किसानों को बड़ी राहत: सितंबर में छत्तीसगढ़ को मिला 60,800 मीट्रिक टन यूरिया

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर इस माह छत्तीसगढ़ किसानों को बड़ी राहत मिली है। केंद्र सरकार ने सितंबर 2025 के लिए राज्य को कुल 60,800 मीट्रिक टन यूरिया का आबंटन स्वीकृत किया है। इसमें 58,100 मीट्रिक टन स्वदेशी और 2,700 मीट्रिक टन आयातित यूरिया शामिल है। समय पर उपलब्ध होगी आपूर्ति अधिकारियों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में यूरिया की आपूर्ति लगभग 100 प्रतिशत स्वदेशी कंपनियों के माध्यम से होती है। इसलिए किसानों को इस बार किसी भी तरह की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। कंपनी प्रतिनिधियों के साथ…

Read More

अवैध सागौन तस्करी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 24 घंटे में 56 नग जब्त

कांकेर। जिले में अवैध सागौन तस्करी पर रोक लगाने के लिए वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की। 24 घंटे के भीतर दो ताबड़तोड़ कार्रवाइयों में कुल 56 नग सागौन लकड़ी जब्त की गई है। इन ऑपरेशनों से तस्करों में खौफ फैल गया है। पहली कार्रवाई: टवेरा से लाखों की सागौन जब्त पहला ऑपरेशन देर रात लगभग 3 बजे हुआ। मुखबिर की सूचना पर टीम ने कोयलीबेडा से कांकेर लाई जा रही सागौन लकड़ी से भरी एक टवेरा कार को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी में…

Read More

आत्महत्या मामला: अवैध संबंध से तंग आकर नवविवाहिता ने दी जान, चार गिरफ्तार

दुर्ग। जिले में दो दिन पहले हुई नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। संदिग्ध हालात में मिले शव की जांच के बाद यह सामने आया कि मृतिका के पति, जो सेना का जवान है, का एक अधेड़ उम्र की महिला से अवैध संबंध था। यह महिला आर्थिक रूप से संपन्न थी और जवान व उसके परिवार का खर्च भी उठाती थी। इसी वजह से पति और उसके परिवार वाले नवविवाहिता को लगातार प्रताड़ित करते थे। प्रताड़ना से तंग आकर उठाया खौफनाक कदम पुलिस…

Read More

छत्तीसगढ़ में एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, काम पर नहीं लौटे तो होगी बर्खास्तगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों की हड़ताल लगातार 14वें दिन भी जारी रही। बिलासपुर में कर्मियों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का मुखौटा पहनकर “क्या हुआ तेरा वादा” गाना बजाया। सरकार ने दी अंतिम चेतावनी सरकार ने हड़ताल पर गए कर्मचारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है। यदि आज शाम तक काम पर वापसी नहीं की गई तो बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले एनएचएम संघ के अध्यक्ष दिलीप मिरी को ज्वाइंट…

Read More

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में येलो वार्निंग जारी

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। येलो वार्निंग के साथ लोगों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी गई है। किन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जिन जिलों में अलर्ट जारी किया है, उनमें सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद,…

Read More

बलरामपुर में सहायक शिक्षिका ने छात्राओं को पीटा, निलंबित

बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत लाऊ स्थित धमधमियापारा प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षिका द्वारा तीन छात्राओं को डंडे से पीटने का मामला सामने आया है। इस घटना में विशेष संरक्षित कोरवा जनजाति की 11 वर्षीय छात्रा के घुटने और पैर में सूजन आ गई। घटना ने क्षेत्र में आक्रोश पैदा कर दिया है। बातचीत करने पर छात्राओं को पीटा जानकारी के अनुसार, 28 अगस्त को पांचवीं कक्षा की तीन छात्राओं को केवल आपस में बातचीत करने पर सहायक शिक्षिका एलबी ज्योति तिर्की ने लकड़ी के डंडे से…

Read More

पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव: अपने शहर के ताजा दाम जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम पेट्रोल: ₹94.77 प्रति लीटर डीजल: ₹87.67 प्रति लीटर हर रोज़ सुबह 6 बजे तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी करती हैं। टंकी फुल कराने से पहले अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस ज़रूर चेक करें। पेट्रोल-डीजल के दाम कौन तय करता है? भारत में फ्यूल प्राइस सेंट्रल अथॉरिटी द्वारा तय किए जाते हैं। कीमतों पर कई फैक्टर्स असर डालते हैं, जैसे— अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमत डॉलर-रुपया विनिमय दर टैक्स और वैट ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट इन सभी कारणों से पेट्रोल और डीजल की कीमतें कभी स्थिर…

Read More

सोना-चांदी की कीमत में उछाल: आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर के रेट?

Gold and Silver Rate: भारत में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. हफ्ते की शुरुआत में जहां सोने की कीमतें एक बार फिर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं, वहीं चांदी थोड़ी सस्ती हो गई है. जानकारों का कहना है कि डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले मजबूत संकेतों के चलते सोने की कीमतें बढ़ी हैं. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,02,388 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है. इसके अलावा…

Read More

आज का पंचांग: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर करें ज्येष्ठ गौरी व्रत का विसर्जन, होगा लाभ

हैदराबाद: आज 02 सितंबर, 2025 मंगलवार, के दिन भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष दशमी तिथि है. इस तिथि पर भगवान शिव के प्रमुख सेनापति वीरभद्र का नियंत्रण है. शुभ समारोह और नए भवन के उद्घाटन के लिए यह तिथि शुभ मानी जाती है. आज ज्येष्ठ गौरी व्रत का विसर्जन है. आज रवि योग बन रहा है. 2 सितंबर का पंचांग विक्रम संवत : 2081 मास : भाद्रपद पक्ष : शुक्ल पक्ष दशमी दिन : मंगलवार तिथि : शुक्ल पक्ष दशमी योग : प्रीति नक्षत्र : मूल करण : तैतिल चंद्र राशि…

Read More

आज का राशिफल: मंगलवार को इन राशियों का होगा मंगल, पढ़ें भविष्यफल

मेष- 02 सितंबर, 2025 मंगलवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज धनु राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति नवें भाव में होगी. यदि आप अपना गुस्सा शांत नहीं रखेंगे, तो किसी के साथ मनमुटाव होने की आशंका बनी रहेगी. आप शारीरिक थकान महसूस करेंगे. मानसिक अस्वस्थता के कारण किसी काम में मन नहीं लगेगा. किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में शामिल हो सकेंगे. आप किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं. नौकरी तथा परिवार में लोगों के साथ मतभेद हो सकता है. आज केवल अपने काम पर ध्यान दें. नकारात्मक…

Read More