नेवरा लोक अदालत में 258 प्रकरणों का हुआ निराकरण, धमतरी ट्रिपल मर्डर केस में उम्रकैद बरकरार

तिल्दा नेवरा। छत्तीसगढ़ के तिल्दा नेवरा में रविवार, 13 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय परिसर में किया गया। इस लोक अदालत की अध्यक्षता व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीश भावेश कुमार वट्टी ने की। इसमें सिविल, मोटरयान, बैंक लोन, विद्युत विभाग समेत कई प्रकार के मामलों का आपसी निराकरण कराया गया। इस लोक अदालत में कुल 258 प्रकरणों का निराकरण किया गया और लगभग 35 लाख 69 हजार 248 रुपये का रिवार्ड पारित हुआ। बड़ी संख्या में नागरिकों ने इसमें उपस्थित होकर लाभ उठाया और आपसी सहमति से…

Read More

नशे में युवक ने खुलेआम तलवार लहराई, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सीतापुर। छत्तीसगढ़ के सीतापुर में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। नशे में धुत एक युवक खुलेआम तलवार लहराते हुए लोगों को धमकाता नजर आया। युवक जयस्तंभ चौक के आसपास रात करीब 10 से 11 बजे तक आतंक मचाता रहा। इस दौरान लोगों ने पुलिस को कई बार कॉल किया, लेकिन मदद समय पर नहीं मिली। मौके का फायदा उठाकर युवक वहां से फरार हो गया। इस घटना के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल, लचर कानून व्यवस्था और पुलिस की…

Read More

छत्तीसगढ़ सरकार सख्त: नशे में स्कूल आने वाले शिक्षकों पर FIR और बर्खास्तगी की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी स्कूलों की छवि सुधारने और शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें शिक्षक शराब के नशे में कक्षा में लड़खड़ाते और झगड़ते हुए नजर आए। इन घटनाओं ने शिक्षा विभाग की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं और अभिभावकों में भारी आक्रोश फैल गया है। राज्य के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अब यदि कोई शिक्षक शराब पीकर स्कूल आता है तो उस पर…

Read More

शिक्षक सम्मान समारोह: 42 उत्कृष्ट शिक्षक व 27 सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान

बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बेरला कृषि उपज मंडी परिसर में शनिवार को विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर 27 सेवानिवृत्त शिक्षकों को शाल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं डॉ. राजेंद्र झा (प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंडरका) ने “माँ के नाम एक पेड़” पहल के तहत प्रत्येक शिक्षक को पौधा भेंट किया। इसके साथ ही इस वर्ष उत्कृष्ट कार्य करने वाले…

Read More

ज्वेलर्स दुकान में 7 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिग हिरासत में…सोने-चांदी के गहने बरामद

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ क्षेत्र में हुई ज्वेलर्स दुकान की चोरी का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दंतेवाड़ा निवासी 20 वर्षीय प्रशांत सोनानी उर्फ परशुराम को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों से लगभग 7 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी और आर्टिफिशियल आभूषण बरामद किए हैं। घटना 8 सितंबर की रात की है, जब गीदम निवासी रावलमल सोनी की दुकान में चोरी हुई थी। चोरों ने दुकान से सोने की अंगूठियां,…

Read More

ऑपरेशन के दौरान 6 वर्षीय बच्ची की मौत…परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिला अस्पताल में शनिवार को एक 6 वर्षीय बच्ची की मौत ने स्वास्थ्य सेवाओं की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका बोटीकनेरा गांव की गंगा नेताम सिकलिन बीमारी से पीड़ित थी। परिजनों के अनुसार, बच्ची को हर महीने रक्त चढ़ाया जाता था, जिससे उसकी हालत सामान्य बनी रहती थी। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को बच्ची अपने माता-पिता देवकी नेताम और सनत नेताम के साथ नियमित जांच के लिए अस्पताल आई थी। डॉक्टरों ने उसके पेट के किनारे बने तिल को देखकर ऑपरेशन करने…

Read More

CAF जवान इसहाक खलखो पर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। CAF जवान इसहाक खलखो (37) पर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है, जहाँ पीड़िता ने 31 अगस्त को मामला दर्ज कराया। जानकारी के अनुसार आरोपी खलखो छत्तीसगढ़ शस्त्र बल की दूसरी वाहिनी में सकरी, बिलासपुर में तैनात है। पीड़िता ने बताया कि फरवरी माह में मेला ड्यूटी के दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। इसके बाद उसने…

Read More

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, मुठभेड़ में नक्सली ढेर – भारी मात्रा में हथियार बरामद

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। शनिवार सुबह जिले के पश्चिमी क्षेत्र में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ में एक नक्सली मार गिराया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अभियान शुरू किया गया था, जिसके बाद सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच गोलीबारी हुई। मुठभेड़ स्थल से 12 बोर की बंदूक, बीजीएल लांचर, विस्फोटक और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई है। अधिकारियों ने बताया कि अभियान अभी जारी है, इसलिए जवानों की सुरक्षा…

Read More

सड़क हादसे के बाद विवाद, चाकू से हमला; दो आरोपी गिरफ्तार…अन्य की तलाश जारी

Raipur Road Accident Dispute: रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में वाहन दुर्घटना के बाद हुआ विवाद गंभीर रूप ले लिया। इस घटना में चाकू से हमला और मारपीट तक की नौबत आ गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। घटना 16 अगस्त 2025 की रात की है। प्रार्थी सुजीत सिंह की बहन ने सूचना दी कि उसका भांजा अस्वीन सिंह अपनी इलेक्ट्रिक ओला स्कूटी से महावीर चौक सिग्नल पार कर रहा था। तभी श्याम नगर…

Read More

बिलासपुर रेलवे स्टेशन में विजिलेंस की कार्रवाई, 5 टन बिना बुक पार्सल जब्त

Bilaspur Railway Station: बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय में शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई हुई। जोन की विजिलेंस टीम ने दबिश देकर लगभग 5 टन बिना बुक पार्सल जब्त किया। बताया जा रहा है कि यह पार्सल वास्तव में कोलकाता में उतरना था, लेकिन वहां जीएसटी टीम की मौजूदगी के कारण इसे जानबूझकर नहीं उतारा गया। इसके बाद कोलकाता के लीज होल्डर ने बिलासपुर के लीज होल्डर को पार्सल उतारने का निर्देश दिया। सूचना मिलते ही विजिलेंस टीम हरकत में आई और पार्सल जब्त कर लिया। पूछताछ में यह सामने…

Read More