एयरपोर्ट पर आकाशीय बिजली से विमान परिचालन प्रभावित

रायपुर। राजधानी का मौसम अचानक बदल गया और तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिससे रायपुर एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन प्रभावित हो गया। एयरपोर्ट के टेक्निकल जोन वीएचएफ पर बिजली गिरने के कारण लैंडिंग में बाधा आई और पांच फ्लाइट्स को अन्य शहरों में डायवर्ट करना पड़ा। कोलकाता और हैदराबाद से आने वाली फ्लाइट्स को भुवनेश्वर, दिल्ली की फ्लाइट को भोपाल और मुंबई-पुणे की फ्लाइट्स को नागपुर भेजा गया। मौसम की अचानक खराबी के दौरान रायपुर शहर में एक छात्र की भी जान चली गई। एयरपोर्ट के टेक्निकल…

Read More

बस्तर में रोजगार और निवेश के नए अवसर: CM साय करेंगे इन्वेस्टर कनेक्ट का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जगदलपुर में छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट का शुभारंभ करने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बस्तर अंचल में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देना और रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में बस्तर का सतत विकास हमेशा अग्रणी रहा है और इन्वेस्टर कनेक्ट इसी संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बस्तर तक निवेश संभावनाओं और रोजगार अवसरों को व्यापक रूप से पहुँचाया जाएगा। इस दौरान 1000 करोड़ रुपए…

Read More

नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के पर्यटकों की सकुशल वापसी के निर्देश, CM साय ने लिया संज्ञान

रायपुर। नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ी पर्यटक की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संवेदनशीलता दिखाई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने और पर्यटकों को सकुशल वापस लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने भारत सरकार के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। सीएम साय ने इस मामले पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा, “मुझे जानकारी मिली है कि छत्तीसगढ़ के कुछ पर्यटक इस समय नेपाल में फंसे हैं। उनकी…

Read More

रायपुर-बिलासपुर में ज्वेलरी ठगी: मां-बेटा गिरफ्तार

रायपुर | कोतवाली थाना क्षेत्र और बिलासपुर में दो अलग-अलग ज्वेलरी शॉप में ज्वेलरी ठगी की घटना सामने आई है। पुलिस ने उत्तरप्रदेश के रहने वाले मां-बेटा सविता सिंग उर्फ सपना उर्फ सप्पो और इशांत उर्फ अनुज वर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने नकली सोना थमा कर असली सोने के जेवर ठगी के तरीके से ले लिए। घटना के अनुसार, मंगलवार को दोनों जालसाज कारोबारी के पास ब्रेसलेट मरम्मत कराने आए। कारीगर ने ब्रेसलेट ठीक न होने की बात कही, इसके बाद महिला और युवक ने कारोबारी…

Read More

अलसी परियोजना को मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (आईजीकेवी), रायपुर में संचालित अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (एआईसीआरपी) अलसी को अलसी अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए “सर्वश्रेष्ठ एआईसीआरपी केंद्र पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद सीएआर द्वारा आयोजित अलसी एवं कुसुम की वार्षिक कार्यशाला, जो रांची में 9-10 सितंबर, 2025 आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान यह अवॉर्ड प्रदान किया गया। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उन्होंने कहा…

Read More

कारखाना भी चलने लगे अब सूर्यघर योजना की बिजली से

प्रधानमंत्री श्री मोदी की ड्रीम योजना हो रही बेहद लोकप्रिय बिलासपुर, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम जनता के बीच निरंतर लोकप्रिय हो रही है। इस योजना ने न केवल घरेलू उपभोक्ताओं को महंगे बिजली बिल से राहत दी है, बल्कि अब व्यावसायिक उपयोग के लिए भी लोग इसका लाभ उठाने लगे हैं। इससे उपभोक्ताओं को आत्मनिर्भरता के साथ-साथ दीर्घकालिक बचत भी सुनिश्चित हो रही है। बिलासपुर स्थित कोनी निवासी श्री ओम अग्रवाल ने योजना के तहत अपने दोनों घरों की छत पर सोलर पैनल स्थापित किए हैं। पहले उन्होंने…

Read More

माओवादी प्रभावित सुरपनगुड़ा में शिक्षा की नई सुबह, युक्तिकरण योजना से नियुक्त हुए नियमित शिक्षक

सुकमा, जिले के कोंटा विकासखंड से करीब 125 किलोमीटर दूर स्थित घने जंगलों और पहाड़ियों से घिरे सुरपनगुड़ा गाँव में अब शिक्षा की नई रोशनी फैल रही है। माओवादी प्रभावित इस क्षेत्र में पहले बच्चों की पढ़ाई शिक्षादूतों पर निर्भर थी और शिक्षक की कमी से अभिभावक चिंतित रहते थे। लेकिन अब छत्तीसगढ़ शासन की युक्तिकरण योजना के अंतर्गत प्राथमिक शाला सुरपनगुड़ा में नियमित शिक्षक की नियुक्ति होने से शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हो गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप युक्तिकरण प्रक्रिया ने विद्यालयों में बच्चों की संख्या…

Read More

गृह मंत्री विजय शर्मा ने देखी ‘द बंगाल फाइल’, जनता से फिल्म देखने की अपील

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रायपुर में आयोजित फिल्म ‘द बंगाल फाइल’ की विशेष स्क्रीनिंग में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने फिल्म के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए जनता से इसे देखने की अपील की। फिल्म देखने के बाद विजय शर्मा ने कहा कि ‘द बंगाल फाइल’ भारत के विभाजन के दौरान पूर्वी पाकिस्तान और बंगाल की जटिल परिस्थितियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है। उन्होंने बताया कि विभाजन के समय कोलकाता को भी पूर्वी पाकिस्तान का हिस्सा बनाने की कोशिशें हुई…

Read More

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दहेज प्रताड़ना मामले में सास-ससुर की सजा रद्द की, दोनों बरी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दहेज प्रताड़ना और दहेज हत्या के मामले में अहम फैसला सुनाते हुए जांजगीर-चांपा जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धीवरा निवासी सास-ससुर की सात साल की सजा रद्द कर दी है। जस्टिस रजनी दुबे की सिंगल बेंच ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में असफल रहा, इसलिए दोषियों को बरी किया जाता है। मामला वर्ष 2006 में चैनकुमारी की शादी पवन कश्यप से होने के बाद का है। आरोप था कि शादी के एक साल के भीतर ही, 29 जून 2007 को चैनकुमारी…

Read More

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला स्कूल का टाइमटेबल, शनिवार के लिए नई समय सारणी जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार के दिन स्कूल संचालन के समय में बदलाव किया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों और संभागीय संयुक्त संचालकों को निर्देशित किया है कि नई समय सारणी का पालन सुनिश्चित कराया जाए। जारी आदेश के मुताबिक, अब शनिवार को एक पाली और दो पाली में संचालित विद्यालयों का समय अलग-अलग तय किया गया है। एक पाली में संचालित सभी स्कूल – सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक दो पाली में संचालित प्राथमिक…

Read More