आज 6 सितंबर 2025 को देशभर में गणेश विसर्जन की धूम है और लाखों भक्त बप्पा को विदाई देने निकले हैं। ऐसे में आम लोगों में सवाल है कि क्या आज बैंक बंद रहेंगे। जानकारी के अनुसार, शनिवार होने के बावजूद बैंक पूरे देश में बंद नहीं हैं। छुट्टी केवल कुछ चुनिंदा राज्यों में ही लागू होगी। कहाँ-कहाँ बैंक बंद रहेंगे?रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की स्टेट-वाइज छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, आज गंगटोक (सिक्किम) में बैंक बंद रहेंगे। यहाँ ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) और इंद्रजात्रा त्योहार के कारण छुट्टी घोषित की…
Read MoreDay: September 6, 2025
लाल किला से बेशकीमती सोने का कलश चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर
दिल्ली | दिल्ली के लाल किला से एक बड़ा चोरी का मामला सामने आया है। यहां हीरे, माणिक और पन्नों से जड़ा 760 ग्राम सोने का बेशकीमती कलश चोरी हो गया। इसकी कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। विशेष रूप से इस चोरी का संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह चोरी 2 सितंबर को हुई थी, लेकिन पुलिस ने इस…
Read Moreरामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में होगा 7 सिंतबर को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर , सीएम साय होंगे शामिल
रायपुर। निशुल्क स्वास्थ जांच शिविर 7 सितंबर को सिंधी काउंसिल द्वारा रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वास्थ मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल सांसद बृजमोहन अग्रवाल विधायक मोतीलाल साहू महापौर मीनल चौबे बीजेपी जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर शामिल होंगे। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई एवम सिंधु डॉक्टर फोरम के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क स्वास्थ शिविर एवम रक्तदान शिवर 7 सितम्बर सुबह 10 बजे से 4 बजे तक रविवार रामकृष्ण हॉस्पिटल रायपुर में आयोजित सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया निशुल्क जांच…
Read Moreएनएचएम कर्मियों की बर्खास्तगी मितानिनों पर अत्याचार सरकार की तानाशाही : दीपक बैज
रायपुर । भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ को हड़ताल का गढ़ बना दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार क्रूर और अत्याचारी बन गई है। जिस तरह से पिछले 20 दिनों से अधिक हो गये एनएचएम और मितानिन बहने हड़ताल पर है और भाजपा सरकार उन पर बर्बरतापूर्वक कार्यवाही कर रही है, लाठीचार्ज कर रही है और जेल भेजने की धमकी दे रही है और 25 से अधिक एनएचएम कर्मचारियों को बर्खास्त करने का कार्यवाही की गयी है। कांग्रेस उसकी निंदा करती है यह सरकार की…
Read Moreड्रग्स पार्टी कांड : नव्या मलिक और विधि अग्रवाल ने खोले राज…पढ़े पूरी खबर
रायपुर। राजधानी में सामने आए रायपुर ड्रग्स पार्टी कांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी नव्या मलिक और इवेंट मैनेजर विधि अग्रवाल को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की। दोनों ने कबूल किया कि रायपुर के साथ-साथ मुंबई, पुणे और गोवा में भी टेक्नो और ड्रग्स पार्टियों का आयोजन किया जाता था। इन पार्टियों में संभ्रांत परिवारों के युवक-युवतियां शामिल होते थे। होटल, रिसॉर्ट और फार्महाउस बने अड्डे पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर, नवा रायपुर, मंदिर हसौद, वीआईपी रोड और चंद्रखुरी के होटल, क्लब, रिसॉर्ट और फार्महाउस इन पार्टियों के लिए…
Read Moreसरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी…अब शनिवार को इतने बजे से कक्षाएं
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षा विभाग ने छत्तीसगढ़ स्कूल नया टाइम टेबल लागू किया है। यह बदलाव खासतौर पर शनिवार की कक्षाओं में किया गया है। अब शनिवार को सुबह की शिफ्ट 10 बजे से शुरू होगी। विभाग ने इसके लिए आधिकारिक टाइम टेबल जारी कर दिया है। एक और दो पाली वाले स्कूलों के लिए अलग व्यवस्था लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि एक पाली वाले स्कूलों में सुबह 7:30 से 11:30 तक कक्षाएं चलेंगी। वहीं, दो पाली वाले स्कूलों का समय सुबह 7:30 से…
Read Moreपीएम आवास योजना के नाम पर 3.40 लाख की ठगी, महिला आरोपी पर FIR दर्ज
बिलासपुर / से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर की दो महिलाओं के साथ पीएम आवास योजना ठगी की घटना हुई है। आरोपी महिला ने खुद को नगर निगम से जुड़ा बताते हुए मकान दिलाने का झांसा दिया और उनसे 3.40 लाख रुपये ऐंठ लिए। ऐसे हुई ठगी जानकारी के मुताबिक, आरोपी सपना सराफ ने दोनों महिलाओं को विश्वास दिलाया कि पैसे देने पर उन्हें योजना का लाभ मिलेगा। भरोसा दिलाने के लिए उसने नगर निगम की सील और हस्ताक्षर वाली फर्जी रसीद भी थमा दी। महिलाएं…
Read Moreउत्तर भारत बाढ़ आपदा: पीएम मोदी करेंगे प्रभावित राज्यों का दौरा, बस्तर आने की संभावना
उत्तर भारत / में बाढ़ और भूस्खलन से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। लगातार बारिश ने कई राज्यों में तबाही मचाई है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही उत्तर भारत बाढ़ आपदा प्रभावित राज्यों का दौरा करेंगे और वहां की स्थिति की समीक्षा करेंगे। हिमाचल प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित हिमाचल प्रदेश इस आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। अब तक 360 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) के अनुसार, 1,087 सड़कें बंद हैं, 2,838 बिजली लाइनें और 509 जल आपूर्ति योजनाएं…
Read Moreमंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार
सूरजपुर / से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। प्रदेश की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को धमकी मिलने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक, एक युवक ने मंत्री को जान से मारने और उन्हें घोटाले में फंसाने की धमकी दी। बीजेपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश जैसे ही यह मामला सामने आया, बीजेपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि किसी मंत्री को धमकी देना लोकतांत्रिक मूल्यों और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा पर सीधा हमला है। पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई बीजेपी कार्यकर्ताओं की शिकायत…
Read Moreबोस्की साबुन की नकली बिक्री का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
रायपुर की प्रसिद्ध तारवानी सोप इंडस्ट्रीज के बोस्की साबुन नकली बिक्री का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर जिले में आरोपी लंबे समय से नकली बोस्की साबुन बनाकर बाजार में बेच रहे थे। शिकायत पर तुरंत कार्रवाई कंपनी के सदस्य और स्थानीय डीलर ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और चुकलिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों अली मूर और हसनैन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से…
Read More