात्र के परिवार का पक्ष मरवाही निवासी अनुकल्प गुप्ता ने तीसरी से पांचवीं तक की पढ़ाई सेजेज, मरवाही से की थी, जो उस समय ग्रामीण क्षेत्र में आता था। बाद में प्रशासनिक आदेश से स्कूल…
Read Moreखुलेआम हिंसक झड़प : दो गुटों में लाठी-डंडे और पत्थरबाजी, कार से कुचलने का प्रयास, इलाके में तनाव,
रायपुर। डीडीनगर थाना क्षेत्र के मैत्रीनगर मार्ग पर दो गुटों के बीच आपसी विवाद हिंसक रूप ले गया। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर लाठी और पत्थर बरसाए। इस दौरान एक युवक का सिर फट गया और एक गुट ने दूसरी गुट की कार पर पत्थरबाजी की, जिससे कार का विंडस्क्रीन टूट गया। बताया गया है कि कार सवार ने भी पत्थरबाजों को कुचलने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, अब तक किसी भी पक्ष ने…
Read MoreNH-43 पर भीषण सड़क हादसा, दो की जलकर मौत…एक गंभीर रूप से घायल
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। देर रात NH-43 पर बड़े किलेपाल के पास तेज रफ्तार बोलेरो और कार आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन आग की लपटों में घिर गए। हादसे में कार सवार तीन लोगों में से दो की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मृतक और घायल तीनों ही गीदम के निवासी हैं। यह हादसा कोड़ेनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत…
Read Moreबीजापुर में DRG और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़…दो नक्सली ढेर
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। स्थानीय अधिकारियों और सुरक्षाबलों की जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान जवानों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है। वहीं, मारे जाने वाले नक्सलियों की संख्या में और वृद्धि होने की आशंका जताई जा रही है। सुबह से ही दोनों तरफ से रुक-रूककर गोलीबारी जारी है। स्थिति को देखते हुए DRG (डिस्ट्रीक्ट रेज़र्व गार्ड) के जवानों ने इलाके में नक्सलियों की पूरी टीम को घेर लिया है। जवानों की रणनीति के तहत नक्सलियों के…
Read More