पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन को ED ने भेजा समन, इस मामले में होगी पूछताछ

नई दि्ल्ली। टीम इंडिया के पूर्व स्टार क्रिकेटर शिखर धवन को ईडी ने अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले में तलब किया है। मिली जानकारी के अनुसार, शिखर धवन को गुरुवार को एक कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है। बता दें कि, यह जांच 1xBet नामक ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ी है, जो कथित तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के कारण जांच के दायरे में है। अधिकारियों ने बताया कि, ईडी ने शिखर धवन को आज सुबह 11 बजे तलब किया…

Read More

बाढ़ का खतरा: यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार, निचले इलाकों में घुसा पानी, यातायात ठप

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी एक बार फिर उफान पर है और इसका जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। बृहस्पतिवार को नदी का पानी कई निचले इलाकों में घुस गया, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और पूरे शहर में भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। पुराने रेलवे पुल, जो कि नदी के जलस्तर की निगरानी का एक प्रमुख केंद्र है, पर सुबह 9 बजे जलस्तर 207.47 मीटर दर्ज किया गया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, यह जलस्तर सुबह 6 बजे से 7 बजे…

Read More

FIR विवाद: महुआ मोइत्रा ने पुलिस को कहा बेवकूफ, अमित शाह पर बयान से मचा घमासान

रायपुर। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा का विवादों से नाता लगातार गहराता जा रहा है। हाल ही में उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इस बयान के बाद रायपुर में उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई। अब मोइत्रा ने वीडियो जारी कर न केवल अपना पक्ष रखा बल्कि छत्तीसगढ़ पुलिस को भी “बेवकूफ” कह दिया। FIR दर्ज और वीडियो प्रतिक्रिया रायपुर के माना थाना में गोपाल सामंतों की शिकायत पर महुआ मोइत्रा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने कहा था…

Read More

छत्तीसगढ़ में ब्रांडेड रेस्टोरेंट-बार को विदेशी शराब परोसने की मिली अनुमति

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने खाने-पीने के शौकीनों के लिए बड़ी सौगात दी है। नई आबकारी नीति के तहत अब राज्य के ब्रांडेड रेस्टोरेंट और बार को भोजन के साथ विदेशी शराब परोसने की अनुमति मिलेगी। इसके लिए आबकारी विभाग ने छत्तीसगढ़ विदेशी मदिरा नियम, 1996 में संशोधन किया है और आवश्यक प्रावधान जोड़ दिए हैं। किन्हें मिलेगा विदेशी शराब का लाइसेंस? सरकार की अधिसूचना के मुताबिक, केवल वही ब्रांडेड रेस्टोरेंट या बार लाइसेंस के पात्र होंगे, जो देश के कम से कम पांच राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में समान…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी सुधारों की नई दिशा : मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए ऐतिहासिक जीएसटी सुधारों का स्वागत करते हुए कहा है कि यह निर्णय भारत की कर प्रणाली को आमजन के लिए अधिक सरल और उद्योग-व्यापार के लिए प्रोत्साहनकारी बनाएगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आयकर में 12 लाख तक की छूट देने के बाद अब जीएसटी दरों में की गई भारी कटौती से रोज़मर्रा की ज़रूरत की वस्तुएं, खेती-किसानी के उपकरण, खाने-पीने की चीज़ें, दवाइयां, शिक्षा सामग्री, मनोरंजन की वस्तुएं, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सस्ते हो गए हैं।…

Read More

लोकपरंपराएं एवं संस्कृति समाज को जोड़ने का बेहतर माध्यम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० महिलाएँ हर क्षेत्र में कर रही प्रदेश का नाम रोशन: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ० तीजा महिलाओं का मायका से जुड़ी यादों को तरोताजा करने का पर्व – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ० राजस्व मंत्री निवास में तीजा मिलन, गीत-संगीत और लोकनृत्य से गूंजा वातावरण रायपुर। सावन-भादो में छत्तीसगढ़ की धरती पर पारंपरिक उत्सवों का विशेष महत्व रहता है। इसी क्रम में आज राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के निवास में तीजा मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा, गीत-संगीत और…

Read More

कुल्लू में फिर लैंडस्लाइड : दो मकान आए चपेट में , एक की मौत और तीन को बचाया; अभी कई लोग फंसे

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बारिश अब जानलेवा साबित हो रही है। तीन दिन के अंदर जिला मुख्यालय में भूस्खलन की चौथी घटना सामने आई है। गुरुवार सुबह भूस्खलन की चपेट में दो मकान और आ गए। एक की मौत हो गई है, जबकि तीन लोगों को बचा लिया गया है। अभी कई लोग मलबे में दबे हैं। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे कुल्लू में भूस्खलन हुआ। मलबे के साथ भारी चट्टाने आ गिरी हैं। इसकी चपेट में आने से इनर अखाड़ा बाजार में दो घरों…

Read More

भीषण सड़क हादसा : पांच कारोबारियों की मौत,कार ने चलते ट्रक को मारी टक्कर

पटना। पटना में सड़क हादसे में पांच कारोबारियों की मौत हो गई। घटना बुधवार की देर रात पटना-गया-डोभी फोरलेन स्थित परसा बाजार थाना क्षेत्र के सुइया मोड़ के पास की है। मृतकों की पहचान मृतकों की पहचान राजेश कुमार (कुर्जी), संजय कुमार सिन्हा (पटेलनगर), कमल किशोर, प्रकाश चौरसिया और सुनील कुमार के रूप में हुई है। सभी मृतक कीटनाशक और कृषि से जुड़े उत्पादों के कारोबारी थे। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते…

Read More

CG : सड़क पर बैठे मवेशियों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 8 गायों की मौत, 2 घायल

सक्ति।  जिले के चौकी फगुरम अंतर्गत भद्री चौक के पास आज सुबह लगभग 4 बजे बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर बैठी करीब 8 से 10 गायों को एक हाईवा वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में 8 गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गईं घटना से आक्रोशित ग्रामीण सुबह करीब 6 बजे भद्री चौक के पास सड़क पर एकत्रित होकर चक्काजाम कर वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही फगुरम चौकी प्रभारी संतोष तिवारी…

Read More

CG : भाजपा जिला पदाधिकारी की नई टीम घोषित, कई नए चेहरों को मिला जिम्मा

कोरबा l भाजपा भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से भाजपा जिला कोरबा के पदाधिकारियों की नई घोषणा कर दी गई है। इस नई टीम में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और कोषाध्यक्ष सहित कुल 18 पदाधिकारी शामिल हैं।

Read More