मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा जयंती पर की पूजा अर्चना रायपुर, 17 सितम्बर 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े तथा छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने संसार के प्रथम वास्तुकार एवं सृजन-निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा को…
Read MoreDay: September 17, 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने की सौजन्य भेंट
रायपुर 17 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी से छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण तथा बच्चों के पोषण और शिक्षा से संबंधित चल रहे प्रयासों की जानकारी साझा की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर इन क्षेत्रों में और अधिक प्रभावी कार्य करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास…
Read Moreछत्तीसगढ़ मंत्रालय में चार अधिकारियों को पदोन्नति, देखें पूरी सूची
रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय पदोन्नति को लेकर बड़ा आदेश जारी हुआ है। राज्य मंत्रालय में पदस्थ चार विभागीय अधिकारियों को उनके कार्य एवं सेवाओं के आधार पर पदोन्नति प्रदान की गई है। विशेष बात यह है कि इन अधिकारियों का वेतन उनके मूल विभाग से ही आहरित किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग (साप्रवि) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मंत्रालय में पदस्थ अपर विकास आयुक्त (संयुक्त सचिव) अशोक चौबे को पदेन अपर सचिव घोषित किया गया है। इसी तरह राज्य वित्त सेवा की उप सचिव श्रद्धा त्रिवेदी को संयुक्त सचिव पद पर…
Read Moreरावतपुरा मेडिकल कॉलेज रिश्वतकांड…CBI जांच में 55 लाख की रिश्वतखोरी का हुआ खुलासा ..तीन डॉक्टर निलंबित
रायपुर। रावतपुरा मेडिकल कॉलेज रिश्वतकांड में बड़ा कदम उठाते हुए कर्नाटक सरकार ने तीन डॉक्टरों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उस समय हुई जब सीबीआई जांच में यह सामने आया कि डॉक्टरों ने रायपुर स्थित रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च के लिए अनुकूल निरीक्षण रिपोर्ट जारी करने के एवज में रिश्वत ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निलंबित डॉक्टरों में डॉ. चैत्रा एम. एस. (एसोसिएट प्रोफेसर, एटाल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज, बेंगलुरु), डॉ. मंजप्पा सी. एन. (प्रोफेसर और प्रमुख, ऑर्थोपेडिक्स विभाग, मंड्या इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल…
Read Moreरायपुर में सीएम विष्णु देव साय ने किया ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025’ का शुभारंभ
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर से स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025 की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश आम जनता तक पहुँचाया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वच्छ वातावरण बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025 से सक्रिय रूप…
Read Moreपीएम नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई, BJP मनाएगी सेवा पखवाड़ा
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें देश और विदेश से लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी प्रदेश की ढाई करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री को शुभकामनाएँ दीं और उनके नेतृत्व की सराहना की। सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स (Twitter) पर लिखा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक कुशल संगठन शिल्पी, अद्भुत प्रशासक और वैश्विक नेता हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत की छवि विश्व शिखर तक पहुँची है…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री साय ने संसार के प्रथम वास्तुकार औरं सृजन-निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के श्रमवीर प्रदेश की प्रगति और निर्माण के वास्तविक आधारस्तंभ हैं। श्रम की सार्थकता और सृजन की भावना को समाज में प्रतिष्ठित करने का श्रेय भगवान विश्वकर्मा को जाता है। विश्वकर्मा जयंती का यह अवसर हम सभी को समर्पण और ईमानदारी…
Read Moreसाइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी सिम बेचने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने साइबर अपराधियों के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में से दो महाराष्ट्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनके पास से 100 से अधिक प्री-एक्टिवेटेड सिम कार्ड बरामद किए हैं। यह कार्रवाई ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत की गई। जांच में सामने आया कि आरोपियों द्वारा बेचे गए ये सिम कार्ड ऑनलाइन ठगी के कई मामलों में इस्तेमाल किए गए थे। इनमें…
Read Moreउप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का माओवादियों की शांति वार्ता पर सख्त रुख: ‘पत्र की सत्यता जांचेंगे, फिर होगा विचार’
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में माओवादी आंदोलन को लेकर एक बड़ा मोड़ सामने आया है। माओवादियों की केंद्रीय कमेटी ने अस्थायी रूप से हथियारबंद संघर्ष रोकने और सरकार से शांति वार्ता की पेशकश की है। हालांकि, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने साफ किया कि जब तक यह सिद्ध नहीं हो जाता कि पत्र वास्तव में माओवादी नेतृत्व की ओर से आया है, तब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाएगा। मीडिया से चर्चा में विजय शर्मा ने कहा कि अगर पत्र की सत्यता साबित होती है, तो सरकार वार्ता की दिशा में…
Read Moreसीएम योगी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी, कहा– आपका नेतृत्व राष्ट्र के लिए प्रेरणा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर सीएम योगी ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन प्राप्त हो, ताकि राष्ट्र को उनका सशक्त नेतृत्व और हम सभी को निरंतर मार्गदर्शन मिलता रहे। सीएम योगी ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर लिखा कि “140 करोड़ भारतीयों की आशाओं-आकांक्षाओं के संवाहक, वैश्विक मंच पर ‘नए भारत’ को अग्रिम पंक्ति में प्रतिष्ठित करने वाले, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता…
Read More