गांजा तस्करी के आरोपियों को अदालत ने सुनाई 15-15 साल की सजा, लगाया इतने लाख का जुर्माना

रायपुर।  राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में रायपुर की विशेष अदालत ने दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए कड़ी सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी मनोज ईसाई और योगेश तारक को 15-15 साल के कठोर कारावास की सजा दी है। साथ ही दोनों पर 1 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। बता दें कि, मामला साल 2021 का है जब पुलिस ने दोनों आरोपियों को गांजा की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया था।…

Read More

ट्रंप के ‘दोस्ती’ पोस्ट पर पीएम मोदी का जवाब: भारत-अमेरिका के रिश्तों में नये सिरे से मजबूती?

नई दिल्ली : कभी टैरिफ विवाद और वीज़ा सख्ती से बिगड़े रिश्ते, अब सोशल मीडिया की एक पोस्ट से सुधरते नज़र आ रहे हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हालिया “दोस्ती” वाला संवाद कूटनीति की नई गर्माहट की ओर इशारा करता है। सवाल उठ रहा है — क्या यह सिर्फ डिजिटल कूटनीति है, या वाकई भारत-अमेरिका के बीच जमीं पर भी बर्फ पिघलेगी? ट्रंप का “दोस्ती” संदेश ट्रंप ने लगातार दूसरी बार सोशल मीडिया पर भारत के लिए सकारात्मक संदेश लिखा। उनके…

Read More

स्कूल से घर लौट रहे थे बच्चे, आवारा कुत्तों ने 12 मासूमों को काट कर किया घायल

 बिहार – मंगलवार की शाम औराई थाना क्षेत्र के नयागांव में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब आवारा कुत्तों के झुंड ने स्कूल से घर लौट रहे मासूम बच्चों पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में 12 बच्चे घायल हुए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना ने एक बार फिर बिहार ही नहीं, पूरे देश में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक को सुर्खियों में ला दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया: “बच्चे पानी पी रहे थे, तभी हमला हुआ” गांव के लोगों के मुताबिक, बच्चे स्कूल…

Read More

सीएम साय की अध्यक्षता में होगा इन्वेस्टर कनेक्ट का आयोजन, बस्तर में खुलेंगे उद्योग और रोजगार के द्वार

बस्तर। बस्तर में कल यानी 11 सितंबर को इन्वेस्टर कनेक्ट का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। यह कार्यक्रम वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश के 200 से अधिक उद्यमी भाग लेंगे। बता दें कि, कल होने वाले इस आयोजन में कई स्थानीय उद्यमियों को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है, जिसमें कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर होने की संभावना है । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बस्तर में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना और रोजगार…

Read More

सौर ऊर्जा से रायगढ़ जिले के 300 से अधिक घर जगमगाए

हर महीने हजारों की हो रही बचत पीएम सूर्य घर का लाभ उठाने 1600 से अधिक लोगों ने किया आवेदन प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना रायगढ़ जिले के उपभोक्ताओं के लिए ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। इस योजना से लाभान्वित परिवार अब केवल ऊर्जा उपभोक्ता ही नहीं, बल्कि ऊर्जा उत्पादक और ऊर्जा दाता के रूप में भी अपनी नई पहचान बना रहे हैं। जिले में अब तक 300 से अधिक घरों की छतों पर सौर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं। वहीं…

Read More

नए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को मिली CRPF की Z+ सुरक्षा

दिल्ली। NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन देश के नए उपराष्ट्रपति चुने गए हैं। मंगलवार को हुए चुनाव में उन्होंने 452 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी बी. सुदर्शन रेड्डी को हराया। जीत के बाद अब उनकी सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राधाकृष्णन की सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस से लेकर सीआरपीएफ (CRPF) को सौंप दी है। उपराष्ट्रपति प्रोटोकॉल के अनुसार, उन्हें Z+ श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। पहले यह जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस संभाल रही थी, लेकिन अब नया खतरा आकलन रिपोर्ट…

Read More

एग्रीटस्टैक परियोजना में लापरवाही, पटवारी बद्री टंडन निलंबित

रायपुर। किसानों से जुड़े कार्यों में लापरवाही बरतने पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एग्रीटस्टैक परियोजना के तहत डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण और भुईंया सॉफ्टवेयर में गिरदावरी प्रविष्टि में लापरवाही पाए जाने पर आरंग तहसील के पटवारी बद्री प्रसाद टंडन को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आरंग द्वारा की गई। आदेश के अनुसार, तहसील आरंग के ग्राम अमसेना, कोड़ापार, धोबभट्ठी, परसवानी, केशला और धौराभाठा में निर्धारित समय सीमा में गिरदावरी का कार्य पूरा नहीं किया गया।…

Read More

उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की जीत पर बोले बृजमोहन अग्रवाल, इंडिया गठबंधन में दरार का संकेत

दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक बताया है। भाजपा के वरिष्ठ सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इसे केवल एनडीए की जीत नहीं, बल्कि विपक्षी इंडिया गठबंधन में बढ़ती असहमति और दरार का बड़ा संकेत करार दिया। आईएएनएस से बातचीत में अग्रवाल ने कहा, “मैं सीपी राधाकृष्णन और पूरे एनडीए परिवार को बधाई देता हूं। यह जीत केवल गठबंधन की नहीं, बल्कि उन सभी देशभक्त सांसदों की है जिन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया।” उन्होंने दावा किया कि कई…

Read More

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

  जांजगीर। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मुंगेली जिले के रहने वाले 19 वर्षीय दीपक गेंदले के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है और मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। मामले की शुरुआत तब हुई जब अकलतरा क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी कि कोई…

Read More

आज मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की अहम बैठक…CM विष्णुदेव साय करेंगे अध्यक्षता

कोरबा। उर्जाधानी कोरबा आज एक बड़े राजनीतिक और प्रशासनिक आयोजन का केंद्र बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कोरबा में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक सुबह 11 बजे कलेक्टोरेट सभागार में शुरू होगी। इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें प्रदेश के कई मंत्री, दो उप मुख्यमंत्री, प्राधिकरण के सदस्य और विशेष आमंत्रित लोग शामिल होंगे। बैठक में डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के साथ ही आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, आदिवासी विकास मंत्री…

Read More