दर्दनाक वारदात: नवरात्र से पहले डोंगरगढ़ में 4 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस!

डोंगरगढ़. शहर में मानवता को शर्मसार करने वाला गंभीर मामला सामने आया है. चार साल की मासूम के साथ रविवार शाम दुष्कर्म का प्रयास किया गया. घटना से आक्रोशित लोगों ने थाने पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की, जिसक बाद पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया. फिलाहाल बच्ची की हालत सामान्य बताई जा रही है. पूरा मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची रविवार की शाम ट्यूशन के लिए घर से निकली थी. वापस लौटने के बाद से ही उसे शारीरिक पीड़ा हो रही थी. जब…

Read More

देवभोग में विधायक जनक ध्रुव ने एनसीसी कैडेट्स को दिया बड़ा तोहफा, ड्रोन खरीद के लिए 1 लाख की सहायता

गरियाबंद। देवभोग के आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में संचालित देवभोग एनसीसी कैडेट्स के बीच शनिवार को विधायक जनक ध्रुव पहुंचे। उन्होंने करीब दो घंटे कैडेट्स के साथ समय बिताया, ड्रिल देखकर अपने पुराने दिन याद किए और कैडेट्स की समस्याएं सुनीं। उड़ान प्रशिक्षण के लिए उपकरणों की कमी जानने पर विधायक ध्रुव ने ड्रोन खरीद के लिए 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उनकी इस पहल से कैडेट्स उत्साहित नजर आए और उन्होंने जोरदार अभिवादन किया। सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश तिवारी…

Read More

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य के खिलाफ आज ED कोर्ट में चालान

रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) आज एक बड़ी कार्रवाई कर सकता है। सोमवार को रायपुर जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ ईडी की विशेष कोर्ट में चालान पेश किए जाने की संभावना है। चैतन्य फिलहाल ईडी की न्यायिक रिमांड पर जेल में हैं और इस हाई-प्रोफाइल केस को लेकर राज्य की राजनीति में भी हलचल तेज है। चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को लेकर कानूनी लड़ाई भी जारी है। उनकी ओर से हाईकोर्ट में दाखिल याचिका पर आज सुनवाई होनी…

Read More

छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव बन सकते हैं IAS विकासशील, केंद्र से मिली वापसी की अनुमति

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में जल्द ही नए मुख्य सचिव की नियुक्ति तय मानी जा रही है। मौजूदा मुख्य सचिव अमिताभ जैन का संविदा कार्यकाल अब समाप्त होने वाला है। ऐसे में 1994 बैच के IAS अधिकारी विकासशील का नाम इस पद के लिए सबसे आगे माना जा रहा है। विकासशील लंबे समय से केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर थे। हाल ही में केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) ने उन्हें वापस बुलाने का आदेश जारी किया। 24 घंटे के भीतर ही उन्हें एशियाई विकास बैंक (ADB), मनीला से कार्यमुक्त कर…

Read More

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश

बिलासपुर। कोटा क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक विधवा महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का शिकार बनाया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महेंद्र बंजारे (29) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान घोंघाडीह निवासी महेंद्र बंजारे से हुई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे शादी का भरोसा दिलाया और संबंध बनाए। लेकिन बाद में उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। धोखा महसूस करने पर पीड़िता ने कोटा थाने में…

Read More

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा विभाग में 700 पदों पर भर्ती, युवाओं को मिलेगा रोजगार

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में 700 पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी है। इस निर्णय से प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और शासकीय महाविद्यालयों में शिक्षण गुणवत्ता को नई मजबूती मिलेगी। वित्त विभाग की स्वीकृति के बाद 625 सहायक प्राध्यापक, 25 क्रीड़ा अधिकारी और 50 ग्रंथपाल के पदों पर भर्ती की जाएगी। सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति से कॉलेजों में पढ़ाई और शोध कार्यों की गुणवत्ता में सुधार होगा। वहीं, क्रीड़ा अधिकारियों की भर्ती से खेलकूद और…

Read More

कृषि विभाग की सख्त कार्रवाई…यूरिया वितरण में गड़बड़ी, विजय ट्रेडिंग कम्पनी की अनुज्ञप्ति निलंबित

रायपुर। अंबिकापुर जिले में यूरिया वितरण में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। इस पर कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग ने अंबिकापुर स्थित मेसर्स विजय ट्रेडिंग कम्पनी की खुदरा उर्वरक विक्रय अनुज्ञप्ति को निलंबित कर दिया है। साथ ही कम्पनी की दुकान और गोदाम को सील कर दिया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में उर्वरक विक्रय केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन ने उन किसानों का सत्यापन कराया जिन्होंने 40 बोरी से अधिक यूरिया की खरीदी की थी। सत्यापन के…

Read More

बुजुर्ग ने निगले 6 ब्लेड, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई जान…एक घंटे तक चली सर्जरी पूरी तरह सफल

बिलासपुर : बिलासपुर में सिम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने एक अनोखे और खतरनाक मामले में 74 वर्षीय बुजुर्ग की जान बचाई। रविवार की सुबह उसलापुर निवासी केपी मिश्रा को परिजन गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मरीज ने गलती से छह सेविंग ब्लेड निगल ली हैं। यह सुनकर नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टर हैरान रह गए और तुरंत मामले की जानकारी सिम्स डीन प्रो. रमणेश मूर्ति को दी गई। रविवार का अवकाश होने के बावजूद डीन ने इसे गंभीरता से लेते हुए ईएनटी विभाग और एनेस्थीसिया विभाग के…

Read More

मौसम अपडेट: कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट…सतर्क रहने की अपील

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। फिलहाल प्रदेश के अधिकतर इलाकों में केवल हल्की बारिश दर्ज की जा रही है। बारिश की कमी के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। सुबह के समय बादलों की हल्की मौजूदगी के बावजूद दिन में तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालांकि मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दो दिनों तक छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे…

Read More

मानव तस्करी का भंडाफोड़, नाबालिग को देह व्यापार में धकेलने वाले चार गिरफ्तार

बिलासपुर :  में मानव तस्करी और देह व्यापार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महीने पहले घर से भागी नाबालिग अपनी सहेली के घर पहुंची थी। वहीं उसकी सहेली और मां ने सहारा देने के बहाने उसे देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया। पुलिस ने पीड़िता को रायगढ़ से सुरक्षित छुड़ाकर परिवार को सौंप दिया है और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग 8 अगस्त को घर से नाराज होकर निकली थी और लिंगियाडीह में सहेली के घर पहुंची। वहां उसकी मां कालिका…

Read More