धमतरी। जिले का चर्चित मगरलोड भर्ती घोटाला एक बार फिर सुर्खियों में है। 2007 की शिक्षाकर्मी भर्ती में सामने आए इस घोटाले में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई थी। स्वीकृत 150 पदों की जगह 172 नियुक्तियां कर दी गईं और कई अपात्र उम्मीदवारों को फर्जी अंकतालिका, अनुभव पत्र और झूठे प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी दिलाई गई। यह मामला 2011 में तब उजागर हुआ जब एक आरटीआई कार्यकर्ता ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस और सीआईडी ने जांच शुरू की, लेकिन कार्रवाई की रफ्तार बेहद धीमी रही।…
Read MoreDay: September 18, 2025
तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में बड़ा मोड़! हाईकोर्ट ने 7 आरोपियों को दी जमानत… जानिए पूरा मामला!
जगदलपुर। सुकमा जिले के चर्चित तेंदूपत्ता बोनस घोटाला मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। हाईकोर्ट ने बुधवार को तीन महीने से जेल में बंद 7 आरोपियों को जमानत दे दी। इनमें तत्कालीन डीएफओ अशोक पटेल, चार वन समिति प्रबंधक और दो पोषक अधिकारी शामिल हैं। जमानत पाने वालों में तत्कालीन डीएफओ अशोक पटेल, वन समिति प्रबंधक राजशेखर पुराणिक, रवि गुप्ता, मोहम्मद शरीफ, आयतु कोरसा, पोषक अधिकारी देवनाथ भारद्वाज और चैतुराम बघेल का नाम शामिल है। ये सभी 2021 और 2022 के तेंदूपत्ता संग्रहण सीज़न में हुए घोटाले के…
Read Moreदुर्ग में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कस्टम मिलिंग घोटाले में छापामार…बड़े घोटाले का पर्दाफाश होने की उम्मीद!
दुर्ग : दुर्ग में गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की। ईडी की छह सदस्यीय टीम ने हुडको स्थित सुधाकर रावटे के घर दबिश दी और कस्टम मिलिंग घोटाले से जुड़े दस्तावेज खंगालने शुरू कर दिए। टीम दो गाड़ियों में सवार होकर सुबह-सुबह उनके घर पहुंची और पूछताछ भी शुरू की। जानकारी के मुताबिक, यह मामला 140 करोड़ से अधिक के कस्टम मिलिंग स्कैम से जुड़ा है। ईडी की टीम इस मामले में प्रदेश के 10 जिलों में एक साथ छापेमारी कर रही है। इससे…
Read Moreसरेराह उठाईगिरी का सनसनीखेज खुलासा! पुलिस की तेज कार्रवाई, 24 घंटे में तीन आरोपी सलाखों के पीछे, एक फरार, 3 लाख से ज्यादा कैश बरामद – जानिए पूरी कहानी!
भाटापारा : भाटापारा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही उठाईगिरी मामले का पर्दाफाश कर दिया है। इस घटना में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹3 लाख 19 हजार 500 की नकदी बरामद की है। मामला 16 सितंबर का है, जब प्रार्थी सचिन सचदेव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा से करीब ₹9 लाख 95 हजार नकद निकाले और रकम को बैग में रखकर घर पहुंचे। घर पहुंचने…
Read Moreसुकमा में मौत का खेल! छत्तीसगढ़ के घने जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ का तांडव, दोनों ओर से हो रही बमबारी और गोलियों की तड़तड़ाहट – जानिए पूरी अपडेट!
सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में गुरुवार सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। यह मुठभेड़ पश्चिमी क्षेत्र के घने जंगल और पहाड़ी इलाकों में हो रही है। पुलिस को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तभी दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग शुरू हो गई। सुकमा मुठभेड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियान अभी जारी है, इसलिए मुठभेड़ स्थल और सुरक्षाबलों की संख्या जैसी…
Read Moreदुर्गा पंडाल बनाते समय करंट से युवक की मौत…अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
बालोद : बालोद जिले के दल्लीराजहरा में दुर्गा पंडाल निर्माण के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गुप्ता चौक पर बीती रात करीब 3 बजे करंट की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब कई युवक मिलकर पंडाल तैयार करने में जुटे थे। जानकारी के अनुसार, ग्राम घोठिया निवासी डेमन उर्फ डेविड रावटे, पिता अजित रावटे, अपने साथियों के साथ पंडाल निर्माण का काम कर रहा था। इसी दौरान वह गलती से एलटी लाइन के संपर्क में आ गया…
Read Moreशिक्षक ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़…निलंबित
जांजगीर : जांजगीर में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के गंभीर आरोप में शिक्षक राजेश्वर प्रसाद को गिरफ्तार कर जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। पुलिस की गिरफ्तारी के बाद बीईओ से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर यह निलंबन कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, राजेश्वर प्रसाद जायसवाल ने 9 सितंबर को छात्रा के घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। घटना के दौरान छात्रा ने शोर मचाया, जिससे आरोपी शिक्षक मौके से फरार हो गया। इसके बाद छात्रा और उसके परिजनों ने मिलकर सारागांव थाने…
Read Moreकरंट हादसे में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: मृतक परिवार को 7.68 लाख मुआवजा, बिजली कंपनी की अपील खारिज
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने करंट से हुई मौत के मामले में मृतक के परिवार को 7,68,990 रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। अदालत ने बिजली कंपनी की अपील को खारिज करते हुए कहा कि बिजली सप्लाई से जुड़े कार्य स्वभाव से ही खतरनाक होते हैं, इसलिए हादसे की जिम्मेदारी विभाग की होगी, चाहे सीधी लापरवाही साबित न भी हो। क्या है पूरा मामला जांजगीर-चांपा जिले के पिकरीपार निवासी 40 वर्षीय चित्रभान कृषि कार्य और दैनिक मजदूरी से परिवार चलाते थे। 6 मई 2021 को घर लौटते समय झूल…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री साय खारुन मईया समरसता भव्य महाआरती में हुए शामिल : महाआरती में मंत्रोच्चार से गूंजा खारुन नदी का महादेव घाट
रायपुर 17 सितंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज शाम महादेव घाट, रायपुर में आयोजित खारुन मईया समरसता भव्य महाआरती में शामिल हुए। इस भव्य आयोजन का संयुक्त रूप से आयोजन सनातन ध्वज वाहिनी एवं महिला मोर्चा द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया गया। इस अवसर पर खारुन नदी तट पर 21 सौ दीपों का दीपदान भी किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व…
Read Moreरायपुर-राजिम मेमू पैसेंजर ट्रेन सेवा का शुभारंभ आज, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा
रायपुर। छत्तीसगढ़ के यात्रियों को आज एक नई सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 18 सितंबर को रायपुर-राजिम मेमू पैसेंजर ट्रेन सेवा का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे राजिम रेलवे स्टेशन पर आयोजित होगा। इस मौके पर वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और रूपकुमारी चौधरी सहित विधायक इन्द्रकुमार साहू और रोहित साहू भी उपस्थित रहेंगे। यात्रियों को मिलेगा लाभ इस नई रेल सेवा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों से रायपुर तक आवागमन को आसान और किफायती बनाना है। इससे…
Read More