गरियाबंद। गरियाबंद नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) अमरेश मिश्रा ने बताया कि घने जंगलों में चल रही गोलीबारी के दौरान कई नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 8 से 10 नक्सलियों के ढेर होने की खबर है। मुठभेड़ में नक्सली संगठन को करारा झटका लगा है। नक्सली कमांडर मनोज उर्फ़ मॉडेम बालकृष्ण उर्फ़ भास्कर और उड़ीसा स्टेट कमेटी का सदस्य प्रमोद उर्फ़ पाण्डु (SZCM) मारे गए हैं। IG मिश्रा ने बताया कि नक्सलियों…
Read MoreDay: September 11, 2025
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 30,000 घर बने पूरे, ओपी चौधरी ने दी बधाई
रायगढ़। रायगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के 30,000 घर पूरे कर लिए गए हैं। यह जानकारी वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी। उन्होंने कहा कि यह केवल एक सरकारी उपलब्धि नहीं है, बल्कि 30,000 परिवारों के जीवन में स्थायी सुरक्षा और सम्मान का नया अध्याय है। वित्त मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार गरीबों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस योजना का लक्ष्य सिर्फ घर उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर…
Read MoreBREAKING : राहुल सिंह बने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के ओएसडी
रायपुर। राहुल सिंह बने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के ओएसडी। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर यह अहम नियुक्ति की है। सरकार के आदेश के अनुसार यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। राहुल सिंह, जो फिलहाल जनसंपर्क विभाग में सहायक संचालक के पद पर कार्यरत थे, अब प्रतिनियुक्ति पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के निजी स्थापना में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी कार्यशैली, प्रशासनिक अनुभव और समन्वय क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उम्मीद है कि…
Read Moreआयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निजी अस्पतालों में उपचार : मरीजों को लगातार मिल रही है निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ
रायपुर 11 सितंबर 2025/आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पंजीकृत निजी अस्पतालों द्वारा आयुष्मान कार्डधारक मरीजों का उपचार लगातार किया जा रहा है। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 1,600–1,700 दावे प्रस्तुत किए जा रहे हैं, जिनकी राशि प्रतिदिन 4 करोड़ रुपये से अधिक है। वित्तीय वर्ष 2025–26 में राज्य सरकार द्वारा अब तक रु. 375 करोड़ जारी किए जा चुके हैं। इस राशि से जुलाई 2025 तक के लगभग रु. 280 करोड़ के दावे भुगतान कर दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, केंद्र सरकार से रु. 130 करोड़ इस सप्ताह प्राप्त होने की…
Read Moreचाकूबाजी कांड: आरोपी प्रांजल चौबे गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
रायपुर। रायपुर चाकूबाजी आरोपी प्रांजल चौबे गिरफ्तार कर लिया गया है। आजाद चौक थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में प्रयुक्त चाकू भी जब्त किया और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। मामला अपराध क्रमांक 264/2025 के तहत दर्ज किया गया है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(2), 118(1) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 लगाई गई हैं। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता रंगबहादुर कुशवाहा ने बताया कि उसका भाई संदीप कुशवाहा आजाद चौक में गुपचुप का ठेला लगाता है। 9 सितंबर को…
Read Moreबस्तर इन्वेस्टर कनेक्ट में ₹967 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव: 2100 से अधिक लोगों मिलेगा रोजगार
बड़े सार्वजनिक निवेशों के साथ-साथ लगभग ₹1,000 करोड़ का निजी निवेश भी सेवा क्षेत्र और एमएसएमई: लगभग ₹52,000 करोड़ की प्रतिबद्धताओं के साथ बस्तर औद्योगिक और सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन का बन रहा नया केंद्र नक्सल उन्मूलन से विश्वास निर्माण तक – बदलता हुआ बस्तर समावेशी विकास की ओर तेजी से अग्रसर बस्तर औद्योगिक नीति 2024–30 ने दी बस्तर को नई उड़ान “नियद नेल्ला नार” योजना और पुनर्वास नीति से सशक्त हो रहा बस्तर नया बस्तर – निवेश, विकास और विश्वास की नई पहचान जगदलपुर, 11 सितम्बर 2025/ बस्तर आज विकास की…
Read Moreटीकाकरण के बाद ढाई महीने की बच्ची की मौत
बिलासपुर। मंगला धूरीपारा आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण के बाद ढाई महीने की बच्ची की मौत ने पूरे इलाके में चिंता और सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का आरोप है कि एक साथ चार टीके लगाने से बच्ची की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला धूरीपारा का है। जानकारी के अनुसार, दो महीने की स्वर्णिका मरावी को परिजन जन्म के बाद का टीका लगवाने के लिए मंगला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र लेकर गए थे। परिजनों का कहना है कि टीकाकरण के…
Read Moreसुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 16 नक्सलियों ने किया आत्म समर्पण
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सुरक्षाबलों के लगातार प्रयासों से 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। ये नक्सली लंका और डूंगा जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय थे। बता दें कि, वर्ष 2025 में अब तक कुल 164 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है और समाज की मुख्य धारा से जुड़ गए हैं। लगातार सर्चिंग अभियान के दबाव और सरकार की नीति के चलते नक्सलि आत्मसमर्पण कर रहे हैं। इससे पहले भी नारायणपुर में 8 लाख के इनामी नक्सली डॉक्टर…
Read MoreCG : चाकू बाजी में तीन लोगों की हत्या, मामले में टीआई और एएसआई निलंबित
राजनांदगांव। शहर के नवागांव में हुए चाकू बाजी के बीच तीन लोगों की हत्या के मामले में चिखली पुलिस चौकी प्रभारी की लापरवाही सामने आई जिसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई की है और प्रभारी निरीक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बीते 7 सितम्बर को नवागांव क्षेत्र में हुए चाकू बाजी के मामले में राकेश ढीमर की मौत हुई थी । वही किशन राजपूत गंभीर रूप से घायल हुए थे । मंगलवार को किशन राजपूत की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव की…
Read MoreCM विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, कुनकुरी में बनेगा अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच और नेतृत्व में जशपुर जिले को लगातार विकास की सौगातें मिल रही हैं। खेल प्रतिभाओं को पहचान और बेहतर अवसर दिलाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। जिले के कुनकुरी में अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए शासन द्वारा 63 करोड़ 84 लाख 89 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। यह खेल कॉम्प्लेक्स न केवल जशपुर बल्कि पूरे सरगुजा संभाग के लिए मील का पत्थर साबित होगा। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधा इस कॉम्प्लेक्स…
Read More