जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के ग्रामीण अंचल को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने दो प्रमुख सड़कों के निर्माण के लिए कुल 4 करोड़ 53 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इसे विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। स्वीकृत सड़क परियोजनाएं मिली जानकारी के अनुसार, कुंजारा-बोराटोंगरी से ढोंगाअंबा पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 2 करोड़ 75 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।…
Read MoreDay: September 25, 2025
CBSE Board Exam 2026: 10वीं दो बार और 12वीं एक बार होगी परीक्षा, जानें पूरा शेड्यूल और नियम
दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं 2026 की तिथियां घोषित कर दी हैं। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज के अनुसार, पहली बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा एक ही शैक्षणिक सत्र में दो बार आयोजित होगी। कक्षा 10वीं की पहली परीक्षा 17 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक और दूसरी परीक्षा 15 मई से 1 जून 2026 तक प्रस्तावित है। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026 तक होगी। 10वीं परीक्षा के नए नियम नई व्यवस्था के तहत छात्र…
Read MorePM मोदी ने किया यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 का उद्घाटन, आत्मनिर्भर भारत पर दिया जोर
नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 का भव्य उद्घाटन किया। “Ultimate Sourcing Begins Here” थीम पर आधारित यह ट्रेड शो 25 से 29 सितंबर तक चलेगा। इस आयोजन में हस्तशिल्प, वस्त्र, चमड़ा, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स और आयुष जैसे प्रमुख क्षेत्रों का प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही, उत्तर प्रदेश की समृद्ध कला, संस्कृति और पारंपरिक व्यंजन भी वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत को अब किसी भी…
Read Moreछत्तीसगढ़ में फिर भारी बारिश का अलर्ट, बालोद के लिए रेड वार्निंग जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। मौसम विभाग ने आज भारी बारिश और तेज अंधड़ की चेतावनी जारी की है। खासतौर पर बालोद जिले के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय हो रहा है। इसका असर अगले 24 घंटों के भीतर छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में देखने को मिल सकता है। विभाग ने आशंका जताई है कि इन जिलों में…
Read Moreफारूक खान हत्याकांड: हाईकोर्ट ने उम्रकैद घटाकर 10 साल की सुनाई सजा
बिलासपुर। रायपुर के बहुचर्चित फारूक खान हत्याकांड में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने ट्रायल कोर्ट द्वारा सुनाई गई उम्रकैद की सजा को घटाकर तीनों आरोपियों को 10-10 साल की कठोर कैद में बदल दिया। कोर्ट ने माना कि यह हत्या किसी पूर्व योजना का हिस्सा नहीं थी, बल्कि अचानक हुए झगड़े और गुस्से का परिणाम थी। यह फैसला मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की खंडपीठ ने सुनाया। यह मामला 14 फरवरी 2022 की रात का है, जब रायपुर के बैजनाथपारा में एक शादी…
Read Moreरिश्वतखोरी में फंसे तखतपुर थाना प्रभारी, लाइन अटैच
बिलासपुर। तखतपुर थाना प्रभारी का रिश्वतखोरी से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि टीआई ने शिकायत दर्ज करने से पहले महिला से 30 हजार रुपए वसूले और इसके बाद आरोपी को छोड़ने के लिए अतिरिक्त 20 हजार रुपए की उगाही की। मामले के उजागर होने पर एसएसपी रजनेश सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया। जानकारी के मुताबिक, तखतपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला छेड़छाड़ और लूट की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची थी। लेकिन थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल ने…
Read Moreसुरक्षाकर्मी की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद की सजा
खैरागढ़ : खैरागढ़ जिले के मानपुर थाना गंडई क्षेत्र में परिवहन चेकपोस्ट पर ड्यूटी कर रहे सुरक्षाकर्मी चिरजिवेन्द्र नेताम की हत्या मामले में न्यायालय ने कड़ा फैसला सुनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश मोहिनी कंवर ने बुधवार को अपने आदेश में दोनों आरोपियों को उम्रकैद और अर्थदंड की सजा सुनाई। अदालत ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों और लोक सेवकों पर हमला किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पूरा मामला 10 मार्च 2023 की रात का है। रात करीब 11 बजे आरोपी ज्वाला उर्फ फतेह यदु (30) बोलेरो वाहन क्रमांक…
Read Moreडोंगरगढ़ नवरात्र: युवक ने पुलिसकर्मी पर किया हमला, CCTV फुटेज वायरल
डोंगरगढ़ नवरात्र के दौरान मां बमलेश्वरी मंदिर के पास एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। चंद्रगिरि चौक पर एक युवक ने अचानक पुलिसकर्मी पर डंडे से हमला कर दिया। घटना में पुलिस जवान घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पूरी वारदात का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक सबसे पहले गुरुद्वारा पार्किंग में विवाद कर रहा था। जब पार्किंग कर्मचारियों ने उसे समझाने की कोशिश की, तो उसने उनसे हाथापाई करने की कोशिश की। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी…
Read Moreभिलाई इस्पात संयंत्र में ट्रकों की आवाजाही पर ब्रेक, उत्पादन और आपूर्ति श्रृंखला पर गंभीर प्रभाव, जानें क्या है मामला और कैसे प्रभावित हो रही है अर्थव्यवस्था
भिलाई। भारत सरकार के प्रमुख सार्वजनिक उपक्रम, भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी), पिछले तीन दिनों से गंभीर व्यवधान का सामना कर रहा है। संयंत्र में ट्रकों और ट्रेलरों की आवाजाही रोकने से कच्चे माल की आपूर्ति और तैयार उत्पादों के डिस्पैच पर गहरा असर पड़ा है। जानकारी के अनुसार, यह समस्या तब शुरू हुई जब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की रिपोर्ट के आधार पर कुछ लिफ्टर और पर्यवेक्षकों को अनियमितताओं के कारण ब्लैकलिस्ट किया गया। इस निर्णय का विरोध करते हुए लिफ्टरों और ट्रक एवं ट्रेलर एसोसिएशन ने संयंत्र के…
Read Moreरोहासी सागौन नर्सरी में पुलिस ने जुए के अड्डे पर मारा छापा, कई जुआरी गिरफ्तार…ताश बरामद
बलौदाबाजार। पलारी थाना क्षेत्र के रोहासी स्थित सागौन नर्सरी में पुलिस ने जुए के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कई जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आधा दर्जन से अधिक जुआरी मौके पर पकड़े गए, जबकि पांच से ज्यादा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार जुआरियों में ओमप्रकाश बंजारे, बंशी राम पैकरा, राजू मांडल, चन्द्रप्रकाश बंजारे, जगन प्रसाद यादव सलौनी, तुकेश पैकरा और जय किशन पैकरा शामिल हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने 15 हजार रुपये नकद, ताश की कई गड्डियां और दो मोटरसाइकिल…
Read More