रायपुर। देशभर में कांग्रेस भाजपा पर चुनावों में धांधली का आरोप लगाते हुए ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान चला रही है। पीएम मोदी को ‘वोट चोर’ कहने पर छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस से सबूत मांगे थे, लेकिन वे कोई ठोस सबूत नहीं दे सके। जनता ने भी उन्हें पूरी तरह खारिज कर दिया है। कांग्रेस का जनाधार खत्म: मंत्री वर्मा मंत्री वर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पास अब बोलने के लिए कुछ नहीं…
Read MoreDay: September 27, 2025
स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: 100 से ज्यादा शिक्षकों और अफसरों की प्रतिनियुक्ति में बड़ा बदलाव, देखें पूरी सूची
रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने थोक में विभिन्न जिलों में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर रखने के साथ प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए नए स्थानों पर पदस्थ किया है. ट्रांसफर-सूची-2025
Read Moreप्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही, दो पंचायत सचिव निलंबित
सूरजपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में लापरवाही बरतने पर सूरजपुर जिले के दो पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत सीईओ विजेन्द्र पाटले ने दोनों सचिवों के खिलाफ यह कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर ग्राम पंचायत सचिव रामकुमार सिंह और बेलटिकरी ग्राम पंचायत सचिव संतोष विश्वकर्मा पीढा को शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना सूरजपुर के तहत 390 आवास निर्माण का लक्ष्य दिया गया था। लेकिन निर्धारित समय सीमा में केवल 98 आवास ही पूरे कराए गए, जबकि 292 आवास अभी भी अधूरे…
Read Moreसीमेंट पर जीएसटी घटा, लेकिन ग्राहकों तक क्यों नहीं पहुँच रहा सस्ता भाव?
GST 2.0 सीमेंट कीमत अपडेट : केंद्र सरकार ने हाल ही में सीमेंट पर जीएसटी दर 28% से घटाकर 18% कर दी है। यानी अब सीमेंट पर टैक्स 10% कम हो गया है। रायपुर समेत कई शहरों में पहले सीमेंट की कीमत होलसेल बाजार में 305–310 रुपए और रिटेल बाजार में 320–330 रुपए प्रति बैग थी। नई दर लागू होने के बाद उम्मीद थी कि सीमेंट का बैग 20–25 रुपए तक सस्ता मिलेगा। लेकिन हकीकत अलग है। जानकारी के मुताबिक, सीमेंट कंपनियों ने दरें घटा दी हैं, फिर भी कई…
Read Moreबस्तर दशहरा 2025: फूल रथ की तीसरी परिक्रमा श्रद्धा और परंपरा के साथ सम्पन्न
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के दौरान फूल रथ की तीसरी परिक्रमा बड़े उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूरी हुई। इस भव्य आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल रहे। फूल रथ की यह परिक्रमा जगन्नाथ मंदिर, गोल बाजार चौक, गुरु नानक चौक से होती हुई वापस दंतेश्वरी मंदिर तक गई। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक मौजूद रहे। यह परिक्रमा बस्तर दशहरा के महत्वपूर्ण अनुष्ठानों में से एक है और माँ दंतेश्वरी एवं स्थानीय देवी-देवताओं के प्रति आस्था को…
Read Moreबजट खर्च की समीक्षा करेंगे CM विष्णु देव साय, 1 अक्टूबर को सचिवों की अहम बैठक
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आगामी 1 अक्टूबर को विभागीय सचिवों की एक अहम बैठक लेंगे। बैठक का मुख्य एजेंडा वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रावधानित पूंजीगत व्यय की समीक्षा करना होगा। यह बैठक दोपहर 3 बजे आयोजित होगी और इसकी अध्यक्षता हाल ही में नियुक्त मुख्य सचिव विकास शील करेंगे। यह उनके कार्यकाल की पहली आधिकारिक बैठक भी होगी। प्रमुख सचिव सुबोध सिंह ने सभी एसीएस, प्रमुख सचिव, सचिवों और विभागाध्यक्षों को पत्र भेजकर बैठक में शामिल होने और आवश्यक जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।…
Read Moreस्टील कंपनी की बड़ी राहत: हेल्पर की मौत के बाद परिजनों को दिया 9 लाख रुपये का मुआवजा, जानें पूरी घटना और कंपनी की जिम्मेदारी
रायगढ़। जिले के अग्रोहा स्टील एंड पावर लिमिटेड में बड़ा हादसा हो गया। फाइन डस्ट एफडी कूलर चेंबर खोलते समय गर्म राख गिरने से हेल्पर उमेश चौहान की मौत हो गई। हादसे के बाद जांच में कंपनी प्रबंधन की लापरवाही उजागर हुई है। जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे की है। उमेश चौहान एफडी कूलर चेंबर को साफ करने के लिए 7 फीट ऊंचे प्लेटफॉर्म पर काम कर रहा था। वह रोटरी एयर वाल की मदद से डस्ट गिरा रहा था और हथौड़े से साफ कर रहा…
Read Moreखाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई : व्यापारियों की दुकानों से सरकारी चावल व चना जब्त
नारायणपुर। नारायणपुर जिले में खाद्य विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। प्रभारी खाद्य अधिकारी मोहम्मद अलाउद्दीन खान और सहायक खाद्य अधिकारी योगेश कुमार मिश्रा ने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान दो व्यापारियों की दुकानों से बड़ी मात्रा में सरकारी चावल और पौष्टिक चना जब्त किया। जांच के दौरान मेसर्स जयसवाल ट्रेडर्स बखरूपारा की दुकान में 1.50 क्विंटल एफआरके चावल और 3.50 क्विंटल पौष्टिक आहार (स्वादिष्ट चना) बिना वैध दस्तावेज के संग्रहित पाया गया। वहीं, मेसर्स दीनू देवांगन महावीर चौक, बुधवारी बाजार की दुकान से 17.0 क्विंटल एफआरके चावल…
Read Moreपीएम मोदी करेंगे अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ, रायपुर-दुर्ग-गोंदिया से मिलेगा स्टॉपेज
अमृत भारत एक्सप्रेस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा के ब्रह्मपुर से गुजरात के उधना तक चलने वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। इस शुभारंभ के साथ ही यह ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों की सूची में शामिल हो जाएगी। खास बात यह है कि इस गाड़ी का ठहराव रायपुर, दुर्ग और गोंदिया स्टेशनों पर भी रहेगा, जिससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में सीधी और सुगम सुविधा मिलेगी। यह ट्रेन ओडिशा से गुजरात तक सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी…
Read MoreWeather Update: बस्तर में भारी बारिश की चेतावनी, रायपुर में बदला मौसम
Weather Update: पिछले 24 घंटों में राज्य के सभी संभागों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 56 मिमी बारिश बीजापुर जिले में हुई। वहीं, दुर्ग में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर में भी सुबह हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे बस्तर संभाग और आसपास के जिले प्रभावित होंगे। इन इलाकों में आज और कल भारी से अति भारी वर्षा होने…
Read More