स्टार्टअप्स को उत्कृष्ट तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन के लिए मिलेगा पुरस्कार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएँ एनआईटी-एफआईई ने छत्तीसगढ़ में अब तक 40 से अधिक स्टार्टअप्स को दिया बढ़ावा रायपुर, एनआईटी रायपुर फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (एफआईई) को चौथे भारत उद्यमिता शिखर सम्मेलन में राष्ट्रीय इन्क्यूबेटर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन 13 सितंबर को नई दिल्ली के संसद मार्ग स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में होगा। भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में एनआईटी रायपुर-एफआईई के उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। संस्था…
Read MoreDay: September 4, 2025
मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर त्वरित अमल
बाढ़ पीड़ितों को राशन-ईलाज के साथ अब जरूरी दस्तावेज बनाने का काम भी शुरू तत्काल मुआवजा और सहायता से मिली बड़ी राहत रायपुर, बस्तर संभाग में पिछले सप्ताह हुई अतिवृष्टि ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया था। अपने विदेश दौरे से लौट कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा पहुंचकर संभागीय बैठक में जिला कलेक्टरों को राहत और बचाव कार्यो में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिये थे। अब मुख्यमंत्री के इस निर्देश पर तेजी अमल किया जा रहा है। बाढ़ पीड़ित नागरिकों को जहां एक ओर राशन, ईलाज…
Read Moreलुत्ती बांध के टूटने पर जताई गहरी नाराज़गी, दुबारा इस तरह की गलती नहीं की जाएगी बर्दाश्त – मुख्यमंत्री श्री साय
सिंचाई परियोजनाओं के रखरखाव और मरम्मत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता मैदानी अधिकारी–कर्मचारी फील्ड में जाकर बांधों एवं संबंधित संरचनाओं का करें सतत निरीक्षण मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की जल संसाधन विभाग के कामकाज की समीक्षा बलरामपुर–रामानुजगंज/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर–रामानुजगंज जिले में स्थित लुत्ती बांध के टूटने की घटना पर गहरी नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की गलती किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्री साय ने नाराजगी प्रकट करते…
Read Moreचक्रधर समारोह 2025 : आठवें दिन कथक की प्रस्तुतियों ने बाधा समां
चक्रधर समारोह का आठवां दिन कथक नृत्य की प्रस्तुतियों से सराबोर रहा। रायगढ़ में आयोजित इस समारोह में आठवें दिन मंच पर सात वर्षीय कथक नृत्यांगना अंशिका सिंघल के साथ दुर्ग, बेंगलुरू, रायगढ़ घराने, जबलपुर के कथक कलाकरों ने अनुपम प्रस्तुतियां दी। सात वर्षीय आशिका सिंघल की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन चक्रधर समारोह के आठवें दिन का शुभारंभ नन्हीं बाल कलाकार आशिका सिंघल की कथक नृत्य प्रस्तुति से हुआ। केवल 7 वर्ष की आयु में ही आशिका ने अपनी सधी हुई ताल और भावपूर्ण अभिनय से उपस्थित दर्शकों का…
Read Moreचक्रधर समारोह : नृत्यों ने कराया उत्तर-दक्षिण का संगम
कथक और भरतनाट्यम की प्रस्तुतियों से भक्ति रस में डूबे दर्शक रायगढ़ में चल रहे चक्रधर समारोह के आठवें दिन नृत्यों ने उत्तर-दक्षिण का संगम कराया। उत्तर भारत की संस्कृति को दर्शाने वाले कथक तो दक्षिण भारत की गौरवशाली पुरातन संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुतियों ने माहौल भक्तिमय कर दिया। समारोह में उपस्थित दर्शक दोनों नृत्यों की प्रस्तुतियों के दौरान भक्ति रस में डूबे रहे। संगीता कापसे ने कथक में झलकाया कृष्ण लीला और भक्ति भाव समारोह के आठवंे दिन कथक नृत्यांगना और गुरु संगीता कापसे…
Read Moreधमतरी जिले में सौर सुजला योजना – किसानों की खुशहाली का नया सूरज
विशेष लेख : रजत जयंती महोत्सव पर विशेष शशि रत्न पाराशर, उप संचालक, छत्तीसगढ़ जनसंपर्क धमतरी, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2016-17 में प्रारंभ की गई सौर सुजला योजना आज राज्य के किसानों के जीवन में खुशहाली का नया अध्याय लिख रही है। विशेषकर धमतरी जिले में यह योजना किसानों के लिए संजीवनी साबित हुई है। जहां पहले किसान केवल वर्षा आधारित खेती पर निर्भर रहते थे और सिंचाई की कमी से उत्पादन प्रभावित होता था, वहीं अब सूर्य की ऊर्जा से संचालित सोलर पंप किसानों के लिए बारहमासी खेती का…
Read Moreअभिनेता पवन सिंह समेत 4 पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, फिल्म ‘बॉस’ में निवेश के नाम पर ठगी का आरोप
वाराणसी: भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ वाराणसी में धोखाधड़ी के आरोप में एक गंभीर मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में अदालत के आदेश पर की गई है। इस मामले में उन पर फिल्म में निवेश के नाम पर एक व्यवसायी से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। कैंट थाने के प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय) की अदालत ने सुनवाई के बाद बुधवार को यह मामला दर्ज करने का आदेश…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार: ‘अगर अवैध कटाई यूं ही जारी रही, तो एक भी जंगल नहीं बचेगा’
नई दिल्ली: देश के हिमालयी राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ की अभूतपूर्व घटनाओं से चिंतित सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने इन आपदाओं के पीछे अवैध वन कटाई और असंतुलित विकास को मुख्य वजह बताते हुए केंद्र और संबंधित राज्य सरकारों को सख्त निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने साफ तौर पर कहा कि यदि वनों की अवैध कटाई इसी तरह जारी रही तो देश की प्राकृतिक हरियाली समाप्त हो जाएगी और एक भी जंगल नहीं बचेगा। मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई…
Read Moreप्रधानमंत्री की मां के अपमान पर बिहार बंद: पटना से जहानाबाद तक सड़क पर उतरे NDA समर्थक
पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां के खिलाफ एक सार्वजनिक कार्यक्रम में की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर राज्य में सियासी पारा गरमा गया है। इस टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) द्वारा गुरुवार को पूरे बिहार में बंद का आह्वान किया गया था। इसका असर राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में देखने को मिला, जहां एनडीए कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया, जिसके कारण प्रमुख मार्गों पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय…
Read MoreRPSC Vacancy: युवाओं के लिए खुशखबरी, एग्रीकल्चर टीचर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई
नई दिल्ली। RPSC Vacancy: अगर आप भी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए एग्रीकल्चर टीचर के पद पर भर्ती निकाली है। जिसके तहत कुल 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। जिसकी आखिरी तारीख 3 अक्टूबर 2025 है। ऐस में उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त…
Read More