रायपुर। राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान से गुरुवार को अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष अनुमानित है। पुलिस ने शुरुआती जांच में शरीर पर चोट के निशान पाए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है और पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है। यह मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक की हत्या कैसे और क्यों हुई।
Read MoreDay: September 13, 2025
मनोरंजन के साथ ही कार्टून समाज को जागरूक करने वाली कला भी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में कार्टून वॉच पत्रिका द्वारा आयोजित कार्टून फेस्टिवल-2025 में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कार्टून केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज का दर्पण भी है, जो हास्य और व्यंग्य के माध्यम से गंभीर मुद्दों को सरलता से प्रस्तुत करता है। कार्टून मनोरंजन के साथ ही समाज को जागरूक करने और सोचने के लिए प्रेरित करने वाली कला है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने जम्मू-कश्मीर के प्रख्यात कार्टूनिस्ट मनोज चोपड़ा को कार्टून वॉच पत्रिका का लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान…
Read Moreब्रेकिंग : इस विभाग में अधिकारियों के हुए तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखें पूरी लिस्ट…!!
रायपुर। राज्य सरकार ने वित्त सेवा के कई अफसरों का तबादला किया है। तीन संयुक्त संचालक स्तर के अधिकारियों का भी तबादला हुआ है, वहीं उप संचालक और वरिष्ठ लेखा अधिकारी स्तर के अधिकारी भी इधर से उधर किये गये हैं। देखें पूरी लिस्ट…
Read Moreतेलीबांधा स्थित फ्लैट में खूनी वारदात, कमरे में मिले चाकू और खून के निशान, जांच में जुटी पुलिस
रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। आए दिन लूट, मारपीट और हत्या जैसे मामले देखने को मिल रहे हैं। वहीं इस बीच रायपुर के तेलीबांधा स्थित फ्लैट में खूनी वारदात की एक खबर सामने आई है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना कल रात फ्लैट के अंदर हुई, जहां चाकू-छुरी की लड़ाई हुई। बताया जा रहा है कि इसमें हाईप्रोफाइल लोग शामिल थे। फ्लैट के कमरे में…
Read MoreCG : बीएसएफ के जवानों की बड़ी कार्रवाई, 14 फिट ऊंचे नक्सल स्मारक को किया ध्वस्त
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 47 बटालियन बीएसएफ, पाखंजुर के जवानों ने कांकेर जिले के परतापुर थाना अंतर्गत वाट्टेकल के जंगल में नक्सलियों द्वारा बनाया गया 14 फीट ऊँचा शहीद स्मारक को धवस्त कर दिया है। भारी बारिश और दुर्गम रास्तों के बावजूद जवानों ने वालेर नदी और कई नालों को पार करते हुए गांव वाट्टेकल और परालमस्पी के गहरे जंगलों तक पहुंचकर यह ऑपरेशन पूरा किया। गश्त के दौरान जवानों को मृत नक्सली नागेश का…
Read Moreडायल-112 के पुलिसकर्मी से मारपीट, बदमाशों ने वर्दी फाड़कर गाड़ी जलाने की दी धमकी
रायपुर। रायपुर में डायल-112 के पुलिसकर्मी से मारपीट हुई है। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़कर 112 गाड़ी जला देंगे कहते हुए धमकी दी। पुलिसकर्मी सार्वजनिक जगह पर शराब पीने की सूचना पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंचे थे। इसके बाद पूरा विवाद हुआ है। मामले में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है यह मामला अमलीडीह के जोसेफ कॉलोनी रोड का है। तुलेश मनहरे ने बताया कि वे डायल-112 में जुलाई 2023 से कार्यरत हैं। 11 सितंबर को 112 को इवेंट मिला कि कुछ लोग शराब भट्टी…
Read Moreनक्सली मुठभेड़ के बाद जीत का जश्न मनाते नजर आए जवान, 1500 फीट ऊंची पहाड़ी लगाए बजरंग बली के जयकारे
गरियाबंद। गरियाबंद में नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली। सुरक्षा बलों ने 10 कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया, जिनमें 1 करोड़ के इनामी नक्सली मनोज उर्फ़ भास्कर और उड़ीसा स्टेट कमेटी मेम्बर SZCM प्रमोद उर्फ पाण्डु भी शामिल है। इस मुठभेड़ में 4 महिला नक्सली और 6 पुरुष नक्सली शामिल थे। वहीं इस सफल ऑपरेशन के बाद सुरक्षाबलों के जश्न का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों के जवानों ने 1500 फीट ऊंची पहाड़ी पर बजरंग बली के जयकारे लगाए…
Read Moreबिजली गिरने से युवक-युवती की मौत, तलाश में जुटे थे परिजन, जंगल में मिला शव
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोलबिरा गांव में बिजली गिरने से एक युवक और एक युवती की मौत हो गई। दोनों की लाश पेड़ के नीचे मिली है। मृतक युवक की पहचान अंडी गांव के कमलेश प्रजापति के रूप में हुई है। युवती मझगवा गांव की रहने वाली थी। दोनों शुक्रवार शाम से लापता थे। परिजन तलाश में जुटे थे, तभी जंगल की ओर गए लोगों को आज दोनों के शव मिले हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज बारिश और गरज-चमक के दौरान दोनों ने एक पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी…
Read Moreबीजापुर में नक्सलियों पर सुरक्षा बलों का भारी हमला, 4 माओवादी ढेर…हथियार और विस्फोटक बरामद
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार जारी है। मनकेली और गंगालूर इलाके में चल रही मुठभेड़ों में अब तक 4 नक्सलियों को ढेर किया गया है। सुरक्षा बलों ने मौके से INSAS और SLR राइफलों सहित भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। गंगालूर मुठभेड़ की ताज़ा जानकारी शुक्रवार को गंगालूर इलाके में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया था। वहीं, शनिवार को जारी मुठभेड़ में एक और नक्सली ढेर हो गया। जवानों ने दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में माओवादियों…
Read Moreदोस्ती और प्यार बनी मौत की वजह…दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
राजनांदगांव। दोस्ती और प्रेम का जहर इस कदर भड़क उठा कि एक पुराना यार अपनी प्रेमिका के लिए अपने साथी की जान ले बैठा। सोमनी पुलिस ने पांच दिनों की जांच के बाद इस सनसनीखेज मामले में दो आरोपियों—अनिल डौंडे (32) और तुलेश साहू—को गिरफ्तार किया। घटना की पृष्ठभूमि मामला मार्च-अप्रैल 2025 का है। अनिल डौंडे अपनी प्रेमिका की देखभाल करता था और उसे किराए के मकान दिलवाता था। जब अनिल अपने परिवार के साथ बहन के गांव चला गया, तो उसने देखभाल की जिम्मेदारी अजय सिन्हा को सौंप दी।…
Read More